Ravichandran Ashwin Announces Shock IPL Retirement: भारत के दिग्गज ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके साथ ही IPL से उनका 16 साल लंबा सफर समाप्त हो गया। यह घोषणा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही महीनों बाद की है।
अश्विन ने यह ऐलान सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए किया।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटिया केस में बड़ा खुलासा, बहन कंचन ने बताया उस दिन क्या-क्या हुआ?
उन्होंने X पर लिखा, ‘कहा जाता है कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। आज मेरा IPL क्रिकेटर के रूप में सफर खत्म हो रहा है, लेकिन आज से मेरा सफर विभिन्न लीगों में खेल का एक खोजी बनने के रूप में शुरू हो रहा है।’
अश्विन ने आगे लिखा, ‘मैं सभी फ़्रेंचाइज़ियों को उनके साथ बिताए शानदार पलों और रिश्तों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और सबसे महत्वपूर्ण IPL और BCCI का आभारी हूं, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। आने वाले समय का आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।’









