• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home अजब-गजब

Kamboj बने कुंबले Ranji Trophy में: ले लिए सभी 10 विकेट – नए बॉलिंग किंग ऑफ़ क्रिकेट!!

रणजी ट्रॉफी की खोज Anshul Kamboj: लोग जानना चाहते हैं कि कौन हैं ये Anshul Kamboj? जो रणजी ट्रॉफी में 10 विकेट लेकर आज कर रहे हैं गूगल ट्रेंड्स पर राज?

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
16 November 2024
in अजब-गजब, खेल
0
अब कुंबले-काम्बोज साथ याद किये जाएंगे

अब कुंबले-काम्बोज साथ याद किये जाएंगे

Share on FacebookShare on Twitter
;हरियाणा की धरती का है ये तेज गेंदबाज जिसने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है आज. ये मैच रणजी ट्रॉफी का था जहां अंशुल कंबोज ने जब अपने हाथ में गेंद थामी तो बल्लेबाज विकेट नहीं थाम पाए और जैसे एक के बाद एक आये वैसे ही एक के बाद एक पैवेलियन को धाये.
अंशुल हैं हरियाणा के लाल इसलिए खेल भी रहे थे हरियाणा की तरफ से. सामने थी केरल की टीम. अंशुल ने हाथ में लेके गेंद बजा दी केरल की बैंड. उन्होंने एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया और हरियाणा को केरल के खिलाफ बुरी तरह से जिताया.
अंशुल के इस ऐतिहासिक कारनामे का गवाह बना है लाहली का चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम जहां केरल के बल्लेबाजों ने दांतों तले ऊँगली दबा ली और पकड़ ली पतली गली. एक के बाद एक बल्लेबाज मैदान में आते और अंशुल के हाथों आउट हो कर उलटे पैर लौट जाते. विपक्षी टीम के पूरे दस विकेट चटका कर उसे चलता कर देने वाले वे इतिहास के तीसरे गेंदबाज बने.

अंशुल कंबोज छा गए गूगल ट्रेंड्स पर 

गूगल ट्रेंड्स क्रिकेट की पिच बना हुआ है और उस पर इस समय एक भारतीय क्रिकेटर का नाम छपा हुआ है. ये और कौन हो सकता है आज अंशुल कंबोज के सिवा. 23 साल के इस तेज गेंदबाज को खुद नहीं पता था कि आज रणजी ट्रॉफी में 10 विकेट लेने का कमाल कर दिखायेगा.

कंबोज ने की कुंबले की बराबरी

अंशुल कंबोज ने एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले जैसे महान बॉलर की बराबरी कर ली है. पच्चीस साल पहले भारत के ही फिरकी गेंदबाज अनिल कुंबले ने 1999 में पाकिस्‍तान के खिलाफ दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में एक पारी में 10 विकेट ले कर पाकिस्तान को गड्ढे में गाड़ दिया था.

किये 9 ओवर मेडन दिए 49 रन

39 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में किसी गेंदबाज ने एक पारी में 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है. हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का नाम इतिहास के पन्‍नों पर दर्ज हो गया है. एक ही पारी में सारे दस विकेट लेने वाले वो तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं. अंशुल ने पहली पारी में 30 ओवर फेंके और एक गेंद अलग से की और अपने इस स्पेल में उन्होंने 9 ओवर मेडन किये और कुल 49 रन दिए.

रणजी ट्रॉफी में अब कुल 3 ऐसे गेंदबाज 

काम्बोज के पहले केवल दो गेंदबाज रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सभी दस विकेट लेने में सफल हुए थे. आज से अड़सठ साल पहले बंगाल के प्रेमंगसू चटर्जी ने और अड़तीस साल पहले राजस्थान के प्रदीप सुंदरम ने 1985-86 में इस तरह का असम्भव दिखने वाला कारनामा अपने नाम किया था.

दस विकेट चटकाने वाले छठवे गेंदबाज

आंकड़ों के हिसाब से काम्बोज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दस के दस विकेट चटका देने वाले कुल छठवे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले लेग स्पिनर सुभाष गुप्ते और अनिल कुंबले और फिर उनके बाद ओडिशा के तेज गेंदबाज देबाशीष मोहंती ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ये कमाल दिखाया था.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उसमें तीन ही गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने एक पारी में पूरी टीम निपटा दी थी. भारत के कुंबले के आलावा इंग्लैंड के जिम लेकर और न्यूजीलैंड के एजाज पटेल टेस्ट मैच की एक पारी में इस तरह के टीम निपटाऊ गेंदबाज बन कर सामने आये हैं.
Previous Post

डिजिटल अरेस्ट क्या है? जो लगा रहा लोगों को करोड़ों का चूना

Next Post

झांसी अग्निकांड: NICU में आग लगने से 10 मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन? 10 मिनट की आग में सब खाक

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

KCA ने एस श्रीसंत पर से हटाया 3 साल का बैन, माफी के बाद मिली राहत - Panchayati Times
खेल

KCA ने एस श्रीसंत पर से हटाया 3 साल का बैन, माफी के बाद मिली राहत

1 July 2026
Swift Telescope: धरती की ओर गिर रहा स्विफ्ट टेलीस्कोप, बचाने के लिए बड़ा मिशन शुरू करेगा नासा - Panchayati Times
अजब-गजब

Swift Telescope: धरती की ओर गिर रहा स्विफ्ट टेलीस्कोप, बचाने के लिए बड़ा मिशन शुरू करेगा नासा

29 June 2026
भारत का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा - Panchayati Times
खेल

भारत का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा

25 June 2026
नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मिला मौका - Panchayati Times
खेल

नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मिला मौका

23 June 2026
IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास - Panchayati Times
खेल

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

12 June 2026
Next Post
a-massive-fire-broke-out-in-the-infant-ward-of-jhansi-medical-college-10-children-died

झांसी अग्निकांड: NICU में आग लगने से 10 मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन? 10 मिनट की आग में सब खाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (344)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,728)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved