• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home पंचायत

बीजेपी ने दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की

दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
21 April 2025
in पंचायत
0
बीजेपी ने दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की - Panchayati Times

बीजेपी ने दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राजा इकबाल सिंह को मेयर पद के लिए और जय भगवान यादव को डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। यह ऐलान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया।

वीरेंद्र सचदेवा ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग एमसीडी अपने हाथ में लेकर दिल्ली को साफ करने का दावा कर रहे थे, वही आज नगर निगम में भ्रष्टाचार फैलाने के आरोपी बन बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ अब जनता का सामना करने से भी कतरा रही है।

बीजेपी ने दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की - Panchayati Times

दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 25 अप्रैल को होने हैं, लेकिन मुकाबले की तस्वीर अब एकतरफा होती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने इस बार मेयर पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए आप नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने कहा कि बीजेपी सत्ता पाने के लिए आप पार्षदों को डरा और खरीदने की कोशिश कर रही है। इसी के विरोधस्वरूप पार्टी चुनावी दौड़ से बाहर हो रही है।

इस राजनीतिक पृष्ठभूमि में अब माना जा रहा है कि बीजेपी के उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है, क्योंकि नामांकन का आज आखिरी दिन है और ‘आप’ ने स्पष्ट कर दिया है कि वह मैदान में नहीं उतर रही।

क्या कहता है संख्याबल?

मेयर बनने के लिए किसी भी दल को कम से कम 132 वोट चाहिए। बीजेपी के पास अपने पार्षदों के साथ-साथ सांसदों और विधायकों को मिलाकर 135 वोटों का संख्याबल है, जबकि आम आदमी पार्टी के पास यह आंकड़ा 119 तक ही सीमित है। ऐसे में मुकाबला शुरू होने से पहले ही बीजेपी ने बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव से ‘आप’ का किनारा, बीजेपी का होगा मेयर

अब 25 अप्रैल को औपचारिक चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी, लेकिन सियासी समीकरण साफ तौर पर बीजेपी के पक्ष में झुक चुके हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि मेयर पद पर काबिज़ होकर बीजेपी एमसीडी की कार्यप्रणाली में क्या बदलाव लाती है।

Tags: जय भगवान यादवदिल्ली डिप्टी मेयरदिल्ली मेयरदिल्ली मेयर चुनावराजा इकबाल सिंह
Previous Post

BCCI ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की 

Next Post

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन ने की पुष्टि

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन - Panchayati Times
पंचायत

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन

8 July 2026
गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव - Panchayati Times
पंचायत

गांवों की हर सड़क को मिलेगा यूनिक कोड! केंद्र सरकार ने शुरू की बड़ी पहल, जनता से मांगे सुझाव

7 July 2026
पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
VB-G RAM G Act 2025: मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ी मजदूरी दरें लागू - Panchayati Times
पंचायत

VB-G RAM G Act 2025: मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ी मजदूरी दरें लागू

1 July 2026
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: सरपंचों को मिलेगा ₹10,000 मासिक वेतन - Panchayati Times
पंचायत

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: सरपंचों को मिलेगा ₹10,000 मासिक वेतन

24 June 2026
Next Post
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन ने की पुष्टि - Panchayati Times

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, वेटिकन ने की पुष्टि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved