• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home नई तकनीकी

Sanchar Saathi App को अनिवार्य करने पर उठा विवाद 

DoT ने मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं को निर्देश दिया है कि आगामी 90 दिनों के भीतर हर नए मोबाइल फोन में Sanchar Saathi App पहले से मौजूद होना चाहिए।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
2 December 2025
in नई तकनीकी
0
सरकार ने संचार साथी ऐप की प्री-इंस्टॉलेशन शर्त हटाई  - Panchayati Times

संचार साथी ऐप

Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं और आयातकों को निर्देश दिया है कि आगामी 90 दिनों के भीतर भारत में बनने या आयात होने वाले हर नए मोबाइल फोन में Sanchar Saathi App पहले से मौजूद होना चाहिए। 28 नवंबर को जारी निर्देश के मुताबिक यह कदम मोबाइल धोखाधड़ी रोकने और IMEI से जुड़े दुरुपयोग पर नजर रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

क्या है आदेश में?

सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तीन महीने की अवधि के भीतर सभी नई डिवाइसों में संचार साथी ऐप प्री-इंस्टॉल होना अनिवार्य होगा। वहीं, जो हैंडसेट पहले से उत्पादन या वितरण चरण में हैं, उन पर यह सुविधा सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से उपलब्ध करानी होगी। निर्माताओं को 120 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी।

संचार साथी ऐप उपयोगकर्ताओं को मोबाइल की IMEI संख्या की सत्यता परखने, संदिग्ध गतिविधि की शिकायत करने और खोए या चोरी हुए फोन की रिपोर्ट करने की सुविधा देता है। दूरसंचार पहचान से छेड़छाड़ को 2023 के कानून में गंभीर अपराध माना गया है, जिसके लिए तीन साल तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।

सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि ऐप डिवाइस के पहले उपयोग या सेटअप के दौरान उपभोक्ताओं को आसानी से दिखना चाहिए। यदि कंपनियां नियमों का पालन नहीं करतीं, तो उन पर दूरसंचार अधिनियम 2023 और साइबर सुरक्षा नियम 2024 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

Sanchar Saathi App को अनिवार्य करने पर उठा विवाद - Panchayati Times
Sanchar Saathi App

राजनीतिक हलचल तेज

सरकारी फैसले के बाद विपक्ष ने इसे निजता पर हमले के रूप में देखा है। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि किसी भी नागरिक के फोन में ऐसे ऐप का जबरन इंस्टॉल किया जाना “निजता के अधिकार” का उल्लंघन है। उनके अनुसार, अनइंस्टॉल न किया जा सकने वाला सरकारी ऐप नागरिकों की गतिविधियों पर निगरानी का जरिया बन सकता है।

शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम “सर्विलांस को वैध बनाने” की दिशा में बढ़ता हुआ कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने के बजाय सरकार लोगों पर नजर रखने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा: ये बीजेपी नेता निर्विरोध चुने गए नए स्पीकर

आगे क्या?

जहां केंद्र सरकार इसे सुरक्षित डिजिटल वातावरण की आवश्यकता बता रही है, वहीं विपक्ष इसे नागरिक स्वतंत्रता के लिए खतरा मान रहा है। ऐप अनिवार्य करने का यह फैसला आने वाले दिनों में तकनीकी, कानूनी और राजनीतिक बहस को और गहरा सकता है।

Tags: Sanchar Saathi Appसंचार साथी ऐप
Previous Post

बिहार विधानसभा: प्रेम कुमार निर्विरोध चुने गए नए स्पीकर

Next Post

संचार साथी ऐप पर बढ़ते विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान 

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times
नई तकनीकी

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद, सरकार ने मांगा जवाब  - Panchayati Times
नई तकनीकी

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद, सरकार ने मांगा जवाब 

2 July 2026
Swift Telescope: धरती की ओर गिर रहा स्विफ्ट टेलीस्कोप, बचाने के लिए बड़ा मिशन शुरू करेगा नासा - Panchayati Times
अजब-गजब

Swift Telescope: धरती की ओर गिर रहा स्विफ्ट टेलीस्कोप, बचाने के लिए बड़ा मिशन शुरू करेगा नासा

29 June 2026
आपके मोबाइल पर भी आया अलर्ट मैसेज? घबराएं नहीं... - Panchayati Times
नई तकनीकी

आपके मोबाइल पर भी आया अलर्ट मैसेज? घबराएं नहीं…

2 May 2026
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने बंद किया 299 रुपये वाला प्लान - Panchayati Times
नई तकनीकी

Airtel ने बढ़ाई इस प्लान की कीमत, यूजर्स को दिया झटका

20 April 2026
Next Post
संचार साथी ऐप पर बढ़ते विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान - Panchayati Times

संचार साथी ऐप पर बढ़ते विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved