• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 22, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनिंग विमान कॉलेज बिल्डिंग से टकराया 

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट माइलस्टोन कॉलेज की इमारत से टकराकर क्रैश हो गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 July 2025
in दुनिया
0
बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनिंग विमान कॉलेज से टकराया - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट माइलस्टोन कॉलेज की इमारत से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों की सटीक संख्या सामने नहीं आई है।

घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि यह एक F-7 ट्रेनिंग विमान था, जिसने हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। टेकऑफ के करीब 24 मिनट बाद यह विमान हादसे का शिकार हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए हादसे के वीडियो

हादसे के तुरंत बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें माइलस्टोन कॉलेज परिसर से उठता धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा है। वीडियो में कॉलेज के छात्र-छात्राएं घबराकर कैंपस से भागते दिखाई दिए। मौके पर बांग्लादेशी सेना, एयरफोर्स के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

दुर्घटना में घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल क्रैश की वजह का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनिंग विमान कॉलेज से टकराया - Panchayati Times

चीन निर्मित F-7 ट्रेनिंग जेट

क्रैश हुआ विमान F-7 मॉडल का था, जिसे चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ने तैयार किया है। यह विमान मुख्य रूप से प्रशिक्षण और सीमित लड़ाकू अभियानों के लिए इस्तेमाल होता है। इसकी अधिकतम गति मैक 2.02 (करीब 2120 किमी/घंटा) है। कुछ संस्करणों में दो सीटों का भी विकल्प होता है, लेकिन यह विमान आमतौर पर सिंगल-सीटर होता है।

जांच के आदेश, कॉलेज में दहशत का माहौल

फिलहाल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैंपस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस हादसे ने ढाका के नागरिकों को झकझोर कर रख दिया है और सवाल खड़े हो रहे हैं कि रिहायशी इलाकों के करीब ट्रेनिंग फ्लाइट्स को कैसे संचालित किया जा रहा है।

यह  भी पढ़ें: प्रेग्नेंट लीला साहू की आवाज बनी बदलाव की वजह, गांव की सड़क का काम शुरू

Tags: एयरक्राफ्टएयरफोर्सढाकाबांग्लादेश
Previous Post

‘मैं तुझे भी ऐसे ही काट दूंगा..’ दुकानदार को धमकाते हुए युवक ने लहंगे को चाकू से फाड़ा

Next Post

‘सैयारा’ फिल्म से चमकी अनीत पड्डा, बनी नेशनल क्रश

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट - Panchayati Times
दुनिया

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट

21 November 2026
डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप - Panchayati Times
जुर्म

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

27 October 2026
भारत-चीन सीमा तनाव पर चीन का आया बड़ा बयान - Panchayati Times
दुनिया

भारत-चीन सीमा तनाव पर चीन का आया बड़ा बयान

26 October 2026
लाल सागर में 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर हमले का दावा, हूतियों ने सऊदी अरब पर लगाए आरोप - Panchayati Times
दुनिया

लाल सागर में 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर हमले का दावा, हूतियों ने सऊदी अरब पर लगाए आरोप

23 October 2026
लद्दाख में 28 जगहों के नाम तय करने पर चीन की आपत्ति, भारत के दावे को बताया अवैध - Panchayati Times
दुनिया

लद्दाख में 28 जगहों के नाम तय करने पर चीन की आपत्ति, भारत के दावे को बताया अवैध

13 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
दुनिया

Flydubai Flight Emergency: भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने हमला होने के बाद भी बचाई 174 यात्रियों की जान

1 October 2026
Next Post
सैयारा स्टार अनीत पड्डा करने जा रही ओटीटी पर डेब्यू - Panchayati Times

'सैयारा' फिल्म से चमकी अनीत पड्डा, बनी नेशनल क्रश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (247)
  • खेल (607)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (362)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (336)
  • बिज़नेस (313)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,860)
  • मनोरंजन (326)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (208)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट - Panchayati Times

अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच शुरू होगी रेल सेवा, जानें किस दिन चलेगी ट्रेन और क्या है पूरा रूट

21 November 2026
स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश - Panchayati Times

स्वामित्व योजना: 31 मार्च 2027 तक सभी लक्ष्य पूरे करने का निर्देश

21 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved