• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home बिज़नेस

दुबई से सोना लाना हुआ मुश्किल, भारत ने आयात नियम किए सख्त

दुबई से सोना लाने वालों के लिए अब राह पहले जैसी आसान नहीं रही। केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आयात नियमों को कड़ा कर दिया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
20 May 2025
in बिज़नेस
0
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव - Panchayati Times

Gold Silver Price Today

Share on FacebookShare on Twitter

दुबई से सोना लाने वालों के लिए अब राह पहले जैसी आसान नहीं रही। केंद्र सरकार ने सोने और चांदी के आयात नियमों को कड़ा करते हुए कच्चे, अधपके और पाउडर रूप में आने वाले सोने-चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का यह कदम वित्त वर्ष 2026 के बजट के तहत लिया गया है, जिसमें आयात में पारदर्शिता लाने और टैक्स चोरी पर लगाम कसने की मंशा जाहिर की गई थी।

अब नए नियमों के मुताबिक, भारत और यूएई के बीच हुए व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के तहत सिर्फ परमिट प्राप्त एजेंसियां और अधिकृत ज्वेलर्स ही सोने का आयात कर सकेंगे।

क्यों बदले गए नियम?

सरकार ने यह सख्त कदम इसलिए उठाया क्योंकि कुछ कारोबारी दुबई से 99% शुद्धता वाले सोने को प्लेटिनम मिश्र धातु के रूप में दिखाकर भारत में आयात कर रहे थे। इससे उन्हें कम टैक्स देना पड़ता था और वे भारत-यूएई CEPA समझौते के अंतर्गत मिलने वाली 1% रियायत का अनुचित लाभ उठा रहे थे।

इस गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार ने HS (Harmonized System) कोड में बदलाव किया है। नए कोड के मुताबिक अब प्लेटिनम मिश्रण के नाम पर सोना मंगाना संभव नहीं होगा। 99% या उससे अधिक शुद्ध प्लेटिनम को छोड़कर, बाकी मिश्रित धातुओं के नाम पर आयात प्रतिबंधित रहेगा।

दुबई से सोना लाना हुआ मुश्किल, भारत ने आयात नियम किए सख्त - Panchayati Times

क्या है HS कोड और TRQ?

HS कोड एक विशेष कोड होता है जो यह निर्धारित करता है कि कौन-सा उत्पाद आयात या निर्यात किया जा रहा है। बजट 2026 में सरकार ने सोना, चांदी और प्लेटिनम जैसी कीमती धातुओं के लिए अलग-अलग टैरिफ कोड लागू करने का निर्णय लिया था ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके।

वहीं, भारत-यूएई CEPA समझौते के तहत भारत को हर साल 200 मीट्रिक टन सोना 1% रियायती शुल्क पर मंगाने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए आयातकों को TRQ (Tariff Rate Quota) लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है।

क्या होगा असर?

इस निर्णय से उन व्यापारियों पर सीधा असर पड़ेगा जो नियमों की आड़ में टैक्स चोरी कर रहे थे। साथ ही, सोने के आयात में पारदर्शिता आएगी और सरकार को राजस्व का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ज्वेलरी उद्योग में ईमानदार कारोबारियों को बढ़ावा मिलेगा, जबकि फर्जीवाड़ा करने वालों पर लगाम कसेगी।

यह भी पढ़ें: सोने की कीमतों में होने वाली है तेज गिरावट?

भारत सरकार का यह कदम टैक्स प्रणाली को और मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों का ईमानदारी से पालन सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब दुबई से सोना लाने वालों को अधिक कानूनी प्रक्रियाओं और लाइसेंसिंग से गुजरना होगा, जिससे आयात को नियंत्रित और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

Tags: दुबईसोना
Previous Post

पीएम आवास योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी 

Next Post

भारत में कोरोना के 257 सक्रिय मामले, 2 की मौत..कितना खतरनाक है JN.1 वेरिएंट और बचाव के तरीके

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव - Panchayati Times
बिज़नेस

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ थोड़ा सस्ता, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के नए भाव

14 July 2026
बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान - Panchayati Times
बिज़नेस

बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज हो सकते हैं सस्ते, कॉल और SMS के लिए मिलेंगे अलग प्लान

11 July 2026
Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित - Panchayati Times
बिज़नेस

Post Office FD vs RD: 50,000 रुपये निवेश करने पर कौन-सी स्कीम दे सकती है ज्यादा फायदा? जानें पूरा गणित

10 July 2026
JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ - Panchayati Times
बिज़नेस

JioTV Pro Pack: सिर्फ 55 रुपये में 1000+ टीवी चैनल, जानें वैलिडिटी, फायदे और किसे मिलेगा लाभ

9 July 2026
ITR-5: इनकम टैक्स विभाग ने किया जारी, जानें किन करदाताओं के लिए है जरूरी - Panchayati Times
बिज़नेस

ITR-5: इनकम टैक्स विभाग ने किया जारी, जानें किन करदाताओं के लिए है जरूरी

8 July 2026
भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सख्त हुआ RBI, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर जताई बड़ी चिंता - Panchayati Times
बिज़नेस

भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सख्त हुआ RBI, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर जताई बड़ी चिंता

3 July 2026
Next Post
COVID-19 cases in India:

भारत में कोरोना के 257 सक्रिय मामले, 2 की मौत..कितना खतरनाक है JN.1 वेरिएंट और बचाव के तरीके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved