Asia cup 2025 India vs Oman: दुबई में चल रहे एशिया कप 2025 में भारत को जीत मिली है। एशिया कप के मैच 12 में शुक्रवार को अबू धाबी में भारत ने ओमान को 21 रन से हरा दिया। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी। आमिर कलीम और हम्मार मिर्जा ने अर्धशतक जमाए और ओमान की टीम को 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 167 रन तक पहुंचाया।
इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़ा और पारी को संभाला, जिसकी बदौलत भारत ने पहली पारी में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। ओमान की ओर से शाह फैजल, आमिर कलीम और जितेन रमणंदी ने दो-दो विकेट झटके।
भारत पहले ही यूएई और पाकिस्तान को हराकर सुपर 4 में क्वालीफाई कर चुका है। वहीं ओमान की टीम इन दोनों टीमों से हारने के कारण पहले ही बाहर हो चुकी थी। भारत रविवार को दुबई में सुपर 4 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा।
यह भी पढ़ें- MobiKwik फ्रॉड में बड़ा खुलासा, UPI ट्रांजैक्शन्स से कंपनी के खाते से उड़ाए 40 करोड़ रुपये
IND vs OMA लाइव क्रिकेट स्कोर: जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया
जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा- ‘अगले मैच से मैं ऊपर बल्लेबाजी करने की कोशिश करूंगा (मजाक करते हुए नंबर 11 से ऊपर खेलने पर)। कुल मिलाकर शानदार लगा, मुझे लगता है ओमान ने बेहतरीन क्रिकेट खेली। मुझे पता था उनके कोच सुलु सर (सुलक्षन कुलकर्णी) के साथ उनकी ‘खडूस’ (जिद्दी) क्रिकेट दिखेगी। कमाल का अनुभव था, उन्हें बैटिंग करते देखना अच्छा लगा।
अचानक बाहर से आकर खेलना मुश्किल होता है (अर्शदीप और हर्षित की बात करते हुए)। यहां बहुत नमी है। हार्दिक पांड्या के आउट होने का तरीका दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन आप उन्हें खेल से दूर नहीं रख सकते, जिस तरह उन्होंने गेंदबाजी की और आउट हुए। सुपर 4 के लिए पूरी तरह तैयार हैं (रविवार को पाकिस्तान से मुकाबले पर बोलते हुए)।’
IND vs OMA लाइव क्रिकेट स्कोर: हार के बाद ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह की प्रतिक्रिया
‘टीम पर बेहद गर्व है, जिस तरह उन्होंने आकर योजनाओं को अंजाम दिया। यह देखकर अच्छा लगा कि दबाव की घड़ी में भी उन्होंने कैरेक्टर दिखाया। टूर्नामेंट का माहौल कहीं न कहीं दिमाग में था। जैसा कि मैंने पहले कहा, हमारे पास अनुभव और एक्सपोजर की कमी है।
हमारे पास ओमान में वर्ल्ड कप क्वालिफायर हैं, लड़के तैयार हैं। मैं उसे कह रहा था कि अब यह तुम्हारी पसंदीदा विकेट बन गई है (जितेन रमणंदी के रन आउट की बात करते हुए)। वह एक उपयोगी खिलाड़ी है और सच्चा टीम मैन है। हम पीएनजी और समोआ के साथ ग्रुप में हैं। लड़के तैयार हैं और टूर्नामेंट के लिए उत्सुक हैं।’









