• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

दिल्ली में सस्ते घर का मौका: DDA दे रहा 10 लाख रूपये से भी कम में फ्लैट

दिल्ली में तेजी से बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच आम लोगों के लिए घर खरीदना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। DDA ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राहत भरी पहल की है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 March 2026
in बिज़नेस, भारत
0
Karmajeevi Awaas Yojana: DDA दे रही 25% छूट पर रेडी-टू-मूव फ्लैट - Panchayati Times
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच आम लोगों के लिए घर खरीदना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे समय में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राहत भरी पहल की है। नई आवास योजना के तहत बेहद किफायती दरों पर फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से भी कम रखी गई है।

नरेला में उपलब्ध हैं फ्लैट्स

इस योजना के तहत दिल्ली के नरेला इलाके में कई सेक्टरों में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। इनमें सेक्टर G7 और G8 के पॉकेट 7 के साथ-साथ ब्लॉक E8, E9, E10 और E11 शामिल हैं। इसके अलावा G2 और G6 पॉकेट में भी आवास उपलब्ध हैं।

इन फ्लैट्स पर 15 से 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के बाद इनकी कीमत लगभग 9.60 लाख से 9.69 लाख रुपये के बीच रखी गई है, जो दिल्ली जैसे शहर में काफी किफायती मानी जा रही है।

सीमित स्टॉक, सिर्फ EWS फ्लैट बचे

DDA की इस योजना में लोअर इनकम ग्रुप (LIG) के फ्लैट्स पहले ही बिक चुके हैं। अब केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कुछ सीमित फ्लैट्स ही उपलब्ध हैं। ऐसे में इच्छुक खरीदारों को जल्दी आवेदन करने की सलाह दी जा रही है।

सिर्फ 50 हजार में करें बुकिंग

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इच्छुक खरीदार महज 50,000 रुपये की शुरुआती राशि देकर फ्लैट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो एकमुश्त बड़ी रकम जमा करने में सक्षम नहीं हैं।

आवेदन और भुगतान की प्रक्रिया

फ्लैट खरीदने के लिए सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इसके लिए 2,500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी।

अलॉटमेंट लेटर मिलने के बाद आवेदक को 90 दिनों के भीतर पूरी रकम जमा करनी होती है। अगर 60 दिनों के अंदर भुगतान कर दिया जाता है तो कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा। वहीं 61 से 90 दिनों के बीच भुगतान करने पर करीब 10 प्रतिशत ब्याज लागू होगा।

दिव्यांग आवेदकों को खास सुविधा

इस योजना में दिव्यांग श्रेणी के लोगों के लिए विशेष प्रावधान भी रखा गया है। वे शुरुआती 60 दिनों में केवल 25 प्रतिशत राशि जमा कर सकते हैं, जबकि बाकी रकम 15 साल की आसान मासिक किस्तों में चुकाने का विकल्प दिया गया है।

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की सूची जारी की 

आम लोगों के लिए राहत

तेजी से महंगे होते रियल एस्टेट बाजार के बीच DDA की यह योजना उन लोगों के लिए बड़ा मौका बनकर सामने आई है, जो राजधानी में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। सीमित उपलब्धता को देखते हुए इस योजना में आवेदन की रफ्तार आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।

Tags: DDADDA Flatsदिल्ली
Previous Post

असम विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की सूची जारी की 

Next Post

अनंत सिंह को इस मामले में मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट - Panchayati Times
बिज़नेस

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

27 November 2026
INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण - Panchayati Times
भारत

INDIA गठबंधन की बैठक से दूर रहेंगी सुप्रिया सुले, बताई कारण 

27 November 2026
परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव - Panchayati Times
भारत

परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव

27 November 2026
UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा - Panchayati Times
भारत

UP Election 2027: सपा के घोषणा पत्र में युवाओं पर खास फोकस, 5 हजार रुपये मासिक भत्ता और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

26 November 2026
26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी - Panchayati Times
जुर्म

26/11 की बरसी पर मुंबई को फिर बम धमकी, मेयर के दफ्तर और अमिताभ बच्चन के घर को निशाना बनाने की चेतावनी

26 November 2026
जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर - Panchayati Times
भारत

जी. कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, करना होगा सरेंडर

26 November 2026
Next Post
Anant Singh: बेटी की शादी में अनंत सिंह कराएंगे प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार - Panchayati Times

अनंत सिंह को इस मामले में मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (248)
  • खेल (612)
  • जुर्म (351)
  • दुनिया (363)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (143)
  • पंचायत (337)
  • बिज़नेस (314)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,870)
  • मनोरंजन (328)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (209)
  • स्वास्थ्य (102)

Recent News

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट - Panchayati Times

HDFC Bank ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव, 1 जनवरी से 500 रुपये तक के UPI पेमेंट पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

27 November 2026
IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान - Panchayati Times

IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, 20वें सीजन से पहले फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान

27 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved