• Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 18, 2026
  • Login
पंचायती टाइम्स
Advertisement
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English
No Result
View All Result
पंचायती टाइम्स
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • English
Home दुनिया

New CIA Chief Kash Patel?: काश कि काश पटेल बनें CIA के नए बॉस!

New CIA Chief Kash Patel?: पूरी संभावना है कि भारतीय मूल के काश पटेल बनने जा रहे हैं नए CIA के बॉस! आइये बताते हैं कैसे हुई अमेरिकी खुफिया एजेंसी की शुरुआत

Parijat Tripathi by Parijat Tripathi
10 November 2024
in दुनिया
0
सीआईए घर लाइये !

सीआईए घर लाइये !

Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय मूल के हैं कश्यप पटेल – प्यार से उनको काश पटेल कह कर बुलाया जाता है. अगर वे नए सीआईए डायरेक्टर बनते हैं तो भारत का गौरव बढ़ने वाला है सारी दुनिया में.

उद्देश्य की बात करें तो नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत डायरेक्टर ऑफ सेंट्रल इंटेलिजेंस का पद गठित हुआ जो अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्युनिटी और CIA दोनों को नेतृत्व दे सकें.

अमेरिका में सत्ता परिवर्तन हुआ तो भारत में कई लोगों ने छाती पीटी..क्योंकि डोनाल्ड ट्रम्प पीएम मोदी के अच्छे मित्र माने जाते हैं. ट्रम्प के सत्ता में आने से मोदी की अंतर्राष्ट्रीय शक्ति बढ़ेगी और देश का दुनिया में कद ऊंचा होगा. ये जान कर भी मोदी के विरोधी ट्रम्प और उनकी विजय पर रुदाली रोदन कर रहे हैं.

पुराने अमेरिकन राष्ट्रपति की वापसी के साथ ही तमाम बदलाव होने की आशाएं जाग गई हैं. इसी दौरान ये बात भी सामने आई है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए में भी डोनाल्ड ट्रंप फेरबदल करने की मंशा रखते हैं. इसी कारण अब सीआईए अपने नए बॉस का स्वागत करने को आतुर है.

दौड़ में सबसे आगे भारत के पटेल

दिलचस्प बात ये है कि इस अहम पद के लिए भारतीय मूल के कश्यप (काश) पटेल का नाम दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रहा है. काश पटेल का दावा इसलिए भी मजबूत है क्योंकि क्योंकि वो डोनाल्ड ट्रंप के काफी भरोसेमंद लोगों में से एक हैं.

आइये अब जानते हैं कि दुनिया की एक अहम ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए का गठन क्यों हुआ और कब हुआ था.

दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद हुई जरूरत महसूस

हर शक्तिशाली देश की तरह अमेरिका का भी विदेशी सूचनाएं एकत्र करने का इतिहास काफी पहले से रहा है. पर इसमें मोड़ आया दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद से और तब से ही अमेरिका की सरकार विदेशी खुफिया गतिविधियों का समन्वय और विश्लेषण करने लगी. इस काम को सही ढंग से अंजाम देने के लिए एक नए विषय केंद्रित ख़ुफ़िया विभाग की आवश्यकता अनुभव की गई.

पहले थीं तीन एजेन्सियां

द्वितीय विश्व युद्ध से पहले अमेरिका में डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट, यूएस आर्म्ड सर्विसेज (UAS) और फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) अपने-अपने तरीके से खुफिया सूचनाएं जुटाने का काम करती थीं. इन एजेंसियों के बीच भी तालमेल भी बस एक इस मामले में ही होता था.

तब हुई स्थापना CIA की

आया साल 1947 और साबित हुआ अमेरिकी इंटेलिजेंस के इतिहास में एक मील का पत्थर. ज्यों ही द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ और सेंट्रल इंटेलीजेंस ग्रुप (CIG) की स्थापना हुई, तुरंत उस समय के राष्ट्रपति ट्रूमैन को एक इस तरह की ख़ुफ़िया इकाई की जरूरत महसूस हुई जो युद्ध के समय और उसके बाद भी देश में किसी भी आपात स्थिति के दौरान खुफिया सूचनाओं को इकट्ठा करने में सबसे भरोसेमंद और तेज हो.

