• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

राहुल गांधी ने एकबार फिर बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की, 4,000 किलोमीटर चले और लाखों लोग साथ चले।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
4 March 2024
in भारत
0
ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय बैठक के बाद नेताओं ने क्या कहा? - Panchayati Times

राहुल गांधी

Share on FacebookShare on Twitter
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की, 4,000 किलोमीटर चले और लाखों लोग साथ चले। सेल्फी का जमाना है, तो हर रोज हजारों लोगों के साथ सेल्फी होती थी, बातचीत होती थी और उस यात्रा का लक्ष्य था कि जो देश में भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है, धर्म को धर्म से लडाया जा रहा है, जाति को, प्रदेश को, सबको बांटा जा रहा है, उसके खिलाफ खड़े होने का लक्ष्य था और यात्रा में बहुत अच्छा मैसेज भेजा और उससे मुझको भी दो-तीन बातें समझ आई। पहली बात ये कि ये देश मोहब्बत का है, ये नफरत का है ही नहीं और अगर नफ़रत फैलती है और फैलाई जाती है, तो उसका कारण अन्याय है। अगर देश में अन्याय बढ़ता है, तो लोगों को डर लगता है, डर लगता है, तो उनको लड़ाना बहुत आसान हो जाता है। इसलिए हमने दूसरी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ दिया और इस यात्रा को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का नाम दिया गया और आज मैं आपको दो-तीन तरीके के अन्याय के बारे में बोलना चाहता हूं।

LIVE: #BharatJodoNyayYatra | Biaora | Madhya Pradesh https://t.co/ApkPw21pAK

— Congress (@INCIndia) March 4, 2024

आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय और ये कैसे किया जाता है, नुकसान आपका होता है। अन्याय से अडानी का तो कुछ नुकसान नहीं हो रहा ना। तो सबसे पहला सवाल हिंदुस्तान का जो बजट है, इसमें पैसा जो आता है, करोड़ों रुपए आता है, अरबों रुपया आता है, ये कहाँ से आता है? जीएसटी का डिजाइन क्या है – जितना अमीर व्यक्ति है, उतना फायदा उसको जीएसटी से होता है और जितना गरीब है, उतना नुकसान उसको होता है। इसको रिग्रेसिव टैक्सेशन कहते हैं अंग्रेजी में। रिग्रेसिव टेक्सेशन मतलब जो सबसे कमजोर होता है, उस पर सबसे ज्यादा बोझ पड़ता है और जो सबसे मजबूत होता है, उस पर सबसे कम बोझ पड़ता है। तो जीएसटी का लक्ष्य आप समझिए- गरीबों की जेब से पैसा निकालना और अमीरों की जेब में पैसा डालना है जीएसटी का लक्ष्य।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हिंदुस्तान में पिछड़े वर्ग की आबादी कितनी है? देखो मैंने सवाल पूछा और एग्जैक्ट जवाब कोई नहीं दे पा रहा, कोई 56 कहेगा, कोई कहेगा 50, कोई कहेगा 40, कोई कहेगा 65, मगर सही जवाब नहीं दे पा रहे हो, उसका कारण है। सुनिए, सही जवाब कोई नहीं दे सकता। अगर आपने मुझसे पूछा तो मैं भी नहीं दे सकता, क्यों, क्योंकि जाति जनगणना नहीं हुई। मतलब देश का एक्सरे नहीं हुआ है, इसलिए जब हम ये सवाल पूछते हैं, कोई कहता है- 55,50,60, मगर मान कर चलते हैं 50 प्रतिशत, तकरीबन 50 प्रतिशत ओबीसी हैं। दलित कितने हैं, दलित की आबादी लोगों को मालूम है – 15 प्रतिशत है। आदिवासियों की आबादी लोगों को मालूम है – 8 प्रतिशत- 9 प्रतिशत कह लो। तो मुझे बताओ, 50 और 15 कितने हुए- 65 और 65 और 8, 73 हो गए। तो तकरीबन 75 प्रतिशत आबादी इन लोगों की है और अभी मैंने माइनॉरिटी की बात नहीं की। वहाँ भी 10-15 प्रतिशत है। मगर अभी हम 75 प्रतिशत की बात करते हैं। तो 75 प्रतिशत जीएसटी देता है। सबसे ज्यादा जीएसटी देता है। उसमें आप 5,7,8 प्रतिशत गरीब जनरल कास्ट के लोग जोड़ लो, वो भी देते हैं। तो सब मिलाकर ये तकरीबन 90 प्रतिशत हो गए।
राहुल गांधी ने कहा कि अब देश में सबसे बड़ा मुद्दा कौन सा है, बेरोजगारी। दूसरे नंबर पर कौन सा है – महंगाई। पहले नंबर पर बेरोजगारी, दूसरे नंबर पर महंगाई। तीसरे नंबर पर भ्रष्टाचार। तो मुझे बात समझाओ भईया, कि मीडिया में 24 घंटे अंबानी जी की शादी के बारे में क्यों बातचीत चल रही है? मुझे ये समझा दो या फिर टीवी देखोगे, तो आपको बॉलीवुड के स्टार दिखाई देंगे या फिर कभी आपको क्रिकेट के बारे में बोलेंगे, मगर जो आपके मुद्दे हैं, 75 प्रतिशत के मुद्दे, उस पर कुछ बोलेंगे नहीं। क्यों, क्योंकि आपका मीडिया पर कोई कंट्रोल नहीं है। मीडिया पांच, सात प्रतिशत की है।
नरेंद्र मोदी जी कहते हैं -भारत माता की जय। भारत माता है क्या, भारत माता आप लोग हो। 75 प्रतिशत दलित, आदिवासी, पिछड़े, जैसे आपने बोला भारत माता की जय। उसका 75 प्रतिशत दलित, आदिवासी, पिछड़ा। उसमें गरीब जनरल कास्ट के जोड़ दो 5 प्रतिशत, 7 प्रतिशत, तो आप भारत माता की जय में हो कहाँ? आपसे रोज कराते हैं, जन गण मन आप गाते हो, झंडे को सैल्यूट देते हो। मगर आपके लोग हैं कहाँ? मैं बताता हूं-मनरेगा की लिस्ट निकालो, मजदूरों की लिस्ट निकालो, वहाँ आपको मिल जाएंगे। कॉन्ट्रैक्ट लेबर की लिस्ट निकालो, वहाँ आपको मिल जाएंगे। ये जो सड़क बना रहे हैं, हाईवे बना रहे हैं, भूखे-नंगे हैं, इनकी लिस्ट निकालो। इसमें आपको गरीब जनरल कास्ट का मिलेगा, पिछड़े लोग मिलेंगे, दलित, आदिवासी मिलेंगे।
10 साल में नरेन्‍द्र मोदी जी ने 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है, 20-25 लोगों का। मतलब 20-25, ज्‍यादा से ज्‍यादा 50 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपया। भईया 16 लाख करोड़ रुपयों में मनरेगा कितने साल के लिए चलेगी। 24 साल, कितना-24 साल मनरेगा का पैसा नरेन्‍द्र मोदी जी ने 20-25 लोगों को दे दिया और फिर नाम बताऊं। वो ही हैं अडानी, अंबानी, वो ही हैं।
अब 20-25 साल का पैसा दे दिया और फिर नरेन्‍द्र मोदी जी पार्लियामेंट में खड़े होकर कहते हैं कि मनरेगा बिल्‍कुल बेकार योजना है, इससे आदत खराब होती है। तो मेरा सवाल है कि जब काम करने के लिए गरीब को 65,000 करोड़ रुपया दिया जाता है तो फिर उसकी आदत खराब हो रही है ।
Tags: राहुल गांधी
Previous Post

