• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, March 7, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home लोकसभा चुनाव 2024

कांग्रेस और INDI गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने यूपी के अलीगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छे भविष्य, विकसित भारत की चाबी भी आपके ही पास है। अब देश को गरीबी से पूरी तरह मुक्त करने का समय आ गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 April 2024
in लोकसभा चुनाव 2024
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को वाराणसी से करेंगे नामांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को वाराणसी से करेंगे नामांकन

Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने यूपी के अलीगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छे भविष्य, विकसित भारत की चाबी भी आपके ही पास है। अब देश को गरीबी से पूरी तरह मुक्त करने, देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराने का, देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया है। इसके लिए जरूरी है – फिर एक बार मोदी सरकार।

प्रधानमंत्री ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दंगे, हत्या, गैंगवार, फिरौती आदि तो सपा सरकार का ट्रेडमार्क ही था, यही उनकी पहचान थी और उनकी राजनीति भी इसी से चलती थी। लेकिन अब योगी की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि वो नागरिकों का अमन-चैन बिगाड़ें। कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और मुसलमानों के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया।

अब इनकी नजर कानून बदलकर, हमारी माताओं बहनों की संपत्ति छीनने पर भी है।

इनकी नजर अब उनके मंगलसूत्र पर है।

- पीएम @narendramodi #मोदी_संग_उत्तर_प्रदेश https://t.co/eTdwv2QExF

— BJP (@BJP4India) April 22, 2024

पीएम ने मुसलमानों के लिए किये गए कार्यों को गिनाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब मैं पसमांदा मुसलमानों की मुसीबत की चर्चा करता हूं, तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं। क्योंकि ऊपर के लोगों ने मलाई खाई और पसमांदा मुसलमानों को उनके हालात पर जीने के लिए मजबूर कर दिया गया। तीन तलाक से पीड़ित कितनी ही बेटियों का जीवन तबाह हो गया था। अब मोदी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उनका जीवन सुरक्षित किया है। आज न सिर्फ भारत का हज कोटा बढ़ा है बल्कि वीजा नियमों को भी आसान बनाया गया है.सरकार ने महिलाओं को बिना महरम हज जाने की अनुमति भी दी है।

पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर है, आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि ‘उनकी सरकार आई, तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, उसकी जांच कराएंगे।’ इतना ही नहीं, वो आगे कहते हैं कि ‘ये जो संपत्ति है, उसको कब्जे में लेकर सरकार सबको बांट देगी।’ ये उनका मेनिफेस्टो कह रहा है। ये माओवादी सोच है, ये कम्युनिस्टों की सोच है, ऐसा करके वो कितने ही देशों को पहले बर्बाद कर चुके हैं।

आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती: पीएम मोदी

अब यही नीति, कांग्रेस और INDI अलायंस भारत में लागू करना चाहते हैं। आपकी मेहनत की कमाई, आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। इन परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना बड़ा साम्राज्य बना लिया है। आज तक इन्होंने अपनी अकूत संपत्ति से देश के किसी गरीब को कुछ नहीं दिया। अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर पड़ गई है। जनता के धन को लूटना और देश की संपत्ति को लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खाता खुला, सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध जीते

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से सेना की हर खरीद में घोटाले करने वाली कांग्रेस कभी भी यहां डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनवा सकती। BJP की वजह से अब हमारा उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर सेना का बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है। जो लोग योगी जी की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते रहते हैं, मैं उनकी आंखें खोलना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश में आजादी के बाद जितना औद्योगिक विकास नहीं हुआ, उतना अकेले योगी जी के कालखंड में हुआ है। इस क्षेत्र को गंगा और यमुना दोनों का आशीर्वाद प्राप्त है।

Tags: अलीगढ़पीएम मोदी
Previous Post

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खाता खुला, सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध जीते

Next Post

IndiGo Air Taxi: दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी 7 मिनट में होगी तय, जानें-एयर टैक्सी का कितना होगा किराया?

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Voting continues for the third phase of Jammu and Kashmir Assembly elections
IFIE

Jammu Kashmir Polls: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान?

1 October 2024
PM Modi Election Rally
IFIE

PM Modi Election Rally: जम्मू कश्मीर में गरजे पीएम, बोले- ‘दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती’

19 September 2024
'वन नेशन वन इलेक्शन' प्रस्ताव को मिली मंजूरी
ब्रेकिंग न्यूज़

One Nation One Election: क्या है ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का कॉन्सेप्ट? देश के चुनाव में कैसे करेगा काम?

18 September 2024
Team India Victory Parade
IFIE

Team India Victory Parade: हार्दिक पांड्या के साथ ये क्या हो गया? हंसते-हंसते लोटपोट हुए जसप्रीत बुमराह

5 July 2024
Stampede during satsang in Ratibhanpur, Hathras, 122 people dead
IFIE

Hathras Stampede: हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़, अब तक122 लोगों की मौत

2 July 2024
Prime Minister narendra modi reply to the Motion of Thanks on the President’s address in the Lok Sabha
IFIE

PM Modi: लोकसभा में पीएम ने राहुल पर कसा तंज, बोले- 99 नंबर लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था लेकिन..

2 July 2024
Next Post
IndiGo Air Taxi

IndiGo Air Taxi: दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी 7 मिनट में होगी तय, जानें-एयर टैक्सी का कितना होगा किराया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (38)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (200)
  • खेल (497)
  • जुर्म (312)
  • दुनिया (313)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (133)
  • पंचायत (267)
  • बिज़नेस (223)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,063)
  • भारत (2,554)
  • मनोरंजन (286)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (985)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (148)
  • स्वास्थ्य (95)

Recent News

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया - Panchayati Times

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड कप्तान ने भारत को चेताया

7 March 2026
करीना कपूर ने क्यों किया दीपिका पादुकोण का समर्थन? - Panchayati Times

करीना कपूर ने क्यों किया दीपिका पादुकोण का समर्थन?

7 March 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved