Gangster jaggu bhagwanpuria: पंजाब के बटाला में गुरुवार देर शाम अज्ञात बाइक सवार हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवाणपुरिया की मां और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
बटाला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन गोली लगने के कारण उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Bihar: अब छठ पर बिहार जाना हुआ आसान, नीतीश सरकार चलाने जा रही 299 AC व Non AC बसें
यह घटना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कादियां रोड पर हुई। बटाला के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) परमवीर सिंह ने बताया, ‘जब हरजीत कौर और करनवीर सिंह कार में सवार थे, तभी अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर गोलियां चला दीं।’
डीएसपी ने बताया कि करनवीर सिंह को बटाला सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।