था वो भारत की आजादी का साल

इसी साल याने 1947 में ही राष्ट्रपति ट्रूमैन ने नेशनल सिक्योरिटी एक्ट पर दस्तखत कर दिए. इस एक्ट के अंतर्गत सितंबर माह की 18 तारीख को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की ऐतिहासिक स्थापना हो गई. विशेष बात जो सीआईए के साथ थी वो ये कि इसको एक स्वतंत्र नागरिक खुफिया एजेंसी के रूप में मान्यता प्राप्त हुई. सीआईए को राष्ट्रीय इंटेलिजेंस एक्टिविटी के कोआर्डीनेशन के साथ ही दूसरी वो सभी जिम्मेदारियां भी दी गईं, जो देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक थीं.

 

Previous Post

Wash your banana : खबर ये दुनिया से छुपाना नहीं है मगर केले की किस्मत में नहाना नहीं है!

Next Post

Dev Uthani Ekadashi 2024: कब है देवउठनी एकादशी, इस तारीख से शुरू हो जाएंगे सभी मांगलिक कार्य

Parijat Tripathi

Parijat Tripathi

Related Posts

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला  - Panchayati Times
दुनिया

PoJK Protest: पीओजेके में प्रदर्शन पर भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला

14 July 2026
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर सरकार सख्त - Panchayati Times
दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत पर सरकार सख्त

14 July 2026
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर - Panchayati Times
दुनिया

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे का शिकार, फु क्वोक द्वीप के पास पलटी बोट; भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

11 July 2026
डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत - Panchayati Times
दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी के बीच बढ़ा तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट से फिर गरमाई सियासत

6 July 2026
भारत-जापान के बीच इन मुद्दों पर हुआ बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले- भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत - Panchayati Times
दुनिया

भारत-जापान के बीच इन मुद्दों पर हुआ बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले- भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत

2 July 2026
भारत-पाकिस्तान के सीक्रेट मीटिंग पर भारत सरकार ने क्या कहा? - Panchayati Times
दुनिया

भारत-पाकिस्तान के सीक्रेट मीटिंग पर भारत सरकार ने क्या कहा?

29 June 2026
Next Post
Dev Uthani Ekadashi 2024:

Dev Uthani Ekadashi 2024: कब है देवउठनी एकादशी, इस तारीख से शुरू हो जाएंगे सभी मांगलिक कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती टाइम्स

पंचायती टाइम्स नई दिल्ली, भारत से प्रकाशित ग्रामीण भारत की आवाज़ को ले जाने वाला एक डिजिटल समाचार पोर्टल है।

पंचायती टाइम्स एकमात्र ऐसा न्यूज पोर्टल है जिसकी पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी प्रशंसा करते हुए कहा था कि पंचायती टाइम्स न सिर्फ मीडिया धर्म निभा रहा है बल्कि अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा है।

Follow Us

Browse by Category

  • English (32)
  • IFIE (253)
  • Uncategorized (32)
  • अजब-गजब (39)
  • ऑटोमोबाइल (25)
  • कृषि समाचार (228)
  • खेल (560)
  • जुर्म (337)
  • दुनिया (348)
  • धर्म (122)
  • नई तकनीकी (139)
  • पंचायत (300)
  • बिज़नेस (282)
  • बिहार चुनाव (78)
  • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,065)
  • भारत (2,749)
  • मनोरंजन (308)
  • राजनीति (55)
  • राज्यों से (1,103)
  • लोकसभा चुनाव 2024 (199)
  • शिक्षा / जॉब (179)
  • स्वास्थ्य (100)

Recent News

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग - Panchayati Times

सोनम वांगचुक से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

17 July 2026
वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल - Panchayati Times

वाराणसी में आज ‘पंच सम्मेलन’, चार राज्यों के 500 ग्राम प्रधान होंगे शामिल 

16 July 2026
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
  • Login
  • पंचायती टाइम्स
  • भारत
  • पंचायत
    • कृषि समाचार
  • खेल
  • जुर्म
  • राज्यों से
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा / जॉब
  • दुनिया
  • बिज़नेस
    • IFIE
    • नई तकनीकी
    • ऑटोमोबाइल
  • English

© 2024 पंचायती टाइम्स. All Rights Reserved