• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home मनोरंजन

BMC चुनाव के बीच आया अक्षय कुमार का मानवीय अंदाज़

अभिनेता अक्षय कुमार भी BMC चुनाव में वोट डालने पहुंचे, लेकिन इस दौरान उनसे जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
15 January 2026
in मनोरंजन
0
BMC चुनाव के बीच आया अक्षय कुमार का मानवीय अंदाज़ - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई में BMC चुनाव 2026 के तहत गुरुवार को महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में मतदान हो रहा है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता अक्षय कुमार भी वोट डालने पहुंचे, लेकिन इस दौरान उनसे जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

वोटिंग के दौरान भावुक पल

वोट डालने के बाद जैसे ही अक्षय कुमार अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक छोटी बच्ची उनके पास पहुंची और मदद की गुहार लगाने लगी। रोती हुई बच्ची ने बताया कि उसके पिता भारी कर्ज में डूबे हैं और उनसे बाहर निकलने के लिए मदद चाहिए। बच्ची की बात सुनकर अक्षय कुमार ने तुरंत उसे शांत किया और भरोसा दिलाया कि वे उसकी मदद करने की कोशिश करेंगे।

अक्षय ने अपने मैनेजर की ओर इशारा करते हुए बच्ची से कहा कि वह अपना नाम और संपर्क नंबर लिखवा दे, ताकि आगे बात की जा सके। इसी दौरान भावुक होकर बच्ची ने अक्षय कुमार के पैर छू लिए, लेकिन अभिनेता ने तुरंत उसे ऐसा करने से रोका और प्यार से कहा, “बेटा, ऐसा मत करो।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अक्षय कुमार के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हें एक बार फिर जमीन से जुड़ा और संवेदनशील इंसान बता रहे हैं। अक्षय कुमार पहले भी जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक मुद्दों पर आगे आने के लिए जाने जाते रहे हैं, और यह घटना उसी छवि को और मजबूत करती है।

वोटिंग पर क्या बोले अक्षय कुमार?

वोट डालने के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने की अपील की। अक्षय ने कहा, “आज बीएमसी की वोटिंग है। वोटिंग के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। हम अक्सर शिकायतें करते हैं, लेकिन आज जिम्मेदारी निभाने का दिन है। घर से बाहर आइए, डायलॉगबाजी मत कीजिए, वोट कीजिए।”

वर्क फ्रंट पर व्यस्त अक्षय कुमार

काम की बात करें तो अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी कतार है। आने वाले समय में वह वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और भूत बंगला जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं 2025 में उन्हें स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल 5 और जॉली एलएलबी 3 जैसी बड़ी फिल्मों में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी हमले पर ईरान को किन मुस्लिम देशों का साथ मिलेगा?

बीएमसी चुनाव के बीच सामने आया अक्षय कुमार का यह मानवीय रूप न सिर्फ चर्चा में है, बल्कि लोगों को यह भी याद दिला रहा है कि असली स्टारडम संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से आता है।

Tags: BMC चुनावअक्षय कुमार
Previous Post

अमेरिकी हमले पर ईरान को किन मुस्लिम देशों का साथ मिलेगा?

Next Post

गांव में आटा चक्की खोलने में सरकार करेगी मदद

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन - Panchayati Times
भारत

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

12 April 2026
रैपर बादशाह ने विवाद के बाद 'टटीरी' के दूसरे वर्जन का किया ऐलान - Panchayati Times
मनोरंजन

रैपर बादशाह ने विवाद के बाद ‘टटीरी’ के दूसरे वर्जन का किया ऐलान

11 April 2026
वायरल वीडियो पर आया राजपाल यादव का बयान, सलमान खान ने भी किया सपोर्ट  - Panchayati Times
मनोरंजन

वायरल वीडियो पर आया राजपाल यादव का बयान, सलमान खान ने भी किया सपोर्ट

7 April 2026
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, इतने करोड़ की कमाई की - Panchayati Times
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, इतने करोड़ की कमाई की

25 March 2026
नोरा फतेही के ‘सरके चुनर’ गाने पर केंद्र ने लगाया गया प्रतिबंध - Panchayati Times
मनोरंजन

नोरा फतेही के ‘सरके चुनर’ गाने पर केंद्र ने लगाया प्रतिबंध

18 March 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई - Panchayati Times
खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

9 March 2026
Next Post
गांव में आटा चक्की खोलने के में सरकार करेगी मदद - Panchayati Times

गांव में आटा चक्की खोलने में सरकार करेगी मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (262)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (161)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज - Panchayati Times

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved