• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 17, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home अजब-गजब

Lottery Win: एक रात ने बना दिया अरबपति – एक आम बना ख़ास – जीत लिए 1900 करोड़ !

Lottery Win: ऐसा भी होता है, एक रात पहले तक एक आम आदमी अगली सुबह बन गया बहुत ख़ास शख्स..

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
29 November 2024
in अजब-गजब, दुनिया
0
भाग्यम फलती सर्वत्र !

भाग्यम फलती सर्वत्र !

Share on FacebookShare on Twitter

किस्मत का क्या भरोसा है – आज जूना तो कल सोना परोसा है ! ये बातें सिर्फ बातें नहीं हैं, ऐसा होता है.

ऐसा ही हुआ है ब्रिटेन में. एक व्यक्ति को एक सुबह जब पता चला कि वो अरबपति बन गया है तो उसे अपने ऊपर ही यकीन नहीं हुआ. उसको जब फिर से बताया गया कि उसने जीत लिए हैं 1900 करोड़ रुपये तो उसे लगा कि वो सपना देख रहा है.

रातों-रात अरबपति बनने की कहानी रोज़ सुनने में कहाँ आती है. लेकिन ब्रिटेन का ये शख्स अब हर दिन सबको ये कहानी सूना रहा है जो उसकी अपनी कहानी है. ये कहानी है सचमुच लॉटरी में 1900 करोड़ रुपये की जीत की.

पहचान रखनी होगी गुप्त

हालांकि इस लॉटरी को चलाने वाली एजेंसी ने अभी तक इस किस्मतवाले विजेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. एजेंसी के प्रमुख एंडी कार्टर बताते हैं कि जब तक विजेता इनाम लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेता तब तक उसकी पहचान को गुप्त ही रखा जायेगा. बाद में उससे पूछ कर ही उसका नाम सार्वजनिक किया जाएगा. यदि विजेता नहीं चाहेगा तो उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जायेगा.

ये था यूरोमिलियंस जैकपॉट ड्रॉ

यूनाइटेड किंगडम अर्थात ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने लॉटरी की दुनिया में इतिहास रच दिया है. उसने इतनी भारी रकम जीती है कि शायद ये भारत में लॉटरी के इतिहास में सबसे बड़ी रकम है. ये तारीख थी दो हफ्ते पहले की 11 नवंबर के दिन यूरोमिलियंस जैकपॉट ड्रॉ में इस व्यक्ति ने जो लॉटरी जीती वो थी 177 मिलियन पाउंड याने करीब 1900 करोड़ रुपये की. ब्रिटेन की लॉटरी के इतिहास में ये जीती हुई रकम अब तक की तीसरी सबसे बड़ी रकम है.

रही बहुत खास रात

लॉटरी ऑपरेटर कंपनी के वरिष्ठ सलाहकार एंडी कार्टर कहते हैं कि वास्तव में ये जीत “अविश्वसनीय” है. उन्होंने कहा, “भले ही इस लॉटरी के विजेता की पिछली रात कैसी भी रही हो, लॉटरी जीतने वाले दिन की ये रात उसके लिए बहुत खास रात रही होगी. ये व्यक्ति अब 177 मिलियन पाउंड की दौलत का मालिक बन गया है.”

बन गया ऐतिहासिक शख्सियत

एंडी ने कहा कि इस जीत के साथ ये व्यक्ति नेशनल लॉटरी की रिच लिस्ट में शामिल हो गया है. इस तरह ये लॉटरी का विजेता एक ऐतिहासिक शख्सियत बन गया है. आगे एंडी कहते हैं, “क्रिसमस तो शानदार हो गई इस बार इन विजेता साहब की. ये उनके लिए ईश्वर का चमत्कार ही है कि क्रिसमस से पहले उन्होंने इतनी बड़ी रकम जीत ली है. अब हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द विजेता के पास लॉटरी की ये राशि पहुँच सके.”

विजेता के लिए सतर्कता

ब्रिटेन में लॉटरी के नियम विजेता को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हैं. यहां के लॉटरी नियम विजेता को यह विकल्प प्रदान करते हैं कि विजेता चाहे तो वह सार्वजनिक रूप से सामने आए या इनाम लेकर अपनी पहचान गुप्त रखे.

सिंगर्स से भी अमीर हो गया विजेता

जाहिर ही है कि लॉटरी की ये राशि किसी अकेले व्यक्ति ने ही जीती है. इस तरह वो ब्रिटेन के मशहूर गायक अडेल एवं हैरी स्टाइल्स से भी अधिक अमीर बन जाएगा. संडे टाइम्स के अनुसार, अडेल की संपत्ति 170 मिलियन पाउंड है, जबकि हैरी स्टाइल्स की कुल संपत्ति 175 मिलियन पाउंड है. लॉटरी की ये जीत क्रिसमस के ठीक पहले सामने आई जो वास्तव में विजेता के लिए किस्मत का अनमोल तोहफा है.

Previous Post

इसकी संभावना नहीं है कि टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी: विदेश मंत्रालय

Next Post

Meiyazhagan: Name strange but movie beautiful with no villain and no action

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर सरकार सख्त - Panchayati Times
दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर सरकार सख्त

14 July 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर - Panchayati Times
दुनिया

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

11 July 2026
डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत - Panchayati Times
दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत

6 July 2026
भारत-जापान के बीच इन मुद्दों पर हुआ बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले- भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत - Panchayati Times
दुनिया

भारत-जापान के बीच इन मुद्दों पर हुआ बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले- भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत

2 July 2026
भारत-पाकिस्तान के सीक्रेट मीटिंग पर भारत सरकार ने क्या कहा? - Panchayati Times
दुनिया

भारत-पाकिस्तान के सीक्रेट मीटिंग पर भारत सरकार ने क्या कहा?

29 June 2026
Next Post
happiness is your smily face

Meiyazhagan: Name strange but movie beautiful with no villain and no action

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,748)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट - Panchayati Times

ICC World Cup Format: वनडे और टी20 विश्व कप के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव, जानें अब कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट

15 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved