• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 21, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे पहले कहां और किसने किया छठ महापर्व, जानिए-छठ पूजा की कुछ खास बातें

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व खास तौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। छठी मैया देवी षष्ठी हैं, जिन्हें...

Kiran rautela by Kiran rautela
27 October 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत, राज्यों से
0
Chhath Puja

Chhath Puja

Share on FacebookShare on Twitter

Chhath Puja 2025: दीयों के त्योहार दिवाली के बाद छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। छठ महापर्व का त्योहार हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

छठ महापर्व खास तौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। छठी मैया देवी षष्ठी हैं, जिन्हें मुख्य रूप से संतान की रक्षा करने वाली और संतान सुख देने वाली देवी माना जाता है। सूर्य देव की बहन और ब्रह्मा जी की मानस पुत्री के रूप में भी जाना जाता है

इस पर्व में भगवान सूर्य छठी मैया की उपासना की जाती है, जिनसे परिवार, संतान, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की जाती है। छठ पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

Chhath Puja
Chhath Puja

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर दिल्ली में अवकाश घोषित, जानें- आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

छठ महापर्व सबसे पहले कब और किसने शुरू किया इसके पीछे कई धार्मिक मान्यताएं हैं। छठ पर्व की शुरुआत के बारे में कई पौराणिक और ऐतिहासिक कथाए प्रचलित हैं।

कहा जाता है कि भगवान राम और माता सीता ने अयोध्या लौटने के बाद राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में छठ पर्व का व्रत रखा था। यह पर्व कार्तिक शुक्ल षष्ठी को था, और इस दिन माता सीता ने सूर्य देवता की पूजा कर आशीर्वाद लिया था। माना जाता है कि तभी से इस पर्व की परंपरा शुरू हुई।

Chhath Puja
Chhath Puja

महाभारत से संबंधित कथा
महाभारत के समय में भी छठ पूजा का उल्लेख मिलता है। कथा के अनुसार, जब पांडव अपना राज्य खो बैठे थे, तब द्रौपदी ने छठ पर्व का व्रत किया था। सूर्य देवता की कृपा से पांडवों को अपना खोया हुआ राज्य वापस मिल गया। इसलिए, इसे संकटों के निवारण और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है।

सूर्यपुत्र कर्ण की पूजा
सूर्य देव के परम भक्त कर्ण भी छठ पर्व से जुड़े माने जाते हैं। कर्ण प्रतिदिन सूरज को अर्घ्य अर्पित करते थे और सूर्य की उपासना करते थे। वे अपने सामर्थ्य और शक्ति के लिए सूर्य देव की पूजा करते थे। इस कारण सूर्य की आराधना का यह पर्व सूर्योपासना की प्राचीन परंपरा से भी जुड़ा है।

Chhath Puja
Chhath Puja

षष्ठी देवी की उपासना से संबंधित मान्यता
छठ पर्व की एक और मान्यता यह भी है कि यह षष्ठी देवी की उपासना का पर्व है। षष्ठी देवी को संतान और परिवार की संरक्षिका माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि षष्ठी देवी भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री हैं और उनके आशीर्वाद से संतान सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए महिलाएँ संतान की सुख-शांति और कल्याण के लिए इस व्रत को करती हैं।

छठ महापर्व की प्रक्रिया
पहला दिन (नहाय-खाय):

छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती (व्रत करने वाले) अपने घर और शरीर को पूरी तरह शुद्ध करते हैं और सादा, शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन से व्रती शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं।

दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जल व्रत रखते हैं और शाम को प्रसाद (गुड़ की खीर, रोटी और फल) बनाकर सूर्य को अर्पित करते हैं और फिर उसी प्रसाद को ग्रहण करते हैं। इसके बाद, वे अगले 36 घंटों तक निर्जल व्रत रखते हैं।

Chhath Puja
Chhath Puja

तीसरे दिन शाम के समय व्रती नदी, तालाब या किसी जलाशय के किनारे जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह सूर्यास्त के समय का अर्घ्य होता है, जिसमें व्रती सूर्य देवता से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

छठ पूजा के अंतिम दिन सूर्योदय के समय व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसके बाद, वे अपना व्रत समाप्त करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।

छठ महापर्व का महत्व

छठ महापर्व में सूर्य और छठी मैया की पूजा के पीछे एक गहरा धार्मिक और पौराणिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य देव जीवन के पोषक और ऊर्जा के स्रोत हैं, और उनकी पूजा करने से मनुष्य की इच्छाएं पूरी होती हैं और सभी कष्टों का नाश होता है। छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है, और उनके आशीर्वाद से घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।

Chhath Puja
Chhath Puja

छठ पूजा की कुछ खास बातें

प्रसाद: छठ पूजा में ठेकुआ, गन्ना, केला, नारियल, और अन्य फल चढ़ाए जाते हैं। ठेकुआ विशेष रूप से इस पूजा का मुख्य प्रसाद होता है।

सादगी और स्वच्छता: छठ पूजा में सादगी और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती बिना प्याज-लहसुन का सादा भोजन करते हैं और पूजा सामग्री शुद्ध होती है।

एक सामूहिक पर्व है छठ: जिसमें पूरे परिवार और समाज का सहयोग रहता है। लोग नदी, तालाबों या घरों के पास सामूहिक रूप से पूजा करते हैं।

Chhath Puja
Chhath Puja

छठ महापर्व का महत्त्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी है, क्योंकि यह प्रकृति की पूजा और मानव जीवन पर सूर्य की महत्ता को दर्शाता है।

चार दिनों तक चलने वाला ये त्योहार मात्र एक फेस्टिवल नहीं होता बल्कि फीलिंग होती है और भावना होती है जिसका इंतजार सालभर से होता है।

Tags: chhaiti chhath puja song 2025chhath puja 2025chhath puja dj remix 2025chhath puja dj song 2025chhath puja festival in india 2025chhath puja geet 2025chhath puja kab ki hai 2025chhath puja new song 2025chhath puja song 2025chhath puja song dj 2025chhath puja sun rise timing 2025chhath puja sunset timing 2025chhath puja vrat geet 2025kartik chhath puja 2025 date timemaithili chhath puja song 2025new chhath puja dj song 2025new chhath puja song 2025छठ महापर्व
Previous Post

छठ पूजा पर दिल्ली में अवकाश घोषित, जानें- आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में हादसे का शिकार हुए श्रेयस अय्यर, सिडनी ICU में भर्ती; हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

Kiran rautela

Kiran rautela

Related Posts

छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला

20 August 2026
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी - Panchayati Times
पंचायत

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Result 2026: ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी 

20 August 2026
लखनऊ: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या - Panchayati Times
जुर्म

लखनऊ: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या

20 August 2026
महंगी होती चीनी अब लोगों को लगने लगी कड़वी - Panchayati Times
बिज़नेस

महंगी होती चीनी अब लोगों को लगने लगी कड़वी

20 August 2026
पश्चिम बंगाल के इस चुनाव में TMC का दबदबा, BJP को लगा झटका - Panchayati Times
राज्यों से

पश्चिम बंगाल के इस चुनाव में TMC का दबदबा, BJP को लगा झटका

20 August 2026
PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र - Panchayati Times
पंचायत

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, अब ये परिवार भी होंगे पात्र 

18 August 2026
Next Post
Shreyas Iyer Admitted To ICU: 

ऑस्ट्रेलिया में हादसे का शिकार हुए श्रेयस अय्यर, सिडनी ICU में भर्ती; हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (230)
  • खेल (579)
  • जुर्म (340)
  • दुनिया (350)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (308)
  • बिज़नेस (288)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,792)
  • मनोरंजन (311)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,123)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (193)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा - Panchayati Times

इस देश के क्रिकेट में बवाल, हेड कोच ने दिया इस्तीफा

20 August 2026
छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला - Panchayati Times

छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक, लिया बड़ा फैसला

20 August 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved