देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हे रहे हैं। आज पांचवें चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। देश के 8 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 47.53% वोटिंग हुई।
मुंबई में कई स्टार्स मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना वोट डाला। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं, कियारा अडवानी ने भी अपने मत का प्रयोग किया।
यह भी पढ़ें- Loksabha Voting 2024: सफेद सूट में कियारा, परिवार के साथ शाहरुख और सैफ-करीना इस अंदाज में पहुंचे मतदान केंद्र
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। और वो है फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का।
एक्टर रणवीर सिंह भी अपनी प्रेग्नेंट बीवी दीपिका पादुकोण के साथ भी वोट डालने पहुंचे। जैसे ही दीपिका कार से नीचे उतरीं सबकी नजरें और कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। दीपिका पादुकोण क्यूट बेबी बंप के साथ नजर आईं। भीड़ में रणवीर सिंह और दीपिका बेबी बंप को प्रोटेक्ट करती दिखे। उनके इस वीडियो को फैंस खूब पसंद रहे हैं।
बता दें कि दीपिका अपने पहले बच्चे को सितंबर में जन्म देंगी। दीपिका जैसी ही कार से नीचे उतरीं तो रणवीर उन्हें सुरक्षा देते नजर आए। जिसने फैंस के दिलों में जगह बना ली।
अभिनेत्री कियारा आडवाणी सफेद सूट-सलवार और सन ग्लासेज के साथ मतदान करने पहुंचीं। एक्टर सनी देओल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अभिनेता शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान करने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे।
इन्होंने भी किया अपने मत का प्रयोग
- अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
- अभिनेता जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।
- अभिनेता संजय दत्त ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “मैं सबसे अपील करता हूं कि सब लोग वोट जरूर करें…”
- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।
- अभिनेता वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ वोट डाला।
- वोट करने के बाद अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा, “मुझे गर्व है कि आज भारी मात्रा में सब यहां मतदान करने आए हुए हैं और जो नहीं आए हैं वो शाम तक आकर अपना वोट डाले।”
- अभिनेता अमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
- अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे।
- अभिनेत्री ज़रीन खान ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
- अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपने परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।
- अभिनेत्री रेखा ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान।
- अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।
- अभिनेत्री अनन्या पाण्डे ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।
- अभिनेता चंकी पाण्डे और अर्जुन रामपाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के लिए मतदान किया।
- लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान जारी है। अभिनेता रणबीर कपूर ने वोट डाला।