• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायतों पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

पंचायती राज मंत्रालय पुणे स्थित यशवंतराव चव्हाण एकेडमी ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन (यशदा) में दो दिवसीय अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायतों पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रहा है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
8 January 2026
in पंचायत
0
अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायतों पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के सहयोग से 8 और 9 जनवरी 2026 को पुणे स्थित यशवंतराव चव्हाण एकेडमी ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन (यशदा) में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर रहा है। यह कार्यशाला महिलाओं के अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायतों की प्रभावी और नवाचारी कार्यप्रणालियों को सामने लाने तथा ग्राम स्तर पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

कार्यशाला का उद्घाटन पंचायती राज मंत्रालय के अपर सचिव सुशील कुमार लोहानी करेंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के प्रधान सचिव एकनाथ राजाराम डवाले, यशदा के महानिदेशक निरंजन कुमार सुधांशु, मंत्रालय के निदेशक  विपुल उज्ज्वल तथा यूएनएफपीए इंडिया की कार्यक्रम एवं तकनीकी सहायता प्रमुख डॉ. दीपा प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे।

इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के 13 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों—आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना—से लगभग 240 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें निर्वाचित जनप्रतिनिधि, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के अनुकूल ग्राम पंचायतों के सचिव, प्रखंड विकास अधिकारी, राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थानों के निदेशक तथा राज्य नोडल अधिकारी शामिल हैं।

कार्यशाला के दौरान शासन में महिलाओं की भागीदारी, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा और कौशल विकास, आर्थिक अवसरों तक पहुंच तथा महिलाओं की सुरक्षा जैसे पांच प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतें प्रस्तुतियों और पैनल चर्चाओं के माध्यम से अपने अनुभव, रणनीतियां और नवाचार साझा करेंगी। साथ ही प्रतिभागियों को प्रगति की निगरानी के लिए विकसित डैशबोर्ड संकेतकों और पोर्टल सुविधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायतों को अनुभवात्मक सीख के केंद्र के रूप में विकसित करना तथा विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के बीच सफल मॉडलों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करना है।

महिलाओं के अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायत पहल की शुरुआत पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 5 मार्च 2025 को की गई थी। इसका लक्ष्य प्रत्येक जिले में कम से कम एक ऐसी ग्राम पंचायत विकसित करना है, जहां महिलाओं और बालिकाओं के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित हो। इस पहल के तहत राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों ने निर्धारित मानकों के आधार पर ग्राम पंचायतों का चयन किया है, जिनमें पंचायत उन्नति सूचकांक, सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण से जुड़े विषय, संबंधित विभागों से परामर्श तथा महिला विकास क्षेत्र में कार्यरत संगठनों के सुझाव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: …तो भारतीय छात्रों को निकाला जा सकता अमेरिका से

अब तक 32 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में 744 ग्राम पंचायतों को महिलाओं के अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में चिन्हित किया गया है। इन पंचायतों की प्रगति पर नजर रखने के लिए मंत्रालय ने छह उप-विषयों और 35 संकेतकों वाला एक विशेष डैशबोर्ड भी विकसित किया है। इसके साथ ही, क्षमता निर्माण और मार्गदर्शन के लिए मास्टर प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है, ताकि यह पहल जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू हो सके।

Tags: अनुकूल आदर्श ग्राम पंचायतोंपंचायती राज मंत्रालयपुणेयशवंतराव चव्हाण एकेडमी ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशनराष्ट्रीय कार्यशाला
Previous Post

…तो भारतीय छात्रों को निकाला जा सकता अमेरिका से

Next Post

ट्रंप भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी में

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times
पंचायत

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर - Panchayati Times
पंचायत

जिला परिषद CEO के लिए प्रशिक्षण अभियान शुरू, पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर

16 June 2026
इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही - Panchayati Times
पंचायत

इंदौर नगर निगम: बेकाबू पानी टैंकर ने मचाई तबाही

12 June 2026
यूपी पंचायत चुनाव 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे - Panchayati Times
पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे 

10 June 2026
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान - Panchayati Times
पंचायत

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर ओपी राजभर का आया बड़ा बयान

1 June 2026
दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी - Panchayati Times
पंचायत

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बड़ी जीत, कांग्रेस-बीजेपी को…

29 May 2026
Next Post
ट्रंप ने विवादित पत्र किया रीपोस्ट, भारत-चीन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां - Panchayati Times

ट्रंप भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (549)
  • जुर्म (325)
  • दुनिया (340)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (294)
  • बिज़नेस (266)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,698)
  • मनोरंजन (297)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,079)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (167)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’ - Panchayati Times

साइबर ठगी के खिलाफ गांव में आयोजित हुई ‘साइबर पंचायत’

17 June 2026
टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’ - Panchayati Times

टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले की मौत पर पिता का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो लगातार मानसिक दबाव में थीं’

17 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved