• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंची, असम सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नागालैंड से असम पहुंची। उन्होंने असम सरकार को देश का सबसे भ्रष्ट सरकार बताया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
18 January 2024
in भारत
0
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंची

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम पहुंची

Share on FacebookShare on Twitter

आज 18 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नागालैंड से असम पहुंची। उन्होंने नागालैंड और असम के बोर्डेर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हमने भारत जोड़ो यात्रा, 4,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। यात्रा की शुरुआत में लोगों ने सवाल पूछे, बीजेपी के लोगों ने कहा कि यात्रा का क्या फायदा है और भारत जोड़ो यात्रा ने हिंदुस्तान के पॉलिटिकल नेरेटिव को बदल दिया।

बीजेपी-आरएसएस देश में नफरत फैलाते हैं, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं और इनका लक्ष्य जनता को लड़ाने का है और फिर जनता का जो धन है, उसको लूटने का है। सीधी सी बात है। जब हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की, तो काफी लोग मेरे पास आए उन्होंने कहा, देखिए, आपने साउथ से नॉर्थ तो कर ली, मगर अब आपको ईस्ट से वेस्ट या वेस्ट से ईस्ट भी यात्रा करनी चाहिए। इसलिए हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरु की और ये यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम से लेकर महाराष्ट्र तक जाएगी।

मणिपुर में सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ

इस यात्रा का लक्ष्य हर धर्म को, हर जाति को, हिंदुस्तान की जनता को एक करने का तो है, मगर इसमें हमने न्याय शब्द भी जोड़ा है। क्योंकि हम मानते हैं कि देश में, हर प्रदेश में बीजेपी और आरएसएस अन्याय कर रहे हैं- आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय और राजनीतिक अन्याय। मणिपुर में आप जानते हैं, सिविल वॉर जैसा माहौल बना हुआ है, स्टेट बंटा हुआ है और प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए।

हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है

नागालैंड में प्रधानमंत्री ने बड़े वायदे किए थे, फ्रेम वर्क, एग्रीमेंट नौ साल पहले उन्होंने साइन किया। नागालैंड के लोग आज पूछ रहे हैं कि फ्रेम वर्क, एग्रीमेंट का क्या हुआ, जो प्रधानमंत्री का वायदा था, उसका क्या हुआ? ऐसी ही चीजें असम में भी हो रही हैं, शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है। आप लोग जानते हैं क्या हो रहा है असम में और आपके जो मुद्दे हैं, इनको हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से उठाएंगे।

हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम का है।

: @RahulGandhi जी pic.twitter.com/KxfyYAFgBP

— Congress (@INCIndia) January 18, 2024

नागालैंड में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला

राहुल गांधी ने नागालैंड के पीसीसी प्रेसिडेंट और नागालैंड की टीम को धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने यात्रा को बहुत अच्छे तरीके से नागालैंड में चलाया, बहुत अच्छा रिस्पांस मिला और अब मुझे लगता है कि असम में वैसा ही रिस्पांस बहुत गहरा, प्यार भरा रिस्पांस हमें मिलेगा। आपने शंकर देव जी की बात की, ये यात्रा शंकर देव जी की विचारधारा की यात्रा है। जो उन्होंने कहा और जो असम का इतिहास है, हिस्ट्री है, उसी को हम फिर दोहरा रहे हैं। शंकर देव जी ने आपको रास्ता दिखाया था, सबको जोड़ने का काम किया था, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, उसी प्रकार से उसी रास्ते पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा चलने जा रही है।

यह भी पढ़ें: कृषि बजट में हर साल हो रही गिरावट: दीपेंद्र हुड्डा

Tags: भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीहेमंता बिस्वा सरमा
Previous Post

इंदौर: IAS कोचिंग क्लास के दौरान उम्मीदवार को दिल का दौरा पड़ा, मौत

Next Post

CTET Admit Card 2024 Release: CBSE ने जारी किया सीटेट का एडमिट कार्ड

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा - Panchayati Times
भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा

5 June 2026
मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत - Panchayati Times
भारत

मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

3 June 2026
आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर सरकार की नजर - Panchayati Times
बिज़नेस

आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर है सरकार की नजर

2 June 2026
‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ - Panchayati Times
कृषि समाचार

‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

1 June 2026
Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम - Panchayati Times
भारत

Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम

1 June 2026
Next Post
CTET Answer Key 2026: सीटीईटी फरवरी परीक्षा की आंसर की कब होगी जारी?  - Panchayati Times

CTET Admit Card 2024 Release: CBSE ने जारी किया सीटेट का एडमिट कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (262)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (161)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब - Panchayati Times

आर प्रज्ञानानंदा ने लहराया भारतीय शतरंज का परचम, जीता नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

6 June 2026
फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज - Panchayati Times

फायरिंग विवाद में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, सुरक्षाकर्मियों के बयान के बाद जांच तेज

5 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved