CSK ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव करते हुए 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जबकि 16 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है। सबसे हैरान करने वाला फैसला यह रहा कि फ्रेंचाइज़ी ने श्रीलंका के युवा स्टार मथीशा पाथिराना और न्यूजीलैंड के उभरते ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को भी रिलीज्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर दिया है।
टीम ने विदेशी खिलाड़ियों में डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद और नाथन एलिस पर भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन किया है।
ट्रेड के बाद बदला CSK का कॉम्बिनेशन
कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड कर दिया था।
इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड में संजू सैमसन CSK से जुड़ चुके हैं, जो अब टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल होंगे।
फिलहाल टीम के पास 16 खिलाड़ी हैं और ऑक्शन में उसे 9 और स्लॉट भरने हैं।

CSK की रिटेंशन लिस्ट (16 खिलाड़ी)
- एमएस धोनी
- ऋतुराज गायकवाड़
- संजू सैमसन (ट्रेड)
- शिवम दुबे
- डेवाल्ड ब्रेविस
- आयुष म्हात्रे
- उर्विल पटेल
- रामकृष्ण घोष
- जेमी ओवर्टन
- नूर अहमद
- खलील अहमद
- अंशुल कंबोज
- नाथन एलिस
- श्रेयस गोपाल
- मुकेश चौधरी
- गुरजपनीत सिंह
रिलीज किए गए खिलाड़ी (9 खिलाड़ी)
- राहुल त्रिपाठी
- दीपक हुड्डा
- वंश बेदी
- आंद्रे सिद्धार्थ
- शेख रशीद
- रचिन रवींद्र
- विजय शंकर
- कमलेश नागरकोटी
- मथीशा पाथिराना
पाथिराना का रिलीज होना सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि वे डेथ ओवरों में CSK के लिए बेहद प्रभावी रहे थे।
CSK के पर्स में 43.4 करोड़ रुपये बचे
चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन में अधिकतम 9 खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है, जिनमें कम से कम 4 विदेशी स्लॉट भरना अनिवार्य होगा।
टीम के पास 43.4 करोड़ रुपये की मोटी राशि उपलब्ध है, जिससे उम्मीद है कि फ्रैंचाइज़ी कुछ बड़े नामों पर दांव लगाएगी।
पिछला सीजन रहा था बेहद खराब
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी थी और लीग तालिका में सबसे नीचे खत्म किया था। इस बार मैनेजमेंट टीम को पुनर्गठित कर मजबूत स्क्वाड बनाने की तैयारी में जुटा है।
यह भी पढ़ें: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने जिस रमीज पर आरोप लगाया वह है कौन?
आगामी ऑक्शन में CSK किन खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाती है, यह देखना दिलचस्प होगा—क्योंकि टीम को अपनी पुरानी साख वापस पाने के लिए बड़े बदलावों की जरूरत है।