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने “पॉवर कॉरिडोर्स इंडियन अचीवर्स अवार्ड” से पद्म भूषण सतपाल सिंह, पद्म श्री गौरव खन्ना, स्मिता ठाकरे, अरुणा ईरानी, अदिति राव हैदरी एवं अन्य को किया सम्मानित

Next Post

किसानों को मिला नाना पाटेकर का समर्थन; कहा – तय करो किसकी सरकार लानी है

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव - Panchayati Times
बिज़नेस

RBI ने रेपो रेट रखा बरकरार, ब्याज दरों में नहीं होगा बदलाव

5 June 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा - Panchayati Times
भारत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकारा

5 June 2026
मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत - Panchayati Times
भारत

मालवीय नगर में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

3 June 2026
आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर सरकार की नजर - Panchayati Times
बिज़नेस

आपके घरों एवं मंदिरों में रखे सोने पर है सरकार की नजर

2 June 2026
‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ - Panchayati Times
कृषि समाचार

‘खेत बचाओ अभियान’ का कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

1 June 2026
Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम - Panchayati Times
भारत

Confirm Ticket के बावजूद नहीं मिली सीट? जानिए रेलवे यात्रियों के अधिकार और मुआवजे का नियम

1 June 2026
Next Post
किसान आंदोलन को मिला नाना पाटेकर का समर्थन

किसानों को मिला नाना पाटेकर का समर्थन; कहा - तय करो किसकी सरकार लानी है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (222)
  • खेल (545)
  • जुर्म (324)
  • दुनिया (334)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (136)
  • पंचायत (290)
  • बिज़नेस (263)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,686)
  • मनोरंजन (292)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,073)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (162)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में - Panchayati Times

UGC NET जून 2026: परीक्षा कार्यक्रम जारी, दिल्ली समेत देशभर के अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में

7 June 2026
LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव - Panchayati Times

LPG Price Hike: दिल्ली समेत कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, परिवारों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

7 June 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved