Astronomer CEO Andy Byron: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें Astronomer कंपनी के CEO एंडी बायरन और उनकी HR हेड क्रिस्टिन कैबट हाल ही में एक Coldplay कॉन्सर्ट के दौरान रोमांटिक पल शेयर करते हुए दिखाई दिए।
ये वीडियो इसलिए भी चर्चा का विषय बना क्योंकि, बायरन, विवाहित हैं और मेगन केरिगन बायरन उनकी पत्नी हैं। बायरन को कैबट के साथ जंबोट्रॉन (बड़े स्क्रीन) पर देखा गया। दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक दिखाई दिए। जैसे ही कैमरा उन पर ज़ूम किया गया, उन्होंने मुंह फेर लिया और चेहरा छिपाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें- ‘मैं तुम सबको इस दुनिया से मिटा दूंगा और तब तक हंसूंगा जब..’ दिल्ली के 20 स्कूलों को बम की धमकी भरा खत
नेटिज़न्स (इंटरनेट यूजर्स) ने इस घटना को ‘इंटरनेट का सबसे बड़ा स्कैंडल’ कह डाला। अब यह मामला सिर्फ एक कॉन्सर्ट मोमेंट नहीं रह गया, बल्कि यह सोशल मीडिया पर एक बड़ी कॉरपोरेट और निजी जिंदगी का विवाद बन चुका है।
टेस्ला के CEO एलन मस्क ने हाल ही में Astronomer कंपनी के CEO एंडी बायरन और HR हेड क्रिस्टिन कैबट के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। ये दोनों हाल ही में एक Coldplay कॉन्सर्ट में रोमांटिक होते नजर आए, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है।
इस वीडियो में दोनों को शो के दौरान कडलिंग और किसिंग करते देखा गया, जो अब ‘Coldplaygate’, ‘किस कैम स्कैंडल’ जैसे नामों से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।
एलन मस्क ने क्या कहा?
एलन मस्क ने इस मुद्दे पर एक X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट का जवाब ‘laughing out loud’ इमोजी के साथ दिया।
हालांकि यह पोस्ट मज़ाक में था, लेकिन मस्क की प्रतिक्रिया ने इस घटना को और भी वायरल और मीम कंटेंट बना दिया।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
कई यूजर्स इसे ‘इंटरनेट का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट स्कैंडल कह रहे हैं। तो कुछ लोग एंडी बायरन की विवाहित स्थिति और उनकी कॉरपोरेट जिम्मेदारियों पर सवाल उठा रहे हैं।
एंडी बायरन कौन हैं?
एंडी बायरन जुलाई 2023 से Astronomer कंपनी के CEO हैं। Astronomer एक डाटा सॉफ्टवेयर कंपनी है जिसकी वैल्यू 1.3 बिलियन डॉलर से अधिक है। यह कंपनी डेटा ऑर्केस्ट्रेशन टूल्स पर फोकस करती है और बैंकिंग से लेकर मीडिया फर्मों तक के क्लाइंट्स को सेवा देती है। टेक वर्ल्ड में कंपनी की साख काफी मजबूत मानी जाती है।
इस कॉन्सर्ट में क्या हुआ?
Coldplay कॉन्सर्ट के दौरान, जब ‘किस कैम’ को चालू किया गया तो कैमरा सीधे एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबट पर गया। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे, और जब कैमरा उनके पास पहुंचा तो दोनों ने तुरंत चेहरा छिपा लिया।
उनकी यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए, खासकर इसलिए क्योंकि एंडी पहले से शादीशुदा हैं।









