• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, November 25, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

भारत को मिली हार, यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर विवाद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के चौथे टेस्ट में भारतीय टीम को 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान यशस्वी जायसवाल के विकेट पर विवाद हो गया।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
30 December 2024
in खेल
0
भारत को मिली हार, यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर विवाद

#image_title

Share on FacebookShare on Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के चौथे टेस्ट में भारतीय टीम को 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान यशस्वी जायसवाल के विकेट पर विवाद हो गया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए 340 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन भारतीय टीम 155 रनों पर सिमट गई। इस हार के साथ भारत सीरीज में 1-2 से पिछड़ गया है।

 

भारतीय पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने 208 गेंदों पर 84 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। वह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस द्वारा विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच होकर आउट हुए। हालांकि, यशस्वी का आउट होना विवादास्पद रहा, क्योंकि मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया था, लेकिन तीसरे अंपायर शारफुद्दौला (बांग्लादेश) ने ऑस्ट्रेलिया के डीआरएस के बाद इस फैसले को पलट दिया।

यशस्वी जायसवाल

रीप्ले में स्निको मीटर पर कोई स्पाइक नजर नहीं आई, लेकिन डिफ्लेक्शन के आधार पर तीसरे अंपायर ने अपना फैसला बदल दिया। इस निर्णय ने कई सवाल उठाए, खासकर तब जब तीसरे अंपायर को पूरी तरह से आश्वस्त नहीं था। सुनील गावस्कर जैसे क्रिकेट के दिग्गज ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, “अगर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना है तो इस तरह के फैसले क्यों दिए जाते हैं?”

 

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस फैसले से नाराज दिखे और ट्वीट किया, “यशस्वी जायसवाल स्पष्ट रूप से आउट नहीं थे। तीसरे अंपायर को इस बात पर ध्यान देना चाहिए था कि तकनीक क्या संकेत दे रही थी। फील्ड अंपायर के फैसले को पलटने के लिए तीसरे अंपायर के पास ठोस कारण होना चाहिए।”

यह पूरा विवाद भारतीय पारी के 71वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ। पैट कमिंस ने गेंद लेग स्टंप के पास फेंकी, जिस पर यशस्वी ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद विकेटकीपर के पास चली गई और कैरी ने उसे डाइव लगाकर पकड़ लिया। कमिंस ने यशस्वी के आउट होने का विश्वास जताया और डीआरएस लिया, जबकि यशस्वी को पूरा यकीन था कि वह नॉटआउट हैं। तीसरे अंपायर के फैसले के बाद यशस्वी मैदान अंपायर से बहस करते भी दिखाई दिए।

अब सीरीज का अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम को वापसी की उम्मीद होगी।

Tags: यशस्वी जायसवाल
Previous Post

Plane Crash Photos: साउथ कोरिया में लैडिंग के दौरान कैसे हुआ हादसा, अधिकारियों ने बताई हैरान करने वाली वजह!

Next Post

Microgreens: Here comes the SUPERFOOD to improve your health & save your life too !

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

सारण क्रिकेट लीग में MLC संजय मयूख ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, कराया टॉस - Panchayati Times
खेल

सारण क्रिकेट लीग में MLC संजय मयूख ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, कराया टॉस

25 November 2026
पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा - Panchayati Times
खेल

पंजाब चुनाव 2027: बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, सीएम इस दल से होगा

24 November 2026
IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में भारत ने 15 ओवर पहले क्यों स्वीकार किया ड्रॉ? शुभमन गिल ने बताई असली वजह - Panchayati Times
खेल

IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में भारत ने 15 ओवर पहले क्यों स्वीकार किया ड्रॉ? शुभमन गिल ने बताई असली वजह

23 November 2026
अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी - Panchayati Times
खेल

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 21 साल में भारत के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल की बराबरी

4 November 2026
Chessveda Launch: भारतीय ऑनलाइन चेस प्लेटफॉर्म चेसवेदा लॉन्च, जानें इसके फीचर्स - Panchayati Times
खेल

Chessveda की बड़ी उपलब्धि: कुछ ही दिनों में 25 हजार से अधिक यूजर जुड़े, तीन लाख से ज्यादा गेम खेले गए

29 October 2026
कजाकिस्तान में होगा 'शिक्षा में चेस' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन - Panchayati Times
खेल

कजाकिस्तान में होगा ‘शिक्षा में चेस’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

27 October 2026
Next Post
microgreens

Microgreens: Here comes the SUPERFOOD to improve your health & save your life too !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (248)
  • खेल (610)
  • जुर्म (350)
  • दुनिया (363)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (143)
  • पंचायत (336)
  • बिज़नेस (313)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,865)
  • मनोरंजन (328)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,173)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (209)
  • स्वास्थ्य (102)

Recent News

भारत में हर दूसरी महिला एनीमिया से प्रभावित, छत्तीसगढ़-बंगाल और पंजाब में 70% से ज्यादा मामले: ICMR रिपोर्ट - Panchayati Times

भारत में हर दूसरी महिला एनीमिया से प्रभावित, छत्तीसगढ़-बंगाल और पंजाब में 70% से ज्यादा मामले: ICMR रिपोर्ट

25 November 2026
यश माहेश्वरी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बिहार की महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पटना में FIR दर्ज - Panchayati Times

यश माहेश्वरी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बिहार की महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पटना में FIR दर्ज

25 November 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved