• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home खेल

रमी विवाद में घिरे मंत्री माणिकराव कोकाटे ने की जांच की मांग 

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में हैं, जिसमें उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान मोबाइल पर ऑनलाइन रमी खेलते हुए देखा गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
22 July 2025
in खेल
0
रम्मी खेलने वाले मंत्री माणिकराव कोकाटे खेल मंत्री बनें - Panchayati Times

मंत्री माणिकराव कोकाटे

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में हैं, जिसमें उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान मोबाइल पर ऑनलाइन रमी खेलते हुए देखा गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। अब इस पूरे मामले में कोकाटे ने सफाई देते हुए जांच की मांग की है और आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

कोकाटे ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा, “अगर जांच में मेरे खिलाफ आरोप साबित होते हैं, तो मैं शीतकालीन सत्र में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यह एक तुच्छ मुद्दा है जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया, “ऑनलाइन रमी खेलने के लिए मोबाइल नंबर और बैंक खाता अनिवार्य होता है। मेरे पास ऐसा कोई नंबर या खाता नहीं है जो रमी एप से जुड़ा हो। मैंने कभी रमी खेला ही नहीं। यह आरोप पूरी तरह निराधार हैं।”

रमी विवाद में घिरे मंत्री माणिकराव कोकाटे ने की जांच की मांग - Panchayati Times
मंत्री माणिकराव कोकाटे

हालांकि, कोकाटे के बचाव के बावजूद उनकी आलोचना लगातार हो रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस व्यवहार को अनुचित करार देते हुए कहा, “विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी सदस्यों को गंभीरता से बैठना चाहिए। रमी जैसे खेल में लिप्त होना गरिमाहीन है, भले ही मंत्री का कहना हो कि वे रमी नहीं खेल रहे थे।”

इस बीच, कोकाटे ने अपने इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगाते हुए कृषि क्षेत्र के लिए एक नई योजना की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार “कृषि समृद्धि योजना” शुरू कर रही है, जिसके तहत किसानों के खेतों में ₹5000 करोड़ का पूंजी निवेश किया जाएगा। यह प्रस्ताव पहले ही कैबिनेट से मंजूर हो चुका था और अब इसका शासन निर्णय (जीआर) भी जारी हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchayati Times (@panchayatitimes)

गौरतलब है कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने विधानसभा में कोकाटे का मोबाइल पर रमी खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक कोकाटे के इस्तीफे की मांग उठने लगी।

यह भी पढ़ें: ब्रिटिश नेवी का F-35B फाइटर जेट 37 दिन बाद उड़ान को तैयार  

अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच के बाद इस पूरे मामले का क्या निष्कर्ष निकलता है और क्या मंत्री कोकाटे अपने दावे के अनुसार सच में इस्तीफा देंगे या नहीं।

Tags: कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटेमहाराष्ट्रमाणिकराव कोकाटेरमी
Previous Post

..तो क्या ये होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, बिहार से रखते हैं ताल्लुक और मोदी-नीतीश के करीबी

Next Post

ऐसा क्या है सैयारा मूवी में? कोई रो रहा तो कोई नाच रहा..कोई अस्पताल से IV ड्रिप लगाए हुए थिएटर पहुंच रहा

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच का बड़ा बयान - Panchayati Times
खेल

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच का बड़ा बयान

7 July 2026
KCA ने एस श्रीसंत पर से हटाया 3 साल का बैन, माफी के बाद मिली राहत - Panchayati Times
खेल

KCA ने एस श्रीसंत पर से हटाया 3 साल का बैन, माफी के बाद मिली राहत

1 July 2026
भारत का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा - Panchayati Times
खेल

भारत का यह खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा

25 June 2026
नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मिला मौका - Panchayati Times
खेल

नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मिला मौका

23 June 2026
IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड - Panchayati Times
खेल

IND vs AFG: ईशान किशन का धमाकेदार शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

17 June 2026
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास - Panchayati Times
खेल

Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

12 June 2026
Next Post
Saiyaara Craze Explained: Why are fans coming to watch the film in theatres after getting IV drips?

ऐसा क्या है सैयारा मूवी में? कोई रो रहा तो कोई नाच रहा..कोई अस्पताल से IV ड्रिप लगाए हुए थिएटर पहुंच रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (226)
  • खेल (554)
  • जुर्म (334)
  • दुनिया (345)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (298)
  • बिज़नेस (277)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,735)
  • मनोरंजन (304)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,092)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (176)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प - Panchayati Times

Bankipur By Election 2026: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

7 July 2026
अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो... - Panchayati Times

अरुणाचल प्रदेश में हुआ चीनी घुसपैठ? वायरल वीडियो…

7 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved