Delhi child trafficking: दिल्ली में ह्यूमन ट्रफिकिंग का मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने दक्षिणी दिल्ली में नवजात शिशुओं की चोरी और उनकी तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है।
यह भी पढ़ें- बिजनेस टॉयकून आनंद महिंद्रा..राधिका गुप्ता और हर्ष गोयंका ने New GST Slab पर क्या कहा?
पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े 10 आरोपियों को दबोचते हुए एक साल से कम उम्र के छह बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। इनमें से एक छह महीने के शिशु को पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर ढूंढकर छुड़ा लिया।









