• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 10, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

IPL 2026 Playoffs: MI तय करेगा PBKS, KKR, CSK की किस्मत

IPL 2026 का लीग चरण अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि चौथे के लिए जबरदस्त मुकाबला जारी है.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
20 May 2026
in खेल
0
IPL 2026 Playoffs: MI तय करेगा PBKS, KKR, CSK की किस्मत - Panchayati Times

Share on FacebookShare on Twitter

IPL 2026 का लीग चरण अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि चौथे और अंतिम स्थान के लिए पांच टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला जारी है. लीग स्टेज के सिर्फ 6 मैच बाकी हैं और हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही नॉकआउट में पहुंच चुकी हैं. अब राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आखिरी स्पॉट के लिए संघर्ष कर रही हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने RR की उम्मीदें बढ़ाईं

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें मजबूत कर लीं. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 93 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.

इस जीत के बाद राजस्थान की स्थिति सबसे मजबूत मानी जा रही है, क्योंकि टीम का भविष्य फिलहाल उसके अपने हाथ में है.

राजस्थान रॉयल्स का आसान समीकरण

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा. जीत के साथ टीम 16 अंकों तक पहुंच जाएगी और किसी अन्य टीम के नतीजों पर निर्भर नहीं रहेगी.

हालांकि अगर RR अपना अंतिम मैच हार जाती है तो उसके 14 अंक ही रहेंगे, जिससे समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे.

पंजाब और KKR की उम्मीदें मुंबई इंडियंस पर टिकीं

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अभी अधिकतम 15 अंकों तक पहुंच सकती हैं. पंजाब के 13 मैचों में 13 अंक हैं और उसे अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है.

वहीं कोलकाता के दो मुकाबले बाकी हैं, जिसमें एक मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है. दोनों टीमों की सबसे बड़ी उम्मीद यह है कि मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स को हरा दे. अगर ऐसा होता है और पंजाब व KKR 15-15 अंक तक पहुंचते हैं तो नेट रन रेट से फैसला होगा कि कौन प्लेऑफ में जाएगा.

CSK के लिए बेहद मुश्किल रास्ता

चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें अभी जिंदा जरूर हैं, लेकिन रास्ता बेहद कठिन है. CSK को अपने अंतिम मुकाबले में गुजरात टाइटंस को बड़े अंतर से हराना होगा ताकि उसका नेट रन रेट बेहतर हो सके.

इसके साथ चेन्नई को यह भी दुआ करनी होगी कि KKR कम से कम एक मैच हारे और पंजाब किंग्स तथा राजस्थान रॉयल्स भी अपने-अपने आखिरी मुकाबले गंवा दें.

दिल्ली कैपिटल्स को चाहिए चमत्कार

दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे कमजोर नजर आ रही है. दिल्ली को पहले अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़े अंतर से हराना होगा.

इसके अलावा पंजाब और चेन्नई को भी अपने अंतिम मुकाबले हारने होंगे. अगर ऐसा होता है तो दिल्ली और राजस्थान दोनों 14 अंकों पर रह सकती हैं, जहां नेट रन रेट निर्णायक साबित होगा. फिलहाल दिल्ली का नेट रन रेट राजस्थान से काफी खराब है.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने उपकप्तान, ऋषभ पंत को बड़ा झटका

अब तक प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
  • गुजरात टाइटंस (GT)
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अब सभी की नजरें बचे हुए मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां हर गेंद और हर रन प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है.

Tags: #KKRCSKIPL 2026IPL 2026 PlayoffsMIPBKSRR
Previous Post

अफगानिस्तान दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने उपकप्तान, ऋषभ पंत को बड़ा झटका

Next Post

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बताया गद्दार

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट - Panchayati Times
खेल

चेसवेदा ने आयोजित किया ‘चेस फॉर पीस’ अंतर-विद्यालय चेस टूर्नामेंट 

3 October 2026
सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता - Panchayati Times
खेल

Bodhana Sivanandan: सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बोधना सिवानंदन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दी मान्यता

3 October 2026
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक - Panchayati Times
खेल

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराया, जीता स्वर्ण पदक

3 October 2026
IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल - Panchayati Times
खेल

IND vs WI 3rd ODI: प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर, अंशुल कंबोज टीम इंडिया में शामिल

1 October 2026
Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज - Panchayati Times
खेल

Chess Olympiad 2026: भारत का डबल पोडियम फिनिश, पुरुषों को सिल्वर और महिलाओं को ब्रॉन्ज

28 September 2026
कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा - Panchayati Times
खेल

कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन और चेसवेदा के बीच हुई साझेदारी, कॉमनवेल्थ देशों में शतरंज को मिलेगा बढ़ावा 

25 September 2026
Next Post
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बताया गद्दार - Panchayati Times

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बताया गद्दार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (232)
  • खेल (590)
  • जुर्म (345)
  • दुनिया (357)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (325)
  • बिज़नेस (298)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,832)
  • मनोरंजन (318)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,151)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (204)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया - Panchayati Times

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा गया

9 October 2026
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित - Panchayati Times

Delhi Train Cancelled: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

9 October 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved