• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

गांधी मंडेला फाउंडेशन और कथक धरोहर ने 96वें लोकसभा सचिवालय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

गांधी मंडेला फाउंडेशन और कथक धरोहर, 13 जनवरी को संसद भवन ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में 96वें लोकसभा सचिवालय दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम "पधारो म्हारे देश" (आओ मेरे देश में) का आयोजन किया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
15 January 2025
in भारत
0
गांधी मंडेला फाउंडेशन और कथक धरोहर ने 96वें लोकसभा सचिवालय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

#image_title

Share on FacebookShare on Twitter

गांधी मंडेला फाउंडेशन और कथक धरोहर, 13 जनवरी को संसद भवन ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में 96वें लोकसभा सचिवालय दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम “पधारो म्हारे देश” (आओ मेरे देश में) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास और कला का भव्य प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम विभिन्न नृत्य शैलियों और प्रदर्शनों के माध्यम से भारत की विविधता को प्रदर्शित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में आचार्य लोकेश मुनि (उपाध्यक्ष, जीएमएफ), अधिवक्ता नंदन झा (महासचिव, जीएमएफ), उत्पल कुमार सिंह (लोकसभा महासचिव) एवं अन्य उपस्थित रहें।

इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत की विविध परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें कत्थक, बिहू, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसी शास्त्रीय और लोक नृत्य शैलियाँ शामिल रहीं। इन नृत्य शैलियों को खूबसूरती और उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत किया गया, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया।

गांधी मंडेला फाउंडेशन और कथक धरोहर ने 96वें लोकसभा सचिवालय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

कार्यक्रम की संकल्पना और कोरियोग्राफी प्रसिद्ध कलाकार सदानंद बिस्वास द्वारा की गई है, जिनकी अभिनव दृष्टि पारंपरिक कला रूपों को समकालीन अभिव्यक्ति के साथ जोड़कर प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। प्रदर्शन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए संगीत श्रीवास्तव द्वारा प्रकाश डिज़ाइन किया गया, जिससे नर्तकों की प्रत्येक गति और अभिव्यक्ति को बखूबी रोशन किया।

इस कार्यक्रम के कोरियोग्राफर सदानंद बिस्वास ने कहा, “हम गांधी मंडेला फाउंडेशन के साथ इस भव्य भारतीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करके बेहद उत्साहित हैं। इस आयोजन के माध्यम से हम सभी वर्गों के लोगों को भारत के नृत्य, संगीत और इतिहास के विविध पहलुओं से परिचित कराना चाहते हैं।”

इस अवसर पर लोकसभा सचिवालय द्वारा गांधी मंडेला फाउंडेशन की कार्यकारिणी समिति की सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता सीमा सिंह (फाउंडर, मेघाश्रय एनजीओ), डॉ. सोहिनी शास्त्री (ज्योतिषी एवं समाजसेवी), कैलाश चंद्र परवाल (रचनाकार/ग्रंथकार) और संजय लालवानी को सम्मानित किया गया।

लोक सभा सचिवालय

लोक सभा सचिवालय एक स्वतंत्र निकाय है जो माननीय लोक सभा अध्यक्ष के पूर्ण नियंत्रण और मार्गनिर्देशन में कार्य करता है। लोक सभा अध्यक्ष को उनके संवैधानिक और सांविधिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में लोक सभा के महासचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों और सचिवालय के विभिन्न स्तर के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी सहयोग प्रदान करते हैं।

कथक धरोहर

कथक धरोहर एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य, विशेषकर कठक नृत्य, को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए समर्पित है। यह संस्था प्रदर्शन, कार्यशालाओं और सांस्कृतिक पहलों के माध्यम से इस प्राचीन कला रूप के प्रति जागरूकता और प्रेम फैलाने का कार्य करती है।

गांधी मंडेला फाउंडेशन और कथक धरोहर ने 96वें लोकसभा सचिवालय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

गांधी मंडेला फाउंडेशन

यह गांधी मंडेला फाउंडेशन भारत सरकार द्वारा पंजीकृत ट्रस्ट है जो दुनिया भर में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के विचारों जैसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता, नागरिक स्वतंत्रता, सत्य, अहिंशा और मानवाधिकारों को बढ़ावा देता है। गांधी मंडेला फाउंडेशन के संस्थापक और महासचिव अधिवक्ता नंदन झा हैं और फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत के हिंदू आध्यात्मिक नेता स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज हैं।

गांधी मंडेला पुरस्कार

महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की विरासत को आगे बढ़ाने वालों को सम्मानित करने के लिए महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के पर गांधी मंडेला पुरस्कारों की स्थापना की गई। वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के लिए पहला गांधी मंडेला पुरस्कार से आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को सम्मानित किया गया।

गांधी मंडेला फाउंडेशन और कथक धरोहर ने 96वें लोकसभा सचिवालय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

वहीं मंडेला दिवस 2024 के अवसर पर मैक्सिको की मानवाधिकार कार्यकर्ता, नारीवादी, “रिगोबर्टा मेंचू तुम” को सम्मानित किया गया। “रिगोबर्टा मेंचू तुम” को 1992 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

गांधी मंडेला फाउंडेशन और कथक धरोहर ने 96वें लोकसभा सचिवालय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
गांधी मंडेला फाउंडेशन का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है। साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका, लैटिन अमेरिका, रूस, दक्षिण अफ्रीका, चीन, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, यूके और ऑस्ट्रेलिया में इसकी वैश्विक उपस्थिति है। जीएमएफ को संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न देशों के दूतावासों/उच्चायोगों के साथ मिलकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने का सम्मान प्राप्त है।

Tags: गांधी मंडेला फाउंडेशनलोकसभा सचिवालय दिवस
Previous Post

Maha Kumbh 2025: माइकल थे अमेरिकी सैनिक बन गए बाबा मोक्षपुरी, सनातनी आध्यात्म को अर्पित किया जीवन

Next Post

Paatal Lok 2: वापसी ‘पाताल लोक’ के परमानेंट निवासी की -ये सीज़न भी सस्पेंस से भरपूर – धमाकेदार ट्रेलर

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत - Panchayati Times
भारत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शर्तों के साथ जमानत

17 October 2026
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में - Panchayati Times
भारत

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने बताया तबीयत के बारे में

17 October 2026
Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
Next Post
आ गई पाताल लोक की नई दुनिया सामने

Paatal Lok 2: वापसी ‘पाताल लोक’ के परमानेंट निवासी की -ये सीज़न भी सस्पेंस से भरपूर – धमाकेदार ट्रेलर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (236)
  • खेल (595)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (329)
  • बिज़नेस (302)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,839)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,157)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (205)
  • स्वास्थ्य (101)

Recent News

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी - Panchayati Times

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर हिंसा में प्रभावित लोगों के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

17 October 2026
FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट - Panchayati Times

FIDE World Cup 2027: भारत को ओपन और महिला विश्व कप में मिली जगह, शतरंज ओलंपियाड के प्रदर्शन के आधार पर तय हुए क्वालीफिकेशन स्पॉट

17 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved