• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस पर “हैं तैयार हम” रैली का आयोजन कर लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद

कांग्रेस पार्टी ने आज अपने 139वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में "हैं तैयार हम" महारैली का आयोजन किया। इसी के साथ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज कर दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
28 December 2023
in भारत
0
हैं तैयार हम रैली कर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद

हैं तैयार हम रैली कर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस पार्टी ने आज अपने 139वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में “हैं तैयार हम” महारैली का आयोजन किया। इसी के साथ कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज कर दिया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। लोगों को लगता है कि यह सत्ता की लड़ाई है, लेकिन इस लड़ाई की नींव विचारधारा की है।

राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद से जुड़ा हुआ एक वाक्या सुनाया

राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद से जुड़ा हुआ एक वाक्या सुनाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों BJP का एक MP मुझसे लोकसभा में मिला। उसने कहा- आपसे बात करनी है। उसके चेहरे पर चिंता थी। मैंने पूछा- सब ठीक है? उसने कहा- नहीं, सब ठीक नहीं है। BJP में रहकर अच्छा नहीं लग रहा। मेरा दिल कांग्रेस में है। BJP में गुलामी चलती है। जो ऊपर से कहा जाता है, वो बिना सोचे समझे करना पड़ता है।

LIVE: Congress' #HainTaiyaarHum mega rally in Nagpur, Maharashtra. https://t.co/26fTi4YjIv

— Congress (@INCIndia) December 28, 2023

BJP की विचारधारा राजाओं की विचारधारा है, वह किसी की सुनते नहीं हैं। BJP में आर्डर ऊपर से आता है और सभी को मानना पड़ता है। जबकि कांग्रेस पार्टी में आवाज कार्यकर्ताओं से आती है और हम उसका सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस निकालेगी 14 जनवरी से “भारत न्याय यात्रा”

आजादी से पहले इस देश में सैकड़ों राजा थे, अंग्रेज थे। हिंदुस्तान की जनता के पास कोई अधिकार नहीं थे, तब कांग्रेस ने संविधान बनाकर जनता को ये सारे अधिकार दिए। इसी संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए। ऐसा हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किया गया था।

BJP सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा कर रही

आपके वोट से अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं, ये आपकी संस्थाएं हैं। लेकिन BJP सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा कर रही है। आप हिंदुस्तान की सारी यूनिवर्सिटीज को देख लीजिए, सभी वाइस चांसलर आज एक संगठन के हैं, जिनको कुछ नहीं आता। ये वाइस चांसलर अब मेरिट पर नहीं बनते, बल्कि संगठन के लोग वाइस चांसलर बनते हैं। पहले कहा जाता था कि मीडिया लोकतंत्र का रखवाला है। मैं आपसे पूछता हूं- क्या आज देश की मीडिया लोकतंत्र की रक्षा कर रही है?

हमारी विचारधारा कहती है कि देश की जनता की लगाम हिंदुस्तान की जनता के हाथों में होनी चाहिए। क्योंकि हम जनशक्ति की बात करते हैं। इसीलिए आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने देश की गरीब जनता के लिए लड़ी थी।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या कहा ?

वहीं इस मौके कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नागपुर जैसे पवित्र स्थान पर महात्मा गांधी जी और अंबेडकर जी ने देश के लिए काम किया और सामाजिक न्याय के लिए लड़े। नागपुर क्रांतिकारियों की भूमि है और इसी भूमि पर अंबेडकर जी ने लाखों लोगों को एक विचारधारा से जोड़ा। नागपुर में जहां एक तरफ प्रगति की विचारधारा है। वहीं, दूसरी तरफ RSS की विचारधारा है जो देश को बर्बाद कर रही है।

आगामी चुनाव में जनता ने INDIA गठबंधन को शक्ति दी तो हम ‘न्याय योजना’ लागू करेंगे। हम देश की महिलाओं को सशक्त करेंगे, ताकि वे पूरे परिवार को मजबूत कर सकें।

Tags: कांग्रेसहैं तैयार हम
Previous Post

RuPay नेटवर्क पर लॉन्च हुआ भारत का पहला कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड eSvarna, जानिए क्या हैं फायदे

Next Post

ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, सीएम नीतीश के हाथों में अब पार्टी की कमान

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट - Panchayati Times
भारत

Delhi Metro: दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट

9 October 2026
PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन -Panchayati Times
भारत

PM Modi 25 Years: सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 साल पूरे, बोले- जनता ही मेरे लिए जनार्दन

7 October 2026
UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - Panchayati Times
भारत

UP: राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

5 October 2026
हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान - Panchayati Times
बिज़नेस

हीरो पायलट स्मित मच्छार को करोड़ों का इनाम, 174 यात्रियों की बचाई थी जान

5 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत - Panchayati Times
भारत

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, ज्ञानेश कुमार को राहत 

5 October 2026
Next Post
ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, CM नीतीश के हाथों में JDU की कमान

ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, सीएम नीतीश के हाथों में अब पार्टी की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved