• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

BMC चुनाव संपन्न: मुंबई समेत 29 नगर निगमों में मतदान खत्म 

महाराष्ट्र में मुंबई सहित 29 नगर निगमों के लिए होने वाला मतदान गुरुवार शाम 5:30 बजे समाप्त हो गया। राज्य के शहरी इलाकों में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
15 January 2026
in पंचायत, राज्यों से
0
BMC चुनाव संपन्न: मुंबई समेत 29 नगर निगमों में मतदान खत्म - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र में मुंबई सहित 29 नगर निगमों के लिए होने वाला मतदान गुरुवार शाम 5:30 बजे समाप्त हो गया। राज्य के शहरी इलाकों में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर समेत सभी प्रमुख नगर निगमों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के 227 वार्डों के लिए यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है। इस बार मुंबई में 1,700 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 1.03 करोड़ से अधिक रही। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया तय समय के अनुसार और कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

नवी मुंबई में पोलिंग स्टेशन पर कोबरा निकलने से मचा हड़कंप

मतदान के दौरान नवी मुंबई के शिरवणे इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पोलिंग स्टेशन पर अचानक कोबरा सांप दिखाई दिया। लक्ष्मीबाई सुतार प्राइमरी हेल्थ सेंटर में बने पोलिंग स्टेशन नंबर 21/1 पर वोट डालने आए लोगों की भीड़ के बीच सांप दिखते ही कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।

हालांकि स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी की मदद से कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी मतदाता या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। कुछ समय के लिए मतदान रोका गया, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य होने पर वोटिंग दोबारा शुरू कर दी गई।

पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान

अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के अलावा राज्य की 28 अन्य नगर निगमों में भी मतदान बिना किसी बड़े व्यवधान के संपन्न हुआ। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसकी वजह से ज्यादातर इलाकों में चुनावी प्रक्रिया सुचारु रूप से चली।

मुंबई में किस पार्टी ने कितनी सीटों पर उतारे उम्मीदवार?

मुंबई नगर निगम चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। सीटों के अंतिम बंटवारे के अनुसार—

  • बीजेपी ने 137 सीटों पर उम्मीदवार उतारे
  • एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
  • एनसीपी ने 94 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए
  • शिवसेना (यूबीटी) ने 163 उम्मीदवार मैदान में उतारे
  • कांग्रेस ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 52 उम्मीदवार उतारे
  • वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) ने 46 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए

यह भी पढ़ें: पुरुष प्रेग्नेंट हो सकते हैं? भारतीय मूल की डॉक्टर और अमेरिकी सीनेटर आमने-सामने

अब सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि मुंबई और अन्य नगर निगमों की सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी।

Tags: BMC चुनावमुंबई
Previous Post

पुरुष प्रेग्नेंट हो सकते हैं? भारतीय मूल की डॉक्टर और अमेरिकी सीनेटर आमने-सामने

Next Post

मुंबई का ‘मिनी सरकार’ बीएमसी को क्यों कहा जाता है?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times
राज्यों से

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत - Panchayati Times
राज्यों से

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

6 August 2026
रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त - Panchayati Times
राज्यों से

रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त

5 August 2026
मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया - Panchayati Times
राज्यों से

NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया

4 August 2026
Next Post
BMC बजट 2026-27: शिक्षा क्षेत्र के लिए 4,248 करोड़ रुपये की मंजूरी - Panchayati Times

मुंबई का ‘मिनी सरकार’ बीएमसी को क्यों कहा जाता है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (573)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,779)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,115)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (189)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

IIT दिल्ली में पीएम मोदी क्यों कहा, 'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...' - Panchayati Times

IIT दिल्ली में पीएम मोदी क्यों कहा, ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’

8 August 2026
Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय - Panchayati Times

Esports World Cup 2026: पेरिस में कार्लसन से भिड़ेंगे अर्जुन एरिगैसी समेत 4 भारतीय 

8 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved