आज बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों और आम ग्राहकों के लिए यह समय खरीदारी के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप लंबे समय से सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब बाजार में उतरने का सही वक्त आ गया है।
आज के ताज़ा भाव
बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोना आज 99,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो कि मंगलवार (15 जुलाई) के मुकाबले 130 रुपये सस्ता है। वहीं, 22 कैरेट सोना 91,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अगर बात करें 18 कैरेट की, तो उसका भाव 74,820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है।
चांदी की बात करें तो इसमें भी नरमी देखने को मिली है। आज चांदी का दाम 1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है, जो बीते दिनों की तुलना में कम है।
आपके शहर में क्या चल रहा है रेट?
- दिल्ली:
- 24 कैरेट – ₹99,910
- 22 कैरेट – ₹91,590
- 18 कैरेट – ₹74,940
- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु:
- 24 कैरेट – ₹99,760
- 22 कैरेट – ₹91,440
- 18 कैरेट – ₹74,820
इन शहरों के सर्राफा बाजारों में कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारों के लिए राहत की खबर है।
कीमतें कैसे तय होती हैं?
सोने-चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं और इसके पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण होते हैं। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की मांग और आपूर्ति, वैश्विक तनाव, ब्याज दरों में बदलाव, और सीमा शुल्क जैसे कई कारक इनमें अहम भूमिका निभाते हैं।
जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता या मंदी का माहौल होता है, तब निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोना और चांदी की ओर रुख करते हैं। भारत में सोने का एक सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व भी है – विवाह, त्यौहार या पारिवारिक आयोजनों में इसकी विशेष भूमिका होती है। यही वजह है कि इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।
क्या करें निवेशक?
अगर आप निवेश के नजरिए से सोच रहे हैं तो यह समय सोने-चांदी में खरीदारी के लिए अच्छा माना जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि दीर्घकालिक निवेश के लिए सोना एक भरोसेमंद विकल्प रहा है और महंगाई के मुकाबले इसमें बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें: ‘पंचायत’ में काम कर चुके एक्टर को आया हार्ट अटैक
आज सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट निवेशकों और आम उपभोक्ताओं दोनों के लिए एक अवसर हो सकता है। हालांकि, खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार या अधिकृत विक्रेताओं से रेट की पुष्टि जरूर करें।








