• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

बीजेपी ने 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल बंद का किया ऐलान

बीजेपी ने 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है। यह बंद 12 घंटे का होगा। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने नबन्ना अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के बल प्रयोग की आलोचना की.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
27 August 2024
in भारत, राज्यों से
0
बीजेपी ने 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल बंद का किया ऐलान - Panchayati Times

बीजेपी ने 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल बंद का किया ऐलान

Share on FacebookShare on Twitter

बीजेपी ने 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है। यह बंद 12 घंटे का होगा। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने नबन्ना अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के बल प्रयोग की आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, हमें पता चला कि कुछ पुलिसकर्मी नशे में थे. पुलिस ने केमिकल मिले पानी का छिड़काव किया. क्या छात्रों ने कुछ गलत किया है? नशे की हालत में पुलिस ने महिला के सिर पर डंडा मारा.

#WATCH कोलकाता: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "आज शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन पर पुलिस ने जिस तरह की हिंसा की... हमने इस संवैधानिक आंदोलन को कुचलने के विरोध में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कल 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।… pic.twitter.com/q4uepClB2X

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2024

महिला मोर्चा 30 अगस्त को ‘ताला लगाओ अभियान’ आयोजित करेगी

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह बंगाल को बचाने के लिए आम लोगों का आंदोलन था. एक छात्र को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हमें नहीं पता कि उसे गोली लगी है या आंसू गैस के शेल से चोट लगी है. इससे यह साबित हो गया है कि वाम मोर्चा राज्य की सत्ताधारी पार्टी से सेटिंग करने में जुटा है. हम अदालत के आदेश के बाद कल या परसों से धरने पर बैठेंगे, हमने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है जिस पर कल सुनवाई होगी. पुलिस ने हमें धरना देने की अनुमति नहीं दी है. बीजेपी की महिला मोर्चा 30 अगस्त को महिला आयोग के कार्यालय पर ‘ताला लगाओ अभियान’ आयोजित करेगी. हम आज की घटना के विरोध में कल 12 बजे बंगाल बंद का आह्वान कर रहे हैं. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक स्ट्राइक होगी.

बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को कोलकाता पुलिस मुख्यालय जाते समय पुलिस ने रास्ते में रोक दिया. सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता कोलकाता पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये.

नबन्ना अभियान के दौरान लाठीचार्ज, वाटर कैनन से बौछारों की बरसात और आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी हावड़ा ब्रिज पर ही धरना पर बैठ गए। इन प्रदर्शनकारियों में से कुछ के पास तिरंगा झंडा भी था.

यह भी पढ़ें: बीजेपी 2 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी

दीदी के राज में महिला सुरक्षा के लिए बोलना अपराध: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नबन्ना प्रोटेस्ट मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में ​कहा, ‘कोलकाता से पुलिस की मनमानी की तस्वीरों ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों को महत्व देने वाले हर व्यक्ति को नाराज कर दिया है. दीदी के पश्चिम बंगाल में बलात्कारियों और अपराधियों की मदद करना तो मूल्यवान है लेकिन महिला सुरक्षा के लिए बोलना अपराध है.’

Tags: पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल बंदसुकांत मजूमदार
Previous Post

बीजेपी 2 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी

Next Post

जय शाह ICC के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, अब कौन संभालेगा BCCI का सचिव पद

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times
राज्यों से

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times
भारत

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
CM Vijay Sangeetha Divorce: संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, जानें पूरा मामला - Panchayati Times
भारत

CM Vijay Sangeetha Divorce: संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, जानें पूरा मामला

7 August 2026
UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल - Panchayati Times
भारत

UP-Bihar Special Train: दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें पूरा टाइमटेबल

7 August 2026
कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा - Panchayati Times
कृषि समाचार

कैबिनेट ने GOBARdhan योजना को दी मंजूरी: ₹23,731 करोड़ से बदलेगी भारत की बायोएनर्जी तस्वीर, किसानों और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

6 August 2026
Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला - Panchayati Times
जुर्म

Tarun Tejpal Case: रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

6 August 2026
Next Post
जय शाह ICC के अध्यक्ष चुने गए, कौन संभालेगा BCCI का सचिव पद - Panchayati Times

जय शाह ICC के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, अब कौन संभालेगा BCCI का सचिव पद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (229)
  • खेल (572)
  • जुर्म (339)
  • दुनिया (349)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (302)
  • बिज़नेस (285)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,778)
  • मनोरंजन (310)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,115)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (188)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी - Panchayati Times

Jharkhand Student Protest: सरकार से बातचीत के लिए छात्रों ने भेजी नई डेलीगेशन लिस्ट, 14वें दिन भी आंदोलन जारी

7 August 2026
PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला - Panchayati Times

FCRA Bill 2026: अमेरिकी सांसद की टिप्पणी पर भारत का पलटवार, MEA बोला- विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करना हमारा आंतरिक मामला

7 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved