• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

नेशनल हेराल्ड केस में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला 

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
16 December 2025
in भारत
0
नेशनल हेराल्ड केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया-राहुल को जारी किया नोटिस - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। अदालत के इस फैसले को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ईडी चाहे तो इस मामले में अपनी जांच आगे जारी रख सकती है।

चार्जशीट में कई नाम शामिल

ईडी ने अपनी चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी के अलावा यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया था। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है, जबकि ईडी का दावा है कि उसके पास गंभीर आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ठोस सबूत मौजूद हैं।

यंग इंडियन के जरिए संपत्तियों पर कब्जे का आरोप

ईडी के अनुसार, कथित साजिश के तहत एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की लगभग 2,000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को बेहद कम कीमत पर अपने नियंत्रण में लिया गया। जांच एजेंसी का आरोप है कि निजी कंपनी यंग इंडियन के जरिए यह अधिग्रहण महज 50 लाख रुपये में किया गया। इस कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संयुक्त हिस्सेदारी करीब 76 प्रतिशत बताई गई है।

ईडी ने इस पूरे मामले में अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime) लगभग 988 करोड़ रुपये आंकी है, जबकि इससे जुड़ी संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 5,000 करोड़ रुपये बताया गया है।

चार्जशीट से पहले संपत्तियों पर कार्रवाई

चार्जशीट दाखिल होने से पहले ही ईडी ने जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की थी। 12 अप्रैल 2025 को कुर्क की गई संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस, मुंबई के बांद्रा (ईस्ट) और लखनऊ के विशेश्वर नाथ रोड पर मौजूद AJL की इमारतों पर नोटिस लगाए गए थे।

इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत लगभग 661 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा, नवंबर 2023 में ईडी ने AJL के करीब 90.2 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर भी कुर्क किए थे, ताकि कथित अपराध से जुड़ी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके।

क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?

नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना वर्ष 1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के सहयोग से की थी। इसका प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड करती थी। वर्ष 2008 में अखबार का प्रकाशन बंद हो गया, जिसके बाद इसके अधिग्रहण और संपत्तियों के हस्तांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसी विवाद ने बाद में कथित घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का रूप ले लिया, जिसकी जांच आज भी जारी है।

Tags: नेशनल हेराल्ड केसराउज एवेन्यू कोर्ट
Previous Post

केरल निकाय चुनाव: यूडीएफ को बढ़त, तिरुवनंतपुरम में बीजेपी को मिली जीत 

Next Post

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
Ration Card Update: 21 सितंबर तक राशन नहीं लिया तो 1 अक्टूबर से हो सकता है कार्ड ब्लॉक, जानें क्या करना होगा - Panchayati Times
भारत

Ration Card Update: 21 सितंबर तक राशन नहीं लिया तो 1 अक्टूबर से हो सकता है कार्ड ब्लॉक, जानें क्या करना होगा

10 September 2026
Next Post
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी - Panchayati Times

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved