दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण नसों में प्लाक का बनना है। जब नसों में सूजन (इंफ्लेमेशन) और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो धीरे-धीरे नसों की दीवारों पर प्लाक जमने लगता है। अच्छी खबर यह है कि कुछ सरल और वैज्ञानिक उपायों से इस प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है या रोक भी सकते हैं।
रोज़ाना व्यायाम करें – नाइट्रिक ऑक्साइड का असर
व्यायाम सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि नसों को स्वस्थ रखने का सबसे असरदार तरीका भी है। नियमित व्यायाम करने से:
- शरीर हल्का और एक्टिव महसूस करता है।
- इन्सुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जिससे ग्लूकोज़ का बेहतर उपयोग होता है और ग्लूकोज़ फैट के रूप में जमा नहीं होता।
- अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है, जो नसों से खराब कोलेस्ट्रॉल हटाने में मदद करता है।
- नाइट्रिक ऑक्साइड का स्तर बढ़ता है, जिससे नसें रिलैक्स और चौड़ी होती हैं और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।
- ब्लड क्लोटिंग की संभावना कम होती है।
तनाव कम करें और नींद पूरी करें
तनाव और नींद की कमी प्लाक बनने की प्रक्रिया को तेज़ कर सकती है। इसे नियंत्रित करने के लिए:
- योग, मेडिटेशन और “हम-सौ” ब्रीथिंग तकनीक अपनाएं, जिससे कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है।
- रोज़ाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें, जो शरीर की रिपेयर प्रक्रिया में मदद करती है।
फास्टिंग – शरीर की प्राकृतिक सफाई
फास्टिंग (उपवास) ऑटोफैगी को सक्रिय करती है, जिससे शरीर की कोशिकाएं अपने वेस्ट प्रोडक्ट को साफ करती हैं।
- यह नसों में प्लाक बनने से रोकने में मदद करती है।
- इन्सुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है।
ध्यान रखें: फास्टिंग को बिना गाइडेंस के न करें। अपने टेस्ट और मेटाबोलिक कंडीशन के अनुसार इसे अपनाएं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट: ये चार डॉक्टर है साजिशकर्ता?
नसों को स्वस्थ रखना आसान है यदि आप नियमित व्यायाम करें, तनाव और नींद पर ध्यान दें और सही तरीके से फास्टिंग अपनाएं। ये छोटे लेकिन असरदार कदम आपके दिल को लंबा और स्वस्थ जीवन देने में मदद करेंगे।









