ओटीटी की सबसे चर्चित और पसंदीदा वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। लंबे समय से इस सीजन की रिलीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी। हाल ही में मेकर्स ने फैंस को एक अनोखा मौका देते हुए कहा था कि अगर वे शो को तय तारीख से पहले देखना चाहते हैं तो उन्हें वोटिंग करनी होगी। फैंस ने इस अवसर को हाथ से जाने नहीं दिया और बड़ी संख्या में वोट कर डाले।
अब फैंस की इसी जबरदस्त डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने ‘पंचायत 4’ की रिलीज डेट को पहले कर दिया है। यह बहुप्रतीक्षित सीजन अब 24 जून 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। रिलीज डेट के साथ ही शो का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
चुनावी माहौल में लौटेगा फुलेरा
सीजन 4 के ट्रेलर में दिखाया गया है कि फुलेरा गांव में एक बार फिर चुनाव का माहौल है। मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच सत्ता की लड़ाई चरम पर है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी रणनीतियों और चालों से एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और प्रधान जी (नीना गुप्ता) के इर्द-गिर्द घूमती कहानी में इस बार राजनीति के साथ-साथ इमोशन और हास्य का भी संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।

दमदार स्टारकास्ट
इस सीजन में भी ‘पंचायत’ की मजबूत स्टारकास्ट बरकरार है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, दुर्गेश कुमार और पंकज झा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शो का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने किया है, जबकि इसे लिखा है चंदन कुमार ने। ‘पंचायत 4’ का निर्माण लोकप्रिय कंटेंट कंपनी ‘द वायरल फीवर’ (TVF) ने किया है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर ट्रेलर की धूम
जैसे ही ट्रेलर लॉन्च हुआ, सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने ट्रेलर की कहानी, संवाद और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। फैंस का कहना है कि यह सीजन भी पहले की तरह दिल जीतने वाला होगा।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़ पर आया राहुल द्रविड़ का बयान, बताया निराशाजनक घटना
यदि आप भी ‘पंचायत’ के पुराने सीजन्स के फैन हैं और फुलेरा गांव के किरदारों से दोबारा मिलने का इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए 24 जून को। ‘पंचायत 4’ एक बार फिर हंसी, राजनीति और भावनाओं की पूरी खुराक लेकर आ रहा है, वो भी तय तारीख से पहले – सिर्फ आपके वोट की बदौलत!









