Israel Iran War News: इजरायल-ईरान वार में अब तक न जाने कितने बेगुनाह लोगों की जान चली गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इज़राइली हमलों में ईरान में अब तक कम से कम 950 लोगों की मौत और 3,450 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। वॉशिंगटन स्थित समूह ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने ये आंकड़े साझा किए हैं, जो पूरे ईरान में लागू होते हैं। संगठन के अनुसार, मारे गए लोगों में 380 आम नागरिक और 253 सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत विदेश मंत्रालय ने जारी किया प्रेस नोट, वापसी के लिए ऐसे करें संपर्क इसमें से
ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने इससे पहले 2022 में महसा अमिनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी विस्तृत आंकड़े साझा किए थे। यह संगठन ईरान के भीतर विकसित अपने नेटवर्क और स्थानीय रिपोर्टों की क्रॉसचेकिंग के जरिए आंकड़े इकट्ठा करता है।
इस संघर्ष के दौरान ईरान सरकार नियमित रूप से मृतकों की संख्या नहीं बता रही है, और अक्सर हताहतों की संख्या को कम करके पेश करती है।
शनिवार को ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि करीब 400 ईरानी नागरिक मारे गए हैं और 3,056 घायल हुए हैं।
ईरान-इज़राइल युद्ध से जुड़े ताजा घटनाक्रम
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों के तुरंत बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘अब ईरान को शांति की ओर बढ़ना होगा,’ और चेतावनी दी कि ‘अगले हमले इससे कहीं अधिक घातक होंगे।’
- खबर है कि, एक मिशन के तहत अमेरिकी B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने ईरान के फोर्दो, नतान्ज और इस्फहान में स्थित भूमिगत परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया।
- डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक पोस्ट में कहा कि ईरान कि, ‘सभी परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान’ पहुंचाया गया है।तेहरान ने प्रतिक्रिया में कहा कि ट्रंप ने ‘ईरान ही नहीं, अमेरिका को भी धोखा दिया है और चेतावनी दी कि इसके स्थायी परिणाम होंगे।’
संयुक्त राष्ट्र ने इन हमलों को खतरनाक करार दिया है और कहा कि यह स्थिति ‘बहुत तेज़ी से नियंत्रण से बाहर हो सकती है।’ साथ ही, इसकी परमाणु निगरानी एजेंसी ने कहा कि वह अभी तक ठीक से नुकसान का आकलन नहीं कर पाई है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के इस साहसिक फैसले का स्वागत किया, जबकि अमेरिकी सांसदों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही।









