• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 29, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

IND vs AUS 1st Test Day1 Perth Highlights: बुमराह बॉयज का बदला,ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ कर की शुरुआत

टीम इण्डिया ने पर्थ को बना डाला 'बदलापुर', पहले दिन ऑस्ट्रेल‍िया की हालत पतली, भारत 83 रनों से आगे

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
22 November 2024
in खेल
0
कोई तो ऐसी बात है हम में !

कोई तो ऐसी बात है हम में !

Share on FacebookShare on Twitter
Border Gawaskar Trophy 2024: बहुत इंतज़ार था इस सीरीज का. भारत को लेना था बदला और लगता है अब पूरा होगा टीम इंडिया का प्रतिशोध.
India Vs Australia 1st Test Day 1 Highlight: ऑस्ट्रेल‍िया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का प्रथम टेस्ट आज (22 नवंबर) से प्रारम्भ हुआ. आज का स्कोर भारतीय पारी के कुल 150 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के 167 रनों पर 7 विकेट रहा.
BGT 2024-25 First Test Toss: पहले टेस्ट के लिए कप्तानी कर रहे बुमराह ने टॉस जीता और बैटिंग का विकल्प चुना. शुरुआत भारत की ठीक थी पर आगे चल कर डावांडोल हुई और पूरी टीम 150 पर सिमट गई.
पर्थ के स्टेडियम में खेला जा रहा मैच शुरू में टीम ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा मैदान में उतपस्थित दर्शकों के लिए आनंददायक रहा. भारतीय बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए संघर्ष करते देख दर्शक प्रसन्न होते रहे लेकिन फिर उनकी खुशियों पर लग गया ग्रहण.
भारत की पहली पारी सिमट जाने के बाद जब टीम ऑस्ट्रेलिया बैटिंग करने उतरी तो उसे भी अनुमान नहीं था कि आगे क्या होने वाला है. आगे हुआ ये कि पार्थ का मैदान बन गया बदलापुर. भारतीय गेंदबाजों ने गेंद नहीं बम फेंके और खामोश हो चुके ऑस्ट्रेलियन दर्शकों के सामने उनके पसंदीदा बल्लेबाज़ एक एक रन को तरसते रहे.

तू चल मैं आया

तू चल मैं आया के अंदाज़ में अपने घर के शेर अपने घर पर ढेर होते दिखाई दिए. और फिर दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया सात विकेट खो कर कुल 67 रन ही बना सका. इस मुकाबले में भारत की पहली पारी महज 150 रनों पर आउट हो गई. ऑस्ट्रे‍ल‍ियाई टीम 67 रनों पर 7 व‍िकेट पहली पारी में खो चुकी है. अब 23 नवंबर को मैच का दूसरा द‍िन होगा.

किंग कोहली का विकेट

भारत के दृष्टिकोण से देखें तो कोहली नई कोकाबुर्रा के नयेपन का शिकार बने. बाल जरूरत से ज्यादा उछाल ले कर उनके बल्ले से टकराई और फील्डर के हाथों में जा बैठी. पांच रनों पर आउट हो कर थोड़ा अचम्भित लगे कोहली.

के एल राहुल का विकेट

टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए के एल राहुल भी हैरानी भरे अंदाज़ में आउट किये गए. ऐसा लगा कि जैसा साथ दर्शक अपने बॉलर्स का दे रहे थे वैसा ही एम्पायर भी दे रहे थे. साफ़ दिखा स्क्रीन पर किस तरह से गेंद उनके पेड पर टकरा रही है बैट पर नहीं -लेकिन एम्पायर ने उसे कैच करार दिया और राहुल को पैवेलियन वापस आना पड़ा. राहुल ने टीम के लिए 26 रन जोड़े.

जायसवाल और पडीक्कल का विकेट

आईपीएल मैचों में बल्ले से जोहर दिखने वाले दोनों बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडीक्कल अनुभव की कमी का शिकार बने और शुरू से ही गेंद को पीटने की कोशिश में आउट हो गए. दोनों ही शून्य रन लेकर वापस हो गए.

ऋषभ पंत का विकेट

जैसी उम्मीद थी वही हुआ. पिछली बार की तरह ही ऑस्ट्रेलिया की कौरव सेना के सामने गांडीव लेकर डटे रहे ऋषभ पंत. हालांकि उन्होंने 78 बॉल्स पर 38 रन ही बनाये लेकिन लगातार गिर रहे विकेटों के बीच टीम को मजबूती देने की जिम्मेदारी निभाई. यदि पंत चाहते तो अभी आउट नहीं होते लेकिन जैसी उनकी प्रकृति है, वे ज्यादा प्रतीक्षा करना पसंद नहीं करते -उन्होंने शॉट मारा और गलती कर गए जिसका खामयाजा टीम ने उनके विकेट से चुकाया.

ध्रुव जुरेल का विकेट

ध्रुव जुरेल की प्रशंसा की जानी चाहिए. तेज विकेट पर तूफानी गेंदबाजों के सामने उन्होंने मनोबल बनाये रखा और बिना किसी परेशानी के बल्लेबाज़ी की. यद्यपि उन्होंने मात्र 11 रन बनाये पर उन्होंने कंगारुओं को बता दिया हम पर आपका कोई दबाव नहीं है.

नितीश रेड्डी का विकेट

देश के लिए अपना प्रथम टेस्ट मैच खेल रहे नितीश रेड्डी ने भी टीम ऑस्ट्रेलिया से प्रभावित हुए बिना अपना प्राकृतिक खेल खेला और टीम का सर्वाधिक स्कोर 41 रन बनाया. वास्तव में यदि वे पहले से भारत के लिए खेल रहे होते तो शायद आज उनका स्कोर शतक के आसपास ही होता.
वाशिंगटन सुन्दर और हर्षित राणा ने क्रमशः 4 और 7 रन बनाये. हर्षित राणा की तारीफ़ भी उनकी बहादुरी के लिए की जानी चाहिए. गिरते हुए विकेटों के बीच छठवें सातवें क्रम पर उतर कर गेंदबाजों से डरे नहीं बल्कि उनको डराने की कोशिश की और पहली गेंद पर ही चौक्के का शॉट घुमा दिया. हालांकि वो चौका न हो सका पर गेंदबाज को समझ में आ गया कि इहां कुम्हड़ बतिया कोउ नाही !

बूमरा ने बॉलिंग नहीं, बॉम्बिंग की

इसके बाद आया टीम इण्डिया का फील्डिंग सेशन. बुमराह को ख़ास नहीं मानने वाले ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट विशेषज्ञों को अपनी सोच पर अवश्य ही तरस आया होगा. बूमराह को बूम बूम ऐसे ही नहीं कहा जाता. आपको आपके घर पर आपकी पिच पर आपके दर्शकों के सामने पीटने का माद्दा है इस गेंदबाज़ में. दस ओवर के पहले दिन के स्पेल में तीन मेडेन ओवरों के साथ चार विकेट चटका कर बुमराह ने कुल रन दिए 17.
किसी भी टीम के सबसे कसे हुए बल्लेबाज़ उतारते हैं प्रारम्भिक क्रम में. टॉप की कहे जाने वाली टीम औस्ट्रेलिया के शुरूआती चार में से तीन बल्लेबाज़ों को बुमराह ने पैवेलियन भेज दिया. सबसे ज्यादा जिस ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज़ से उम्मीद की जा रही थी उस स्टीव स्मिथ को शून्य पर आउट करके जब बूमरा ने वापस भेजा तो शायद सबसे ज्यादा तकलीफ पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान रिक्की पोंटिंग को हुई होगी.
Previous Post

दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को बताया केजरीवाल से बेहतर सीएम

Next Post

UP Bypoll Election Result 2024: यूपी के सभी नौ सीटों के नतीजे आए, 7-2 के खेल में किसे मिली जीत?

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज - Panchayati Times
खेल

Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज

28 September 2026
कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times
खेल

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

25 September 2026
Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम - Panchayati Times
खेल

Global Chess League Season 4: बेंगलुरु में शतरंज का महासंग्राम 

5 September 2026
इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे एमएस धोनी? इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा - Panchayati Times
खेल

इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनेंगे एमएस धोनी? इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

3 September 2026
4 साल की एलेना मिश्रा ने शतरंज में रचा इतिहास - Panchayati Times
खेल

4 साल की एलेना मिश्रा ने शतरंज में रचा इतिहास

3 September 2026
ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार
खेल

ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) के अध्यक्ष चुने गए आशीष शेलार

28 August 2026
Next Post
UP Bypoll Election Result: यूपी में खिलेगा कमल या दौड़ेगी साइकिल

UP Bypoll Election Result 2024: यूपी के सभी नौ सीटों के नतीजे आए, 7-2 के खेल में किसे मिली जीत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (586)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (322)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,819)
  • मनोरंजन (317)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,146)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (201)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पंचायती राज मंत्रालय: हिंदी के सरल और व्यवहारिक इस्तेमाल पर जोर, पंचायतों के कामकाज में बढ़ावा देने की जरूरत - Panchayati Raj

पंचायती राज मंत्रालय: हिंदी के सरल और व्यवहारिक इस्तेमाल पर जोर, पंचायतों के कामकाज में बढ़ावा देने की जरूरत

28 September 2026
शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - Panchayati Times

शाही जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

28 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved