• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

India-Bangladesh Tension: भारत से जारी है तनाव – बांग्लादेश की न माफ़ी न बचाव – अब अमेरिका का सुझाव

बांग्लादेश में हिन्दु-नरसंहार पर भारत-बांग्लादेश तनातनी जारी है, अंदर क्या चल रहा है राम जाने, देखिये अब अमेरिकन नौटंकी

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
11 December 2024
in दुनिया, भारत
0
प्यार मुहब्बत और भेंट-मुलाकात

प्यार मुहब्बत और भेंट-मुलाकात

Share on FacebookShare on Twitter

इस साल पांच अगस्त को एक जहरीली तारीख आई थी बांग्लादेश के कैलेंडर में. ये वो कैलेंडर थे जो वहां के हिन्दुओं के घरों में टंगे थे. इस दिन से शुरू हुआ इन हिन्दुओं का नरसंहार.

एक सौ बीस दिनों से ज्यादा दिनों से जारी है बांग्लादेश में हिन्दुओं का नरसंहार लेकिन भारत की सरकार शांत बैठी है. बताया तो जा रहा है कि भारत दुनिया के दुसरे देशों से उम्मीद कर रहा है कि वो बांग्लादेश को समझाइश दें और हिन्दुओं पर हमले रोकें. लेकिन जो देश भारत की सीमा से लगा है जिसे भारत ने बनाया है -उस छोटे से देश के विरुद्ध जब भारत स्वयं ही अपने मूल नागरिकों को मरने से नहीं बचा सकता तो बाहर से कौन आएगा और बचाएगा!

लेकिन भारत की भद्रता देखिये. भारत ने बता दिया दुनिया को कि हम गांधी के देश हैं-एक गाल पे मारोगे तो दूसरा आगे कर देंगे. जहां एक तरफ हिन्दुओं पर हमले चल रहे थे, वहीं दूसरी तरफ भारत की क्रिकेट टीम को बांग्लादेश में क्रिकेट खेलने भेज दिया गया था. हिन्दू मरते हैं तो मरते रहें, हमारी बला से ! हम तो क्रिकेट डिप्लोमेसी कर रहे हैं एक आतंकी देश के साथ.

अब भारत के विदेश सचिव बांग्लादेश के दौरे पर हैं. ऐसा पहली बार हुआ है 5 अगस्त के बाद में जब से शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद किसी भारतीय अधिकारी ने बांग्लादेश का दौरा किया है. पता नहीं क्यों हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री और विदेश मंत्री या रक्षामंत्री बांग्लादेश के दौरे पर क्यों नहीं जा रहे हैं. जब वहां सब शान्ति शान्ति है तो जाना चाहिए न, विदेश सचिव बेचारा क्या तीर मार लेगा. उम्मीद है कि दोनों देशों के विदेश सचिव अत्यंत प्रेम से गले मिले होंगे.

भारत और बांग्लादेश का खेल और सचिव स्तरीय प्रेम देख कर अमेरिका की आँखों में आंसू छलक आये हैं. अमेरिका भी अपनेआप को बोलने से रोक नहीं पाया है. और अब आखिर अमेरिका ने कह ही दिया है कि वह चाहता है कि भारत और बांग्लादेश अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं. इतनी महान बात सुन कर भारत सरकार के कई नेताओं का दिल भर आया है.

India-Bangladesh Tension: दरअसल अमेरिका ने सोचा कि इस विषय पर मुझे भी तो कुछ बोलना चाहिए. तो उसे जो समझ आया उसने बोल दिया. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर (Matthew Miller) ने एक दिन पहले याने कल मंगलवार (10 दिसंबर) को एक प्रेसवार्ता में ये बयान दिया. मिलर को जब बताया गया कि भारत के विदेश सचिव की हाल की बांग्लादेश यात्रा सफल रही है और दोनों देशों के बीच सचिव स्तरीय प्रेमपूर्ण वार्तालाप हुआ है तो वे भी भावुक हो गए. उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि सभी पक्ष अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं.’

हिन्दुओं का नरसंहार कर रहे बांग्लादेश को आप हत्यारा देश कहेंगे या आतंकी देश -जो चाहे कह लें, बात एक ही है.

भारत की चिंताओं से अवगत कराया

सुनिए हालिया बांग्लादेश यात्रा के दौरान भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने क्या कहा और किसको कहा. मिस्री ने अपनी यात्रा का समाहार करते हुए अंत में ढाका में संवाददाताओं से कहा – ‘मैंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा को रेखांकित किया है. साथ ही, हमें हाल के ‘कुछ’ ‘घटनाक्रमों’ और ‘मुद्दों’ पर चर्चा करने का अवसर भी मिला और मैंने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और ‘कल्याण’ से संबंधित चिंताओं सहित अपनी चिंताओं से अवगत कराया है.’

यहां पर ‘अल्पसंख्यक’ ‘कुछ’ ‘घटनाक्रमों’ ‘मुद्दों’ ‘कल्याण’ जैसे शब्दों पर गौर कीजिये. क्या कहना चाहते हैं भारत के सचिव और क्या कह रहे हैं -दोनों बातें आपको साफ़ समझ में आ जाएंगी.

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के दौरान विदेश सलाहकार एवं अन्य उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय वार्ता के लिए भारत के विदेश सचिव मंगलवार को एक दिवसीय यात्रा पर भारतीय वायुसेना के जेट से बांग्लादेश पधारे.

हिंदुओं के खिलाफ हिंसा

बीते 5 अगस्त के बाद से शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद चार महीनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय अधिकारी ने उच्चस्तरीय वार्ता के लिए बांग्लादेश जाने की योजना बनाई. ढाका की पुण्यभूमि पर उतरने के तुरंत बाद मिस्री ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीम उद्दीन से भेंट की.

भारत-बांग्लादेश संबंधों में हालिया तथाकथित तनाव शेख हसीना के तख्तापलट के बाद खुल कर सामने आ गया है. इसके बाद यहां हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार बर्बर हमलों की हिंसक घटनाएं होनी शुरू हो गई हैं जिनमे हत्या बलात्कार लूट और आगज़नी का खुल कर खेल खेला जा रहा है और भारत की सरकार अभी भी विचार कर रही है और गंभीर सोच की मुद्रा में है.

Previous Post

दिल्ली एलजी ने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों के लिए दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया

Next Post

CTET Admit Card 2024: सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले - Panchayati Times
भारत

Cabinet Decisions: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस, दिव्यांग पेंशन के नियम बदले; सरकार के 3 बड़े फैसले

14 October 2026
Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक... - Panchayati Times
भारत

Air India Flight: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक… 

14 October 2026
राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन - Panchayati Times
भारत

राहुल गांधी का ऐलान- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

13 October 2026
लद्दाख में 28 जगहों के नाम तय करने पर चीन की आपत्ति, भारत के दावे को बताया अवैध - Panchayati Times
दुनिया

लद्दाख में 28 जगहों के नाम तय करने पर चीन की आपत्ति, भारत के दावे को बताया अवैध

13 October 2026
CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार - Panchayati Times
भारत

CJI Surya Kant: ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, राहुल गांधी को मुलाकात का समय देने से इनकार

12 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times
भारत

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
Next Post
Central Teacher Eligibility Test admit card will be released today, you can download it from this link

CTET Admit Card 2024: सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (235)
  • खेल (593)
  • जुर्म (346)
  • दुनिया (358)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (141)
  • पंचायत (328)
  • बिज़नेस (300)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,836)
  • मनोरंजन (319)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,155)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

EPFO Update 2026: PF रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ी - Panchayati Times

EPFO Update 2026: PF रिटर्न भरने की डेडलाइन बढ़ी 

15 October 2026
PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस - Panchayati Times

PESA Act: हिमाचल प्रदेश में 10 राज्यों के मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण, ग्राम सभा की भूमिका पर रहेगा फोकस

15 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved