• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 11, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

बीच सड़क पर आमने-सामने आए बीजेपी मंत्री और विधायक 

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब बीजेपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया आमने-सामने आ गए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 January 2026
in राज्यों से
0
बीच सड़क पर बीजेपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक बृजभूषण राजपूत आए आमने-सामने - Panchayati Times

बीजेपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक बृजभूषण राजपूत

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शुक्रवार को उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब बीजेपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी विधायक बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया आमने-सामने आ गए। यह घटना रामश्री महाविद्यालय के पास की बताई जा रही है, जहां मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

कार्यक्रम से लौट रहे मंत्री का रोका गया काफिला

मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ‘युवा उद्घोष कार्यक्रम’ में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इस कार्यक्रम में लगभग 100 ग्राम प्रधान भी मौजूद थे। इसी दौरान चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और मंत्री के काफिले को रुकवा दिया।

सड़कों की खराब हालत को लेकर जताई नाराजगी

विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गईं, लेकिन बाद में उनकी मरम्मत सही तरीके से नहीं कराई गई।

इस कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विधायक और उनके समर्थकों ने मंत्री के सामने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

समर्थकों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब विधायक समर्थकों और मौके पर मौजूद पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। सीओ सदर और कोतवाल ने हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का गुस्सा थमता नजर नहीं आया।

धक्का-मुक्की और कहासुनी का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर के लिए मौके पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और विधायक के बीच भी कहासुनी होने की बात सामने आई है। हालांकि बाद में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की सक्रियता से हालात काबू में आए और मंत्री का काफिला आगे रवाना हो सका।

कौन हैं बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया

बृजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू भैया महोबा जिले की चरखारी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव जीतकर सदन में अपनी जगह बनाई थी।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी सांप्रदायिकता के खिलाफ मजबूत आवाज: शशि थरूर

सियासी गलियारों में चर्चा तेज

बीजेपी के भीतर मंत्री और विधायक के इस आमने-सामने आने की घटना को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय मुद्दों को लेकर पार्टी के अंदरखाने उभरे इस टकराव ने प्रशासन और संगठन दोनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Tags: उत्तर प्रदेशबीजेपीबृजभूषण राजपूतमंत्री स्वतंत्र देव सिंहमहोबाविधायक बृजभूषण राजपूतस्वतंत्र देव सिंह
Previous Post

राहुल गांधी सांप्रदायिकता के खिलाफ मजबूत आवाज: शशि थरूर

Next Post

बलूचिस्तान में BLA की महिला फिदायीन ने एकसाथ किए कई बड़े हमले 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times
राज्यों से

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन - Panchayati Times
कृषि समाचार

PM Fasal Bima Yojana Bihar: 7 साल बाद फिर लागू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

3 October 2026
BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति - Panchayati Times
राज्यों से

BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति

29 September 2026
Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम - Panchayati Times
पंचायत

Kerala Local Body Results 2026: UDF को झटका, LDF ने 16 वार्ड जीते; जानें पूरा परिणाम

29 September 2026
Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर - Panchayati Times
राज्यों से

Barapullah Phase 3: दिल्ली में शुरू हुआ बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक आसान होगा सफर

29 September 2026
शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

28 September 2026
Next Post
बलूचिस्तान में BLA की महिला फिदायीन ने एकसाथ किए कई बड़े हमले - Panchayati Times

बलूचिस्तान में BLA की महिला फिदायीन ने एकसाथ किए कई बड़े हमले 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved