• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 26, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

गोंडा जिले में पंचायत सचिवों की बड़ी लापरवाही, 62 लाख रुपये से जुड़ा है मामला

गोंडा जिले में 45 ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए करीब 62 लाख रुपये की राशि का अनियमित भुगतान किया गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 June 2025
in पंचायत
0
गोंडा जिले में पंचायत सचिवों की बड़ी लापरवाही, 62 लाख रुपये से जुड़ा है मामला - Panchayati Times

गोंडा जिले में पंचायत सचिवों की बड़ी लापरवाही

Share on FacebookShare on Twitter

गोंडा जिले में पंचायत सचिवों की घोर लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 45 ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए करीब 62 लाख रुपये की राशि का अनियमित भुगतान किया गया है। यह राशि राज्य वित्त आयोग से विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई थी, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों में पारदर्शी ढंग से कार्य कराना था।

निर्धारित प्रक्रिया की अनदेखी

गोंडा जिला प्रशासन के अनुसार, सचिवों को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी भुगतान पंचायत सचिवालय से ही ग्राम स्वराज पोर्टल (गेट-टू-एस) के माध्यम से किए जाएं। इसके लिए प्रत्येक पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। बावजूद इसके, जांच में यह सामने आया कि 45 पंचायत सचिवों ने भुगतान निजी साइबर कैफे या अन्य स्थानों से किया, जो कि नियमों का उल्लंघन है।

प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख

जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) लालजी दुबे ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सभी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी सचिवों को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में जवाब नहीं मिला, तो इसे लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गोंडा जिले में पंचायत सचिवों की बड़ी लापरवाही, 62 लाख रुपये से जुड़ा है मामला - Panchayati Times
गोंडा जिले में पंचायत सचिवों की बड़ी लापरवाही

इन ग्राम पंचायतों में हुआ नियम उल्लंघन

अनियमित भुगतान करने वाली ग्राम पंचायतों में छपिया ब्लॉक की भवसिंहपुर, दरियापुर, इटैलाबुजुर्ग, माड़ा, सुरवार खुर्द, सिसहनी, बेलसर आदि शामिल हैं। हलधरमऊ ब्लॉक की पहाड़ापुर, बालपुर हजारी, धमसड़ा, तथा नवाबगंज, परसपुर और रुपईडीह ब्लॉक की कई पंचायतों में भी यही स्थिति देखी गई।

प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी स्थानों पर कार्यों का भुगतान पंचायत भवन की बजाय बाहरी संसाधनों से किया गया, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

नामजद सचिवों में कई प्रमुख नाम

जिन सचिवों को नोटिस भेजा गया है, उनमें संजय कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार प्रजापति, नीलम रानी, राकेश कुमार तिवारी, विवेकानंद, राकेश कुमार मौर्य, संतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य कई नाम शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि यह लापरवाही केवल वित्तीय नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की अवहेलना भी है।

डीपीआरओ की चेतावनी

डीपीआरओ लालजी दुबे ने कहा, “यह मामला बेहद गंभीर है। पंचायत सचिवों को बार-बार दिशा-निर्देश दिए गए थे कि वे केवल पंचायत सचिवालय से ही भुगतान करें। अब यदि तय समय में जवाब नहीं आता, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

यह भी पढ़ें: ‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, चुनावी गर्मी दिखेगी…

यह मामला एक बार फिर ग्राम पंचायतों में जवाबदेही और पारदर्शिता की आवश्यकता को उजागर करता है। यदि समय रहते इन सचिवों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह लापरवाही अन्य पंचायतों में भी एक गलत मिसाल बन सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती से आगे बढ़ता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Tags: गोंडापंचायत सचिव
Previous Post

‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, चुनावी गर्मी दिखेगी…

Next Post

‘राजा’ के अंतिम संस्कार में देखा गया सोनम का आशिक ‘राज’, राजा की बहन ने शेयर किया Video

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन - Panchayati Times
पंचायत

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन

8 July 2026
गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव - Panchayati Times
पंचायत

गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव

7 July 2026
पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
VB-G RAM G Act 2025: मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ी मजदूरी दरें लागू - Panchayati Times
पंचायत

VB-G RAM G Act 2025: मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ी मजदूरी दरें लागू

1 July 2026
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: सरपंचों को मिलेगा ₹10,000 मासिक वेतन - Panchayati Times
पंचायत

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: सरपंचों को मिलेगा ₹10,000 मासिक वेतन

24 June 2026
Next Post
meghalaya-honeymoon-murder case

'राजा' के अंतिम संस्कार में देखा गया सोनम का आशिक 'राज', राजा की बहन ने शेयर किया Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (562)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (283)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,759)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (181)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z की बड़ी जीत

25 July 2026
सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय - Panchayati Times

सरकार और CJP के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय

24 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved