• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, November 21, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

केजरीवाल की जमानत का हरियाणा चुनाव में क्या पड़ेगा प्रभाव?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 156 दिनों बाद बड़ी राहत देते हुए जमानत दी है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
13 September 2024
in भारत, राज्यों से
0
पंजाब जिला परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी का दबदबा - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 156 दिनों बाद बड़ी राहत देते हुए जमानत दी है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। चुनाव प्रचार शुरू होने से ठीक पहले केजरीवाल को जमानत मिलना आप के लिए बूस्टर साबित होगा।

केजरीवाल की कर्मभूमि दिल्ली, हरियाणा जन्मभूमि

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार से पहले अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना आप की संगठन में नई जान डालेगी। पार्टी कार्यकर्त्ता लामबंद होंगें। केजरीवाल चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। केजरीवाल की कर्मभूमि दिल्ली है तो वहीं हरियाणा उनका जन्मभूमि है। केजरीवाल हरियाणा के पड़ोसी राज्य दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रहे हैं। केजरीवाल खुद को हरियाणा का बेटा और दिल्ली के कामों का जिक्र कर वोट पा सकते हैं। जिससे बीजेपी और कांग्रेस को हानि हो सकती है। आप हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

बीजेपी पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने से सरकार विरोधी वोटों का बंटवारा होगा। जिसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है। लेकिन शहरी इलाकों में केजरीवाल बीजेपी के वोटबैंक में सेंध लगा सकते हैं। इसबार हरियाणा में वैसे तो लड़ाई सीधी दिख रही है बीजेपी और कांग्रेस में। लेकिन आप अगर थोड़ी भी सेंध मारेगी तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों को हानि पहुंचाएगी।

कांग्रेस पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन की बात चल रही थी लेकिन सीटों की संख्या पर सहमति नहीं बनने के कारण गठबंधन नहीं हो सकी और आप ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारें। इसबार के चुनाव में सत्ता विरोधी लहर देखने को हरियाणा में मिल रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी अगर गहन चुनाव प्रचार करती है और सत्ता विरोधी वोटों में सेंध लगाती है तो कांग्रेस को हानि हो सकती है। लगभग दस सीटों पर आप का प्रभाव है। जहाँ वह जीतने और हराने की स्थिति में है। कांग्रेस और बीजेपी के नाराज नेताओं को आप ने शामिल कराकर कुछ इलाके में अच्छी प्रभाव बनाई है। ग्रामीण इलाकों में देखना होगा की आम आदमी पार्टी कितना सफलता पा पाती है।

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में 46 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. मगर पार्टी का पार्टी का वोट शेयर केवल 0.48 प्रतिशत रहा था।

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर मनीष सिसौदिया ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर AAP नेता मनीष सिसौदिया ने कहा, “आज सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को बहुत बड़ा संदेश दिया है कि तुम्हें अपनी तानाशाही बंद करनी पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश बीजेपी के मुंह पर कड़ा तमाचा है कि आप एजेंसियों का गलत उपयोग कर रहे हैं। भारत में अगर किसी की चलेगी तो देश के संविधान की चलेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में ये साफ होता है कि CBI जानबूझकर अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर रखने की मंशा के तहत गिरफ्तार कर रही थी। ये मंशा बीजेपी की थी इसलिए जब ईडी के केस से वह बाहर आने वाले थे तब उन्हें CBI द्वारा गिरफ्तार करवाया गया। आज बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए।

केजरीवाल की जमानत पर बीजेपी ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, “सर्वोच्च न्यायालय ने कट्टर बेईमान, AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से आइना दिखाया है। जो आदेश पारित हुआ है, उसमें भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है। जेल वाला CM अब बेल वाला CM बन गया है। अब अरविंद केजरीवाल को चाहिए कि वो अपने पद से इस्तीफा दे दें, लेकिन अरविंद केजरीवाल ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि उनमें जरा भी नैतिकता नहीं बची है। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि भ्रष्टाचार युक्त CM अभियुक्त। अब वो अभियुक्त की श्रेणी में हैं।”

गौरव भाटिया ने कहा, “सशर्त बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है है कि अन्य आरोपियों के जमानत आदेश की शर्तें अरविंद केजरीवाल पर भी लागू होंगी। अरविंद केजरीवाल का पासपोर्ट कोर्ट में रहेगा। वह विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं। अरविंद केजरीवाल को हर सोमवार और गुरुवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ेगा। वह गवाहों को डरा नहीं सकते और साक्ष्य को नष्ट नहीं कर सकते।”

Tags: अरविंद केजरीवालहरियाणा विधानसभा चुनाव
Previous Post

Bank Holidays: अगले 6 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, फटाफट निपटा लें काम..ये रही बैंक हॉलिडे की लिस्ट

Next Post

Arvind Kejriwal News Live: तिहाड़ जेल से बाहर आए सीएम अरविंद केजरीवाल, स्वागत

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
Anant Singh: बेटी की शादी में अनंत सिंह कराएंगे प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार - Panchayati Times
राज्यों से

Anant Singh: बेटी की शादी में अनंत सिंह कराएंगे प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार

4 November 2026
बिहार में बाढ़ और सड़क निर्माण की समस्या का होगा एक साथ समाधान, नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे; केंद्र-बिहार सरकार के बीच MOU - Panchayati Times
भारत

बिहार में बाढ़ और सड़क निर्माण की समस्या का होगा एक साथ समाधान, नदियों की गाद से बनेंगे हाईवे; केंद्र-बिहार सरकार के बीच MOU

3 November 2026
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश - Panchayti Times
भारत

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, दिया बड़ा आदेश

3 November 2026
भारतीय नौसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 20 ईरानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया - Panchayati Times
भारत

भारतीय नौसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 20 ईरानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से बचाया

3 November 2026
दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित - Panchayati Times
राज्यों से

दिल्ली पुलिस के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित 

3 November 2026
Next Post
Arvind kejriwal news

Arvind Kejriwal News Live: तिहाड़ जेल से बाहर आए सीएम अरविंद केजरीवाल, स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (246)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (361)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (335)
  • बिज़नेस (312)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,857)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,172)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले - Panchayati Times

अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार, नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका; कैबिनेट के कई बड़े फैसले

4 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved