• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन ने की पुष्टि

विश्वभर में करोड़ों कैथोलिक अनुयायियों के आध्यात्मिक मार्गदर्शक और ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 April 2025
in दुनिया, धर्म
0
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन ने की पुष्टि - Panchayati Times

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस

Share on FacebookShare on Twitter

विश्वभर में करोड़ों कैथोलिक अनुयायियों के आध्यात्मिक मार्गदर्शक और ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। 88 वर्ष की आयु में उन्होंने वेटिकन सिटी स्थित अपने निवास कासा सेंटा मार्टा में अंतिम सांस ली। वेटिकन ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

पोप फ्रांसिस पिछले कई सप्ताहों से न्यूमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और लगभग 38 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालाँकि रविवार को उन्होंने ईस्टर के अवसर पर अप्रत्याशित रूप से सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच आकर सेंट पीटर स्क्वायर में उपस्थित करीब 35,000 लोगों का अभिवादन किया था।

पहले लैटिन अमेरिकी और गैर-यूरोपीय पोप

पोप फ्रांसिस का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और उनका असली नाम जॉर्ज मारियो बेर्गोलियो था। वे 2013 में 266वें पोप के रूप में चुने गए थे, जब पोप बेनेडिक्ट XVI ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। यह इतिहास का पहला मौका था जब किसी गैर-यूरोपीय और पहले लैटिन अमेरिकी व्यक्ति को रोमन कैथोलिक चर्च का प्रमुख चुना गया।

सादगी, करुणा और न्याय के प्रतीक

पोप फ्रांसिस को उनकी सादगी, दया और न्याय के लिए जाना जाता था। वे व्यक्तिगत रूप से गरीबों, असहायों और समाज के हाशिए पर जीवन व्यतीत कर रहे लोगों से मिलते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में चर्च को केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का भी मंच बनाया।

उनका विशेष जोर गरीबी उन्मूलन, सामाजिक असमानता, और प्रवासियों के अधिकारों की रक्षा पर रहा। साथ ही, उन्होंने कैथोलिक चर्च के अंदर वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर भी कई अहम कदम उठाए।

वैश्विक नेताओं की श्रद्धांजलि

दुनियाभर से उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक संदेश में कहा कि “ब्यूनस आयर्स से रोम तक, पोप फ्रांसिस ने चर्च को गरीबों के लिए आशा और खुशी का केंद्र बनाने का प्रयास किया। वे दुनिया को जोड़ने वाले सेतु थे। ईश्वर करे, उनकी यह सोच और मानवता के प्रति प्रेम यूं ही आगे बढ़ता रहे।”

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि पोप फ्रांसिस के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। यह शोक और स्मरण का क्षण है। मेरी हार्दिक संवेदनाएँ वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति हैं। पोप फ्रांसिस सदैव अपनी करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक रूप में याद किए जाएंगे।

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन ने की पुष्टि - Panchayati Times

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने युवावस्था से ही उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की सेवा निष्ठा और समर्पण के साथ की। जो लोग पीड़ा में थे, उनके जीवन में उन्होंने आशा की किरण जगाई।

पीएम ने कहा कि मुझे उनके साथ अपनी मुलाक़ातें स्नेहपूर्वक याद हैं। उनके समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण ने मुझे गहराई से प्रेरित किया। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह सदैव हमारे दिलों में बना रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति और परमेश्वर की गोद में स्थान मिले।

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की

एक युग का अंत

पोप फ्रांसिस के निधन से न केवल कैथोलिक चर्च को, बल्कि पूरी दुनिया को एक करुणामय और प्रेरणादायक नेतृत्व खोना पड़ा है। उनका जीवन पूरी तरह ईश्वर और मानवता की सेवा के लिए समर्पित था। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि रोमन कैथोलिक चर्च उनका उत्तराधिकारी किसे चुनता है, और चर्च की यह विरासत आगे कैसे बढ़ेगी।

Tags: पोप फ्रांसिस
Previous Post

बीजेपी ने दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की

Next Post

UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा: एग्जाम सिटी स्लिप जारी 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: जानें BRICS का इतिहास और इससे जुड़े तथ्य

12 September 2026
इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई - Panchayati Times
दुनिया

इटली PM मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

4 September 2026
इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता - Panchayati Times
दुनिया

इस कारण नेपाल में आया प्रलयकारी बाढ़, 165 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा लापता

27 August 2026
Next Post
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी - Panchayati Times

UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा: एग्जाम सिटी स्लिप जारी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved