• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जन्म-शताब्दी समारोह के अवसर पर सीएम नीतीश ने साधा लालू यादव पर निशाना

देश आज जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जन्म-शताब्दी मना रहा है। भारत सरकार ने कल यानि 23 जनवरी को उनके शताब्दी जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने का एलान किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
24 January 2024
in भारत
0
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जन्म-शताब्दी समारोह

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जन्म-शताब्दी समारोह

Share on FacebookShare on Twitter

देश आज जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का जन्म-शताब्दी मना रहा है। भारत सरकार ने कल यानि 23 जनवरी को उनके शताब्दी जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने का एलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सौवें जन्मदिवस पर कहा कि देशभर के मेरे परिवारजनों की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। इस विशेष अवसर पर हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भारतीय समाज और राजनीति पर उन्होंने अविस्मरणीय छाप छोड़ी है।

देशभर के मेरे परिवारजनों की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। इस विशेष अवसर पर हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भारतीय समाज और राजनीति पर उन्होंने जो अविस्मरणीय छाप छोड़ी है, उसे लेकर मैं…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2024

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि बेहद गरीबी और सामाजिक असमानता जैसी चुनौतियों से लड़ते हुए वे राष्ट्र जीवन में बहुत ऊंचे मुकाम पर पहुंचे थे। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे थे और इसके बावजूद, उन्होंने अपना निर्मल स्वभाव और समाज के लिए काम करना कभी नहीं छोड़ा। जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते रहे। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। आज भी उनकी ईमानदारी की मिसाल दी जाती है।

सीएम नीतीश कुमार ने जताया पीएम मोदी का आभार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा। हम हमेशा से ही स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं। वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद।

पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है। केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है। स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और…

— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 23, 2024

सीएम नीतीश कुमार ने आज कर्पूरी ठाकुर के जन्म-शताब्दी समारोह को सम्बोधित करते हुए परिवारवाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने परिवार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया। कर्पूरी ठाकुर जब तक जिन्दा रहें अपने बेटे को आगे नहीं किया। उनके निधन के बाद जेडीयू ने उनके बेटे रामनाथ को राज्यसभा भेजा। सीएम नीतीश ने खुद को उनका अनुयायी बताते हुआ कहा कि हमने भी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। हम दूसरे को मौका देते रहें।

सीएम नीतीश का परिवारवाद पर दिया गया यह बयान राजद और लालू यादव पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है। नीतीश कुमार अभी बिहार में लालू यादव की पार्टी राजद के साथ गठबंधन में सरकार चला रहें हैं। पिछले कई दिनों से कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं और अपने पुराने सहयोगी बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जितने केस लगाने हैं, लगा दो, मैं डरने वाला नहीं: राहुल गांधी

कर्पूरी ठाकुर बिहार के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दूसरी बार जून 1977 से अप्रेल 1979 तक मुख्यमंत्री रहें। वे बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री भी रहें। शिक्षा मंत्री के रूप में उनका सबसे बड़ा फैसला मेट्रिक यानि दसवीं की परीक्षा में इंग्लिश की अनिवार्यता ख़त्म कर दी। इसके पीछे का कारण था कि पिछड़े वर्ग के लोग दसवीं की परीक्षा इंग्लिश की वजह से पास नहीं कर पाते थें और उन्हें शादी एवं अन्य सामाजिक कार्यों में बाधा आती थी।

जननायक कर्पूरी ठाकुर के रजनीतिक गुरु राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण थें। कर्पूरी ठाकुर अपने सादगी के लिए जाने जाते थें।

Tags: जननायक कर्पूरी ठाकुरभारत रत्न कर्पूरी ठाकुर
Previous Post

जितने केस लगाने हैं, लगा दो, मैं डरने वाला नहीं: राहुल गांधी  

Next Post

क्या नीतीश कुमार फिर से पाला बदलने की योजना बना रहे हैं? अमित शाह दिल्ली में अहम बैठक करेंगे

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
क्या नीतीश कुमार फिर से पाला बदलने की योजना बना रहे हैं

क्या नीतीश कुमार फिर से पाला बदलने की योजना बना रहे हैं? अमित शाह दिल्ली में अहम बैठक करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved