संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2023 के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से हो रहा था, जो आज खत्म हो गया है। आज यानि मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को यूपीएससी रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। जिसमें आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है।
यह भी पढ़ें- MSME Loan: 1 करोड़ रुपए का लोन 59 मिनट में हो सकता है अप्रूव, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया?
आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 लाकर अपने परिजनों और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। वहीं परीक्षा में दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान का नाम है और तीसरे पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहीं।
ये रही टॉपर्स की पूरी लिस्ट…
वायरल हुआ आदित्य श्रीवास्तव के इंटरव्यू का वीडियो
वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आदित्य श्रीवास्तव इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरव्यू का बताया जा रहा है। जिसमें आदित्य श्रीवास्तव से पूछा जा रहा है कि उन्होंने यूपीएससी के बारे में क्यों सोचा। आदित्य श्रीवास्तव इसका जवाब देते भी नजर आ रहे हैं।
आदित्य श्रीवास्तव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रिजल्ट आने के बाद से आदित्य का पहला रिएक्शन कैद हुआ है।
आईएएस और आईपीएस के लिए कितनी वैकेंसी?
सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2023 में कुल 1016 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है। जिसके जरिए देश की भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा समेत अन्य टॉप क्लास सर्विसेस में कितने पदों पर नियुक्ति होगी इसकी भी लिस्ट आ गई है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in लॉगिन करना होगा। होमपेज पर ही आपको परिणाम का लिंक मिल जाएगा। लिंक पर क्लिक करके एक पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगी। फिर उस पीडीएफ फाइल की लिस्ट में अपना रोल नंबर खोजें। पीडीएफ को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।