• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 19, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home भारत

मोहन भागवत का 75 की उम्र में ‘साइड हो जाने’ की नसीहत, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर है संघ बना रहा दवाब?

मोहन भागवत ने कहा कि जब कोई व्यक्ति 75 वर्ष की उम्र पार कर लेता है, तो उसे दूसरों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

Gautam Rishi by Gautam Rishi
11 July 2025
in भारत
0
RSS प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को करेंगे Gen-Z और Gen Alpha से संवाद, मुंबई में युवाओं को देंगे संबोधन - Panchayati Times

RSS प्रमुख मोहन भागवत

Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा कि जब कोई व्यक्ति 75 वर्ष की उम्र पार कर लेता है, तो उसे दूसरों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के लिए संकेत तो नहीं है।

यह बयान मोरोपंत पिंगले पर लिखी गई पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में आया, जहां भागवत ने एक पुराने प्रसंग का ज़िक्र करते हुए कहा कि 75 साल की उम्र में शॉल पहनाने का मतलब होता है, “अब आप साइड हो जाइए, बाकी लोगों को मौका दीजिए।”

भागवत ने कहा, “हम वृंदावन में एक बैठक में थे, जहां मोरोपंत जी के 75 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शॉल ओढ़ाई गई। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा था कि अब उम्र हो गई है, मैं जानता हूं कि अब मुझे पीछे हटना चाहिए।”

क्या BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर है संघ बना रहा दवाब?

बीजेपी में जे.पी. नड्डा का कार्यकाल कई बार बढ़ाया जा चुका है। हालांकि संगठनात्मक दृष्टि से यह असामान्य नहीं है, लेकिन इतने लंबे समय तक नया अध्यक्ष न चुन पाना यह संकेत देता है कि पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर स्पष्टता की कमी है। संघ, जो हमेशा संगठनात्मक अनुशासन और नेतृत्व परिवर्तन के पक्ष में रहा है, संभवतः चाहता है कि अब नए चेहरे को आगे लाया जाए। मोहन भागवत का शॉल और 75 वर्ष वाला संदर्भ कहीं न कहीं इसी ओर इशारा करता दिख रहा है।

मोहन भागवत का 75 की उम्र में 'साइड हो जाने' की नसीहत, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर है संघ बना रहा दवाब? - Panchayati Times
मोहन भागवत

पीएम मोदी के भविष्य पर स्थिति स्पष्ट

जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात है, तो इस मुद्दे पर कोई संदेह नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता ने स्पष्ट जनादेश मोदी के नेतृत्व में ही बीजेपी को दिया। इसलिए वह 2029 तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई रिक्तता नहीं है।

हालांकि, विपक्ष और कुछ राजनीतिक विश्लेषक यह सवाल जरूर उठा रहे हैं कि क्या पीएम मोदी भी 75 वर्ष की ‘रिटायरमेंट रेखा’ पर आएंगे? लेकिन यह भी साफ है कि संघ और बीजेपी के बीच पीएम पद को लेकर अभी कोई असहमति नहीं दिख रही है।

मोहन भागवत के इस वक्तव्य पर विपक्ष ने भी तंज कसा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “सरसंघचालक ने लौटते ही प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि वे 2025 में 75 के हो जाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री भी कह सकते हैं कि सरसंघचालक भी उसी साल 75 के हो रहे हैं।” उन्होंने इस बयान को “एक तीर, दो निशाने” करार दिया।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, और जसवंत सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को उम्र के नाम पर किनारे कर दिया था। अब जब खुद की उम्र 75 के करीब है, तो देखना होगा क्या वो भी इसी परंपरा का पालन करेंगे।”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 1950 को जन्मे थे और वे इस वर्ष 75 वर्ष के हो जाएंगे। इस लिहाज से भागवत का बयान राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग 

भले ही मोहन भागवत ने अपने वक्तव्य में किसी खास नेता का नाम न लिया हो, लेकिन समय और संदर्भ को देखते हुए इस बयान ने सियासी चर्चा को गर्म जरूर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि बीजेपी इस पर क्या रुख अपनाती है और क्या यह बयान संगठनात्मक बदलावों की भूमिका तैयार करने की दिशा में एक संकेत है।

Tags: BJP राष्ट्रीय अध्यक्षप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमोहन भागवत
Previous Post

कौन हैं प्रिया नायर? जो बनीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की पहली महिला CEO

Next Post

1..2 नहीं, टेनिस खिलाड़ी राधिका को पिता ने पीठ पर मारी 3 गोलियां, सामने आई हत्या की वजह

Gautam Rishi

Gautam Rishi

Related Posts

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times
बिज़नेस

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन - Panchayati Times
नई तकनीकी

SEMICON India 2026: दुनिया भर की चिप कंपनियों का होगा जमावड़ा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

15 September 2026
BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन सर्वसम्मति से मंजूर, पहलगाम आतंकी हमले की हुई कड़ी निंदा

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू से बाजरा तक, जानें दिल्ली के होटलों का खास डिनर मेन्यू

12 September 2026
BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद - Panchayati Times
दुनिया

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम, थाली में दिखेगा भारत का स्वाद

11 September 2026
Ration Card Update: 21 सितंबर तक राशन नहीं लिया तो 1 अक्टूबर से हो सकता है कार्ड ब्लॉक, जानें क्या करना होगा - Panchayati Times
भारत

Ration Card Update: 21 सितंबर तक राशन नहीं लिया तो 1 अक्टूबर से हो सकता है कार्ड ब्लॉक, जानें क्या करना होगा

10 September 2026
Next Post
Autopsy reports of Radhika Yadav have revealed that four bullets fired at the tennis player's chest

1..2 नहीं, टेनिस खिलाड़ी राधिका को पिता ने पीठ पर मारी 3 गोलियां, सामने आई हत्या की वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (231)
  • खेल (584)
  • जुर्म (344)
  • दुनिया (356)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (140)
  • पंचायत (318)
  • बिज़नेस (294)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,813)
  • मनोरंजन (316)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,142)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (199)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा - Panchayati Times

UP: पंचायत सहायकों के प्रदर्शन पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, मानदेय और नौकरी से जुड़ी मांगों पर दिया भरोसा

16 September 2026
व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू - Panchayati Times

व्यक्तिगत लेन-देन अभी भी निःशुल्क, ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर शुल्क लागू

16 September 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved