• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home धर्म

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर राख : देखें वीडियो

महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग इतनी ज़ोरदार थी कि दूर से ही इसका गुब्बार दिखाई दे रहा था। आग ने करीब 20 से 25 टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया.

Gautam Rishi by Gautam Rishi
19 January 2025
in धर्म, भारत
0
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर राख : देखें वीडियो

Share on FacebookShare on Twitter

महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग इतनी ज़ोरदार थी कि दूर से ही इसका गुब्बार दिखाई दे रहा था। आग ने करीब 20 से 25 टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। आग की लपटें कई शिविरों तक पहुंच गईं और टेंटों में रखे सिलेंडर के लगातार ब्लास्ट होने की घटना सामने आई।

प्रयागराज महाकुंभ मेले के क्षेत्र से आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में भयावह आग भड़क उठी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।#Mahakumbh2025 #Fire #FireBrokeOut #Prayagraj pic.twitter.com/qPDgqjYbs9

— Panchayati Times (@panchayati_pt) January 19, 2025

आग के बारे में जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश की। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य में तेजी लाते हुए आसपास के शिविरों को खाली करवा लिया गया, ताकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग अखाड़े के पास लोहे के पुल के नीचे एक सड़क पर लगी थी। सबसे पहले विवेकानंद शिविर में आग लगने की खबर आई, जिससे वहां काफी नुकसान हुआ। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या चिंगारी को बताया जा रहा है। इस आग ने आसपास के अन्य शिविरों को भी अपनी चपेट में लिया, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर राख : देखें वीडियो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा। उन्होंने सभी घायलों के इलाज का निर्देश भी दिया। निर्मल आश्रम के स्वामी श्री गोपी हरि जी महाराज ने बताया कि आग में लगभग छह सिलेंडर फटे, जबकि बाकी सिलेंडरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग ने करीब 10,000 वर्ग फीट क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया, जिसमें सभी कपड़े जलकर राख हो गए हैं, केवल बांस और बल्लियां बची हैं।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: BSNL ने श्रद्धालुओं के लिए किया खास इंतजाम, फ्री में मिलेगा डेटा और कॉलिंग का लाभ

प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है और पूरी तरह से स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल, किसी श्रद्धालु के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Tags: भीषण आगमहाकुंभमहाकुंभ में आगमहाकुंभ मेला क्षेत्र
Previous Post

मनु भाकर के परिवार में दुखों का पहाड़, नानी और मामा की सड़क हादसे में मौत

Next Post

महाकुंभ में आग की तस्वीरें: एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे..20 टेंट आग की चपेट में

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी - Panchayati Times
पंचायत

पंचायत सचिव कैसे बनें? जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और सरकारी सुविधाओं की पूरी जानकारी

4 July 2026
भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी - Panchayati Times
जुर्म

भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 को घोषित किया आतंकवादी

4 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरएसएस का बड़ा बयान, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

3 July 2026
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल - Panchayati Times
भारत

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान, चंपत राय जा सकते जेल

3 July 2026
सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल; बल ने बनाया बड़ा सुरक्षा रिकॉर्ड - Panchayati Times
भारत

सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ वाहन हादसे का शिकार, छह जवान घायल; बल ने बनाया बड़ा सुरक्षा रिकॉर्ड

3 July 2026
अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, समुद्री लुटेरों को खदेड़कर बचाया जहाज - Panchayati Times
भारत

अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, समुद्री लुटेरों को खदेड़कर बचाया जहाज

2 July 2026
Next Post
Fire incident in Prayagraj Mahakumbh, several cylinders burst one after the other, 200 tents caught fire

महाकुंभ में आग की तस्वीरें: एक के बाद एक कई सिलेंडर फटे..20 टेंट आग की चपेट में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (225)
  • खेल (553)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (344)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (297)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,728)
  • मनोरंजन (302)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (175)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट - Panchayati Times

पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को भेजा नोटिस; 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

4 July 2026
यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी - Panchayati Times

यूपी सरकार की बड़ी राहत: इन लोगों को बिजली सिर्फ 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी

4 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved