• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, November 2, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

विवादों के बीच TCS ने कर्मचारियों के सैलरी पर किया बड़ा निर्णय

देश की प्रमुख आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने अपने कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर दी है। कंपनी ने संकेत दिया है कि अब छंटनी का दौर समाप्त हो चुका है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 April 2026
in भारत
0
विवादों के बीच TCS ने कर्मचारियों के सैलरी पर किया बड़ा निर्णय - Panchayati Times

TCS

Share on FacebookShare on Twitter

देश की प्रमुख आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने अपने कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर दी है। कंपनी ने संकेत दिया है कि अब छंटनी का दौर समाप्त हो चुका है और वह अपने पारंपरिक सैलरी इंक्रीमेंट साइकिल पर लौट रही है। इससे कर्मचारियों के बीच लंबे समय से बनी अनिश्चितता खत्म होने की उम्मीद है।

छंटनी के बाद अब सामान्य स्थिति

गौरतलब है कि जुलाई 2025 में TCS ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की थी, जिसमें उसके वैश्विक कार्यबल का करीब 2 प्रतिशत, यानी लगभग 12 हजार से अधिक कर्मचारी प्रभावित हुए थे। कंपनी ने इस फैसले के पीछे स्ट्रक्चरल बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों के अनुरूप खुद को ढालने की जरूरत बताई थी। इस दौरान कर्मचारियों में नौकरी की सुरक्षा और वेतन वृद्धि को लेकर चिंता बनी हुई थी।

अब कंपनी के ताजा रुख से संकेत मिलता है कि वह इन चुनौतियों से उबर चुकी है और धीरे-धीरे स्थिरता की ओर लौट रही है।

मजबूत प्रदर्शन से मिला भरोसा

कंपनी के CEO के. कृतिवासन के मुताबिक, बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, बढ़ती मांग और कारोबारी माहौल में सुधार ने कंपनी को दोबारा मजबूती दी है।

वित्तीय नतीजों की बात करें तो चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13,718 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 12.2 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 9.6 प्रतिशत बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

इसके अलावा, TCS ने हाल के महीनों में लगभग 12 बिलियन डॉलर के नए कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल किए हैं, जिनमें कई बड़ी डील्स शामिल हैं। यह कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

सैलरी हाइक पर क्या असर?

TCS में वेतन वृद्धि आमतौर पर कर्मचारियों के प्रदर्शन पर आधारित होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार:

  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को डबल डिजिट में सैलरी हाइक मिल सकती है
  • सामान्य कर्मचारियों के लिए यह वृद्धि 4.5% से 7% के बीच रहती है

अब जब कंपनी अपने स्टैंडर्ड इंक्रीमेंट साइकिल (1 अप्रैल से शुरू) पर लौट रही है, तो कर्मचारियों को समय पर वेतन वृद्धि मिलने की उम्मीद है।

नासिक BPO यूनिट में विवाद

इसी बीच, महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS की BPO यूनिट में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां कुछ महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न, शोषण और जबरन धर्मांतरण के प्रयासों के आरोप लगाए हैं।

इस मामले में पुलिस ने 9 FIR दर्ज की हैं और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में दो सस्पेंड कर्मचारियों को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। घटना ने कंपनी की छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा तीन अहम विधेयक हुआ पेश

एक ओर जहां TCS आर्थिक रूप से मजबूती की ओर बढ़ती दिख रही है, वहीं दूसरी ओर आंतरिक विवादों को सुलझाना भी कंपनी के लिए अहम चुनौती बना हुआ है। कर्मचारियों को अब उम्मीद है कि कंपनी न सिर्फ आर्थिक स्थिरता बनाए रखेगी, बल्कि कार्यस्थल को सुरक्षित और भरोसेमंद भी बनाएगी।

Previous Post

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा तीन अहम विधेयक हुआ पेश

Next Post

परिसीमन बिल पर लोकसभा में क्या बोले पीएम मोदी?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

VB-G RAM G: शिकायतों का 15 दिनों में करना होगा निपटारा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अधिसूचित किए नए नियम - Panchayati Times
पंचायत

VB-G RAM G: शिकायतों का 15 दिनों में करना होगा निपटारा, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अधिसूचित किए नए नियम

2 November 2026
PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, ऐसे चेक करें स्टेटस 

30 October 2026
अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य - Panchayati Times
कृषि समाचार

अमित शाह की अध्यक्षता में NCDC की 93वीं बैठक, ₹3.5 लाख करोड़ वितरण का लक्ष्य

29 October 2026
MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची - Panchayati Times
भारत

MLC चुनाव परिणाम: चार राज्यों की 28 सीटों पर कौन जीता? देखें पूरी विजेता सूची

29 October 2026
PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी - Panchayati Times
पंचायत

PM Viksit Gram Swaraj Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (PM VGSY) को दी मंजूरी

28 October 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान - Panchayati Times
बिज़नेस

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी का ऐलान

28 October 2026
Next Post
परिसीमन बिल पर लोकसभा में क्या बोले पीएम मोदी? - Panchayati Times

परिसीमन बिल पर लोकसभा में क्या बोले पीएम मोदी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (605)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,853)
  • मनोरंजन (325)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,170)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (207)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली - Panchayati Times

बिहार में किराएदारों को भी मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली 

2 November 2026
दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल - Panchayti Times

दिवाली पर पटाखे न जलाने की दीया मिर्जा के अपील पर मचा बवाल

2 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved