• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 9, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

पाकिस्तानी से शादी करने पर बर्खास्त हुए जवान ने खोला बड़ा राज

पाकिस्तानी महिला से शादी के चलते CRPF से बर्खास्त किए गए जवान मुनीर अहमद ने कहा है कि उन्होंने विभाग को शादी की पूरी जानकारी समय रहते दे दी थी।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
5 May 2025
in भारत
0
पाकिस्तानी से शादी करने पर बर्खास्त हुए जवान ने खोला बड़ा राज - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तानी महिला से शादी के चलते सीआरपीएफ से बर्खास्त किए गए जवान मुनीर अहमद ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्होंने विभाग को शादी की पूरी जानकारी समय रहते दे दी थी। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में मुनीर अहमद ने दावा किया कि उन्होंने 2022 में ही अधिकारियों से शादी की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति में देरी के कारण उन्होंने मई 2024 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शादी कर ली।

जम्मू-कश्मीर निवासी मुनीर अहमद ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के सियालकोट की रहने वाली मीनल से निकाह किया है, जो उनकी ममेरी बहन हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवारों के बीच यह रिश्ता बचपन में ही तय हो गया था। बंटवारे से पहले दोनों परिवार जम्मू-कश्मीर में ही रहते थे। उन्होंने कहा, “मीनल मेरे मामा की बेटी हैं, हमारे रिश्ते को पारिवारिक मंजूरी मिली हुई थी।”

शादी से पहले विभाग को दी थी जानकारी

मुनीर के मुताबिक, उन्होंने 31 दिसंबर 2022 को विभाग को एक पत्र भेजकर शादी की अनुमति मांगी थी। इसके जवाब में 24 जनवरी 2023 को विभाग ने कुछ और जानकारियाँ मांगी जैसे कि शादी की तारीख और स्थान। उन्होंने दोबारा पत्र भेजकर पूरी जानकारी साझा की। यह पत्र सीआरपीएफ के जम्मू रेंज DIG से होते हुए दिल्ली मुख्यालय तक गया। करीब पांच महीने बाद उन्हें एक जवाब मिला, जिसमें सिर्फ यही लिखा था कि जवान ने शादी के बारे में विभाग को सूचित किया है।

पाकिस्तानी से शादी करने पर बर्खास्त हुए जवान ने खोला बड़ा राज - Panchayati Times

पारिवारिक मजबूरी और वीज़ा में अड़चन

मुनीर अहमद ने बताया कि उनके पिता कैंसर के मरीज हैं और वहीं मीनल को भारत का वीज़ा नहीं मिल रहा था। दोनों परिवारों ने तय किया कि शादी को आगे टालने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में मई 2024 में वीडियो कॉल के जरिए शादी संपन्न कर दी गई। मीनल को बाद में 28 फरवरी 2025 को भारत आने का वीजा मिला। इसके तुरंत बाद लॉन्ग टर्म वीज़ा (LTV) के लिए आवेदन किया गया और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी गई।

“मीडिया से पता चला बर्खास्तगी का”

मुनीर अहमद ने कहा कि उन्हें सीआरपीएफ से बर्खास्त किए जाने की जानकारी मीडिया रिपोर्टों के जरिए मिली। बाद में उन्हें विभाग से एक औपचारिक पत्र मिला जिसमें उनकी बर्खास्तगी की पुष्टि की गई थी। उन्होंने कहा, “यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बड़ा झटका था क्योंकि मैंने हर जरूरी सूचना समय पर विभाग को दी थी।”

यह भी पढ़ें: टी20 मुंबई लीग: तुषार देशपांडे बने मराठा रॉयल्स के आइकन खिलाड़ी

मुनीर के इस बयान से साफ है कि उन्होंने विभागीय प्रक्रियाओं का पालन करने की कोशिश की, लेकिन अनुमति में हुई देरी और परिस्थितियों के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल यह मामला चर्चा में बना हुआ है और इसकी गंभीरता को देखते हुए यह देखना होगा कि आगे विभागीय स्तर पर कोई पुनर्विचार होता है या नहीं।

Tags: मुनीर अहमद
Previous Post

जम्मू-कश्मीर के जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट, CISF को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी

Next Post

बोर्ड एग्जाम में फेल होने पर माता-पिता ने केक काट कर मनाया जश्न

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
बोर्ड एग्जाम में फेल होने पर माता-पिता ने केक काट कर मनाया जश्न - Panchayati Times

बोर्ड एग्जाम में फेल होने पर माता-पिता ने केक काट कर मनाया जश्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved