• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

अजित पवार राजकीय सम्मान के साथ हुए पंचतत्व में विलीन 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार को बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 January 2026
in राज्यों से
0
अजित पवार राजकीय सम्मान के साथ हुए पंचतत्व में विलीन - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार को बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। ‘दादा’ के नाम से मशहूर अजित पवार को हजारों समर्थकों और नेताओं की मौजूदगी में पंचतत्व में विलीन किया गया। इस दौरान “अजित दादा अमर रहे” के नारों से माहौल गूंज उठा। उनके पुत्र जय पवार और पार्थ पवार ने मुखाग्नि दी।

अजित पवार का निधन बुधवार को हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में हुआ था। बारामती हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान एक चार्टर्ड विमान रनवे से महज 200 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कुल पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास कर रहा था।

बड़े नेताओं की मौजूदगी, राजनीतिक गलियारों में शोक

अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

66 वर्षीय अजित पवार के निधन से न केवल महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है, बल्कि उनकी अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। छह बार उपमुख्यमंत्री रह चुके अजित पवार को एक मजबूत जनाधार और प्रभावशाली नेता के तौर पर जाना जाता था।

शरद पवार का बयान, राजनीतिक रंग न देने की अपील

एनसीपी के संस्थापक और अजित पवार के चाचा शरद पवार ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी और इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए।

ब्लैक बॉक्स से खुलेगा हादसे का राज

हादसे के कारणों की जांच के लिए विमान से बरामद किए जाने वाले ‘ब्लैक बॉक्स’ का विश्लेषण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ‘वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित 16 साल पुराना चार्टर्ड विमान ‘लियरजेट’ दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे बारामती

अजित पवार जिला परिषद चुनाव के प्रचार के सिलसिले में मुंबई से बारामती आ रहे थे। इस हादसे में अनुभवी पायलट कैप्टन सुमित कपूर (15,000 घंटे का उड़ान अनुभव), सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक (1,500 घंटे का अनुभव), निजी सुरक्षा अधिकारी विधिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली की भी जान चली गई।

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर के कोच बने रहने पर आया BCCI का बड़ा बयान 

परिवार और अधूरा सपना

अजित पवार अपने पीछे पत्नी सुनेत्रा पवार और दो बेटे जय व पार्थ पवार को छोड़ गए हैं। उनके निधन से न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। कई नेताओं ने सार्वजनिक मंचों से यह कहा था कि अजित पवार एक दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही रह गया। अजित पवार का जाना महाराष्ट्र की राजनीति के एक प्रभावशाली अध्याय का अंत माना जा रहा है।

Tags: अजित पवार
Previous Post

गौतम गंभीर के कोच बने रहने पर आया BCCI का बड़ा बयान 

Next Post

चंडीगढ़ नगर निगम को मिला नया मेयर, बीजेपी ने दर्ज की जीत

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत - Panchayati Times
राज्यों से

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत

6 August 2026
रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त - Panchayati Times
राज्यों से

रांची छात्र आंदोलन: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने वार्ता का दिया प्रस्ताव, छात्रों ने रखी खुली बातचीत की शर्त

5 August 2026
मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल - Panchayati Times
पंचायत

मुंबई मेयर आवास के नए अपग्रेड प्रस्ताव पर उठे सवाल

5 August 2026
NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया - Panchayati Times
राज्यों से

NEET UG 2026: पुडुचेरी स्टेट मेरिट लिस्ट में नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थियों के नाम, जानिए इसकी वजह और आगे की प्रक्रिया

4 August 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 19 साल बाद गुरुग्राम की 436 बीघा से अधिक जमीन पर ग्राम पंचायत का अधिकार बहाल - Panchayati Times
पंचायत

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 19 साल बाद गुरुग्राम की 436 बीघा से अधिक जमीन पर ग्राम पंचायत का अधिकार बहाल

4 August 2026
Next Post
चंडीगढ़ नगर निगम को मिला नया मेयर, बीजेपी ने दर्ज की जीत - Panchayati Times

चंडीगढ़ नगर निगम को मिला नया मेयर, बीजेपी ने दर्ज की जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (572)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,776)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,114)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (187)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
आर प्रज्ञानानंदा ने Saint Louis Rapid & Blitz खिताब जीता; Grand Chess Tour में पहुंचे दूसरे स्थान पर - Panchayati Times

आर प्रज्ञानानंदा ने Saint Louis Rapid & Blitz खिताब जीता; Grand Chess Tour में पहुंचे दूसरे स्थान पर

7 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved