• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home राज्यों से

पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लाठी-डंडे और पत्थर चले, कई घायल

राजधानी पटना में शुक्रवार, 29 अगस्त को राजनीति की गरमाहट सड़कों पर हिंसा में तब्दील हो गई जब बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
29 August 2025
in राज्यों से
0
पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लाठी-डंडे और पत्थर चले, कई घायल - Panchayati Times

पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी पटना में शुक्रवार, 29 अगस्त को राजनीति की गरमाहट सड़कों पर हिंसा में तब्दील हो गई जब बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। झड़प में कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है।

घटना सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर की है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगड़ता गया और दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद, झड़प में बदला

बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर “मां का अपमान, कांग्रेस की पहचान” और “मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार” जैसे नारे लिखे थे। जैसे ही प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचे, माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर के भीतर घुसने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें खदेड़ना शुरू किया। यहीं से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लाठी-डंडे और पत्थर चले, कई घायल - Panchayati Times
पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

लाठी-डंडे और पत्थरबाजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

देखते ही देखते दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं और ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के आक्रोश के चलते स्थिति बेकाबू होती गई। कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए, जिनमें से कुछ को इलाज के लिए कुर्जी अस्पताल भेजा गया है।

बीजेपी का मार्च, मंत्रियों की मौजूदगी

इससे पहले बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस मंच से कथित तौर पर गाली दिए जाने के विरोध में कुर्जी अस्पताल से सदाकत आश्रम तक मार्च निकाला था। इस मार्च में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री संजय सरावगी व नितिन नवीन भी शामिल थे। मार्च के दौरान भी आक्रोश साफ देखा गया, जो अंततः टकराव में बदल गया।

प्रशासन सतर्क, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी पहुंचे और हालात को काबू में किया। फिलहाल दोनों दल एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की बीजेपी

पटना की सियासत में अचानक आई इस हिंसा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर कानून-व्यवस्था को लेकर। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Tags: कांग्रेसझड़पपटनाबीजेपीसदाकत आश्रम
Previous Post

ऑनलाइन गेमिंग एक्ट को कोर्ट में मिली चुनौती, इस दिन होगी सुनवाई

Next Post

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को GMF महासचिव, IMSA अध्यक्ष एवं SOGF के संस्थापक एवं सलाहकार अधिवक्ता नंदन झा ने दी श्रद्धांजलि

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times
पंचायत

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग - Panchayati Times
राज्यों से

नोएडा के मामूरा में जी+4 इमारत में लगी भीषण आग, पंचायती टाइम्स के ट्वीट के जवाब में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

15 July 2026
Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी - Panchayati Times
भारत

Bankipur Bypoll 2026: वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- यह साजिश है, कोर्ट जाने की तैयारी

14 July 2026
तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक - Panchayati Times
भारत

तमिलनाडु में गौहत्या पर मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

13 July 2026
शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या - Panchayati Times
जुर्म

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता महिला ने इस कारण से की आत्महत्या

13 July 2026
फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times
राज्यों से

फायरिंग मामले में खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का बड़ा फैसला

13 July 2026
Next Post
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को GMF महासचिव, IMSA अध्यक्ष एवं SOGF के संस्थापक एवं सलाहकार अधिवक्ता नंदन झा ने दी श्रद्धांजलि - Panchayati Times

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को GMF महासचिव, IMSA अध्यक्ष एवं SOGF के संस्थापक एवं सलाहकार अधिवक्ता नंदन झा ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,750)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

'नेल्सन मंडेला दिवस' के अवसर पर गांधी मंडेला फाउंडेशन द्वारा 'नेशनल पीस कॉन्क्लेव' का किया गया आयोजन

‘नेल्सन मंडेला दिवस’ के अवसर पर गांधी मंडेला फाउंडेशन द्वारा ‘नेशनल पीस कॉन्क्लेव’ का किया गया आयोजन

18 July 2026
सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved