SkyWest Airlines flight: पिछले कई समय से दुनियाभर के एयरलाइंस में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। अब ताजा मामला अमेरिका से आया है।
अमेरिका की सबसे बड़ी रीजनल एयरलाइन स्काईवेस्ट एयरलाइंस (SkyWest Airlines) की सभी उड़ानों को शुक्रवार रात तकनीकी समस्या के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें- ‘हमारे बेटे की आत्महत्या के लिए ChatGPT जिम्मेदार’, पैरेंट्स ने OpenAI और CEO पर किया मुकदमा
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, रात 01:49 जीएमटी पर एक ग्राउंड स्टॉप एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसे 02:10 जीएमटी पर स्काईवेस्ट के अनुरोध पर रद्द कर दिया गया।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘स्काईवेस्ट को आज शाम एक संक्षिप्त तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसे अब हल कर लिया गया है। सभी सिस्टम बहाल कर दिए गए हैं और हम सामान्य संचालन फिर से शुरू करते हुए किसी भी देरी को कम करने पर काम कर रहे हैं।’
सेंट जॉर्ज, यूटा स्थित स्काईवेस्ट यूनाइटेड एयरलाइंस, डेल्टा एयर लाइन्स, अमेरिकन एयरलाइंस और अलास्का एयरलाइंस के लिए उड़ानों का संचालन करती है।









