• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

Justin Trudeau का क्या करें? अब भारत को Canada ने नई लिस्ट में डाला, लगाये गंभीर आरोप

भारत के कनाडा के साथ संबन्ध पिछले एक वर्ष से लगातार खराब होते जा रहे हैं..अब जो नये आरोप कनाडा ने लगाए हैं, उनसे दोनो देशों के बीच तनातनी और बढ़ गई है..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
2 November 2024
in दुनिया
0
Justin Trudeau का क्या करें? अब भारत को Canada ने नई लिस्ट में डाला, लगाये गंभीर आरोप

#image_title

Share on FacebookShare on Twitter

घोषित रूप से Khalistan समर्थक कनाडाई प्रधनामंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे..अब Canada ने भारत को गंभीर आरोप लगा कर नई List में डाल दिया है..

America का पिछलग्गू कनाडा भारत के विरुद्ध निरंतर जहर उगलने का काम कर रहा है. इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब उसने अपनी एक गुप्तचर संस्था की ओर से भारत पर गंभीर आरोप लगा दिये हैं. इन आरोपों में उसने दावा किया है कि भारत कनाडा के सरकारी नेटवर्क और सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने के लिए साइबर-टेक का इस्तेमाल कर रहा है.

इतना ही नहीं, कनाडा ने इन आरोपों को आधार बना कर भारत को ऐसे राष्ट्रों की सूचि में डाल दिया है, जो कनाडा पर साइबर हमले का संकट पैदा कर सकते हैं.

ये है वो सूचि जिसमें डाला है भारत को

कनाडा ने भारत के साथ अपने रिश्तों को पिछले एक वर्ष से काफी खराब स्थिति में पहुंचा दिया है. कनाडा ने अब भारत पर अपने नये आरोपों का आक्रमण किया है जिनसे जाहिर है कि दोनो देशों के रिश्ते और बिगड़ गये हैं. कनाडा की एक प्रमुख खुफिया एजेंसी कम्यूनिकेशंस सिक्योरिटी एस्टाब्लिशमेंट (CSI) ने आने वाले साल 2025-26 के लिए अपनी नेशनल साइबर थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट में भारत को एक ऐसी सूचि में डाल दिया जिनसे उस पर साइबर अटैक का खतरा है. इस सूचि में भारत के अतिरिक्त चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं.

ये हैं कनाडा के गंभीर आरोप

कनाडा की इस सीएसआई रिपोर्ट में भारत पर गंभीर लगाते हुए कनाडा का कहना है कि भारत विदेशों में खालिस्तानी समर्थकों और अपने विरोधियों पर नजर रखता है. इसके लिये भारत ने अपनी साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल किया है.

रिपोर्ट में लगाया गया ये आरोप अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के नजरिये से काफी गंभीर है कि भारत ने खालिस्तानी समर्थकों और विदेश में रहने वाले अन्य विरोधियों को अपने निशाने पर लिया हुआ है और वह उनकी ट्रैकिंग और निगरानी करने के लिये साइबर गतिविधियों में लगा हुआ है.

कनाडा की कम्यूनिकेशंस सिक्योरिटी एस्टाब्लिशमेंट की ये रिपोर्ट आगे कहती है कि हमारा आरोप था कि खालिस्तान समर्थक कनाडाई नागरिक (जिसे भारत आतंकी मानता था) हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता रही है. इस आरोप के बाद भारत समर्थित हैक्टिविस्ट ग्रुप ने कनाडाई वेबसाइटों को निशाने पर लेकर एक डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल-ऑफ-सर्विस अटैक प्रारंभ कर दिया है. इस तरह के साइबर हमलों से कनाडा की सेना की कई वेबसाइट्स प्रभावित हुई हैं.

सब जानते हैं कि पहले कनाडा भारत का एक विश्वस्त मित्र देश हुआ करता था. पीएम जस्टिन ट्रूडो पिछले साल 2023 में सितंबर में और 2018 में फरवरी में भारत आये थे. परंतु अचानक दोनो देशों की मित्रता पर ग्रहण सा लग गया. कनाडा में बसे खालिस्तानियों को खुश करके वोट बटोरने के चक्कर में ट्रूडो ने भारत के साथ संबन्ध बिगाड़ने का जो सिलसिला शुरू किया तो वो थम ही नहीं रहा है.

अब ये तल्खी कहाँ जा कर खत्म होगी ये तो कोई नहीं जानता लेकिन एक बात तय है कि अब भारत कनाडा से उसकी भूमि पर भारत के खिलाफ चल रहीं अलगाववादी एवं आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की दोस्ताना दरख्वास्त भी नही कर सकता.

Previous Post

सफलता के सात मजेदार सूत्र बताये बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor ने

Next Post

रोहित बल फैशन की दुनिया के कैसे बने जादूगर, कश्मीर से आकर फैब्रिक की दुनिया पर किया कब्जा

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत - Panchayati Times
दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत

6 July 2026
भारत-जापान के बीच इन मुद्दों पर हुआ बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले- भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत - Panchayati Times
दुनिया

भारत-जापान के बीच इन मुद्दों पर हुआ बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले- भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत

2 July 2026
भारत-पाकिस्तान के सीक्रेट मीटिंग पर भारत सरकार ने क्या कहा? - Panchayati Times
दुनिया

भारत-पाकिस्तान के सीक्रेट मीटिंग पर भारत सरकार ने क्या कहा?

29 June 2026
वेनेजुएला में लगातार दो शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, आपातकाल घोषित - Panchayati Times
दुनिया

वेनेजुएला में लगातार दो शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, आपातकाल घोषित

25 June 2026
ट्रंप के बयान पर भड़कीं इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी, दिया कड़ा जवाब  - Panchayati Times
दुनिया

ट्रंप के बयान पर भड़कीं इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी, दिया कड़ा जवाब  

19 June 2026
अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर - Panchayati Times
दुनिया

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: जानिए MoU की प्रमुख शर्तें और वैश्विक असर

15 June 2026
Next Post
Famous fashion designer Rohit Bal, dies at the age of 63

रोहित बल फैशन की दुनिया के कैसे बने जादूगर, कश्मीर से आकर फैब्रिक की दुनिया पर किया कब्जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (226)
  • खेल (555)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (299)
  • बिज़नेस (278)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,736)
  • मनोरंजन (304)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,093)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (177)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन - Panchayati Times

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में होगी देरी? निर्वाचन आयोग ने मांगे 90 दिन

8 July 2026
India Defence Exports: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, रक्षा निर्यात में नई ऊंचाइयों की ओर भारत - Panchayati Times

India Defence Exports: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक दुनिया में बढ़ी भारतीय हथियारों की मांग, रक्षा निर्यात में नई ऊंचाइयों की ओर भारत

8 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved