• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home IFIE

Kanchanjungha Express train accident: कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर, उड़े परखच्चे; कई लोगों की मौत

मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी है। टक्कर लगने से कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं हैं, और करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं कई लोगों की मौत बताई जा रही है। 

Kiran rautela by Kiran rautela
17 June 2024
in IFIE, ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
West Bengal Train Accident

West Bengal Train Accident

Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी है। टक्कर लगने से कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं हैं, और करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं कई लोगों की मौत बताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी है। टक्कर लगने से कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं हैं, और पांच से छह लोगों के घायल होने की खबर है।#TrainAccident #KanchenjungaExpress pic.twitter.com/Hs13qlUMCu

— Panchayati Times (@panchayati_pt) June 17, 2024

रंगापानी स्टेशन के पास एक मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस के बीच हुई टक्कर के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए दार्जिलिंग के लिए रवाना हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Accident: अलकनंदा नदी में गिरा टैंपो ट्रैवलर, 26 लोग थे सवार; अब तक नौ की मौत

भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर कहा, “यह दुखद है, घायलों को केंद्र सरकार द्वारा राहत दी गई है… भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए काम जारी है।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा, ” स्थिति अभी गंभीर है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। करीब 25 लोग घायल हुए हैं। ”

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई, बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।”

Unfortunate accident in NFR zone. Rescue operations going on at war footing. Railways, NDRF and SDRF are working in close coordination. Injured are being shifted to the hospital. Senior officials have reached site.

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) June 17, 2024

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची दे ने कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर बताया, “घटना में करीब 25 लोग घायल हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। युद्धस्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। हम जल्द से जल्द बचाव अभियान पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। हमें प्रारंभिक रूप से जो सूचना मिली है उसके मुताबिक कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मारी है, यह क्यों हुआ वह जांच के बाद ही पता चलेगा। विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं…”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “दार्जिलिंग जिले में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।”

Shocked to learn, just now, about a tragic train accident, in Phansidewa area of Darjeeling district. While details are awaited, Kanchenjunga Express has reportedly been hit by a goods train. DM, SP, doctors, ambulances and disaster teams have been rushed to the site for rescue,…

— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 17, 2024

Tags: #TrainAccidentbengal train accidentbengal train accident newsdarjeeling train accidentgoods train accidentkanchanjunga express accidentkanchanjunga express train accidenttrain accidenttrain accident in odishatrain accident in west bengaltrain accident newstrain accident news west bengaltrain accident west bengalwest bengalWest bengal Train Accidentwest bengal train accident newswest bengal train accident todaywest bengal train news
Previous Post

इग्नू ने कृषि व्यवसाय प्रबंधन में एमबीए कार्यक्रम शुरू किया

Next Post

संसद परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां खिसकाने पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times
भारत

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times
पंचायत

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं - Panchayati Times
भारत

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- छात्रों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं

14 August 2026
पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल - Panchayati Times
भारत

पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर को फोन कर जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल

13 August 2026
भरत तिवारी के परिवार के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान - Panchayati Times
राज्यों से

भरत तिवारी के परिवार के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

13 August 2026
Bihar Panchayat Election 2026: लड़ना है मुखिया का चुनाव? जुटा लें ये जरूरी दस्तावेज - Panchayati Times
पंचायत

Bihar Panchayat Election 2026: लड़ना है मुखिया का चुनाव? जुटा लें ये जरूरी दस्तावेज

13 August 2026
Next Post
संसद परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां खिसकाने पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

संसद परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां खिसकाने पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (578)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (306)
  • बिज़नेस (286)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,787)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,119)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (190)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा - Panchayati Times

लाल किला के प्राचीर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा

15 August 2026
जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन - Panchayati Times

जम्मू-कश्मीर में पंचायत और डीडीसी चुनाव पर राज्य चुनाव आयोग का सरकार को डेडलाइन

14 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved